Ash Gourd Juice Benefits in Hindi: सफेद कद्दू का जूस पूरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सफेद कद्दू को अंग्रेजी में व्हाइट पंपकिन कहा जाता है। सफेद कद्दू में विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए सफेद कद्दू का जूस पिया जा सकता है। शरीर में जमा गंदगी को निकालने में सफेद कद्दू का जूस सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। साथ ही यह लिवर के लिए फायदेमंद होता है।
तो आज के इस लेख में हम आपको सफेद कद्दू से लिवर को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-
लिवर के लिए सफेद कद्दू के फायदे (Ash Gourd Juice Benefits for Liver in Hindi)
सफेद कद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा सफेद कद्दू में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। नियमित रूप से सफेद कद्दू का जूस पीने से लिवर को कई तरह से लाभ मिल सकता है।
लिवर की सूजन में फायदेमंद
सफेद कद्दू में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके जूस को पीने से लिवर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपके लिवर में सूजन है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर सफेद कद्दू का जूस पी सकते हैं।
पित्त को बाहर निकालने में मदद
सफेद कद्दू का जूस पीने से पित्त को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में शरीर में पित्त बढ़ने पर कई तरह के रोग पैदा हो सकते हैं। ऐसे में सफेद कद्दू का जूस पित्त को बाहर निकालन में सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें- दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
लिवर की गर्मी शांत करे
जब लिवर में गर्मी बढ़ती है, तो त्वचा में जलन, पेट में जलन और सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से त्वचा पर दाने, फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं। ऐसे में सफेद कद्दू फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सफेद कद्दू की तासीर ठंडी होती है, यह लिवर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर को टैम्प्रेचर सामान्य करता है।
लिवर डिटॉक्स करे
सफेद कद्दू का जूस पीने से लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है। अनहेल्दी खाने से हमारे लिवर में गंदगी जमा हो जाती है। इसकी असर हमारी त्वचा पर भी देखने को मिलता है। इसलिए एक्सपर्ट्स भी समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करने की सलाह देते हैं। सफेद कद्दू का जूस पीने से लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
सफेद कद्दू का जूस कैसे पिएं? (How to Make Ash Gourd Juice in Hindi)
सफेद कद्दू का जूस लिवर समेत पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन इसके सभी फायदों को लेने के लिए सफेद कद्दू के जूस को सही तरीके से पीना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सफेद कद्दू को पहले अच्छी तरह से छिल लें। इसके सभी बीज निकाल लें। इसके बाद इसका जूस निकालकर पी लें। लेकिन इसके जूस को साधारण रूप से पिएं। इसमें कोई भी नमक, नींबू या पुदीना न मिलाएं। सिर्फ कद्दू का जूस पिएं।
इसे भी पढ़ें- रोज खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 5 फूड्स, वजन कम करने में मिलेगी मदद
सफेद कद्दू का जूस पीने का सही समय (Best Time to Drink Ash Gourd Juice)
सफेद कद्दू का जूस हमेशा खाली पेट ही पीना चाहिए। तभी इसके सभी पोषक तत्व आसानी से शरीर अवशोषित कर लेता है। सबसे बेहतर है सफेद कद्दू का जूस सुबह खाली पेट पिया जाए। सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर आसानी से ऑर्ब्जव कर लेता है।
आप भी अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से सफेद कद्दू का जूस पी सकते हैं। लेकिन अगर आप लिवर से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।