गर्मी के सीजन में सेहतमंद रहना किसी टास्क से कम नहीं होता है। इस मौसम में हाइड्रेशन के साथ-साथ पोषण बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पसीना ज्यादा निकलता है जो कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हमारी डेली डाइट में ऐसी चीजें हों जो हमें गर्मियों में ठंडा रख सकें और हमारे शरीर को पोषित कर सकें। आयुर्वेद में ऋतुओं के अनुसार आहार को बांटा गया है, गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनसे शरीर ठंडा रहे। इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए पेठे का जूस लाभदायक साबित हो सकता है। पेठे में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) गर्मियों में पेठे का जूस पीने के फायदे बता रहे हैं।
गर्मियों में पेठे का जूस पीने के फायदे - Ash Gourd Juice Benefits For Summer In Hindi
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि पेठे में पानी के साथ-साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिनसे शरीर को पोषण मिलता है। गर्मियों के सीजन में पेठे का जूस पीना या इसे अन्य तरीकों से डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। पेठा शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। उत्तर और दक्षिण भारत में गर्मियों के सीजन में पेठे का इस्तेमाल जूस के अलावा सब्जी बनाने में, रायते में, अचार में और सूप बनाने में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
1. पेठे में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके साथ ही पेठे का जूस पीने से हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो कोलन को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं।
2. जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उनके लिए पेठे का जूस लाभदायक होता है, इसमें कम कैलोरी के साथ हाई फाइबर और पानी की मात्रा होती है, जो ब्लोटिंग को दूर करने में मदद करता है।
3. पेठे में राइबोफ्लेविन होता है, जो तनाव हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है और मन को शांत रखता है।
4. पेठा जूस प्राकृतिक तौर पर पानी के साथ हाइड्रेशन को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर को गर्मियों के दौरान ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार कैसे जानें आप स्वस्थ हैं या नहीं? इन लक्षणों से समझें
5. पेठे की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में जब आप अपने दिन की शुरुआत पेठे के जूस से करते हैं, तो इससे शरीर ठंडा रहता है।
6. पेठे के जूस में विटामिन C और अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा में होती है, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। इस मौसम में संक्रमण से बचने के लिए इम्यून सिस्टम हेल्दी होना जरूरी है।
7. पेठा जूस वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा, ऐसे में जब आप पेठे का जूस पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं।
8. हार्ट हेल्थ के लिए भी पेठे का जूस लाभदायक होता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं।
गर्मियों में पेठा जूस का सेवन करने से स्वस्थ और फिट रहने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर आप किसी खास स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik