Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार कैसे जानें आप स्वस्थ हैं या नहीं? इन लक्षणों से समझें

वर्तमान समय में लोग कम उम्र से ही कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यहां जानिए, आयुर्वेद के अनुसार कैसे जानें आप स्वस्थ हैं या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार कैसे जानें आप स्वस्थ हैं या नहीं? इन लक्षणों से समझें

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, इसके साथ ही खानपान की आदतें भी बदल रही हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फेमस होने के चक्कर में लोग अपनी हेल्थ को इग्नोर कर रहे हैं और अनहेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं। आपने कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखे होंगे जिनमें लोग कहीं कोल्ड ड्रिंक में मैगी बनाकर खा रहे हैं तो कहीं मोमोज के ऊपर तरह-तरह की चटनियां और चीज डालकर खा रहे हैं। इस तरह का खाना भले ही स्वाद में आपको अच्छा लगे लेकिन आपकी सेहत पर ऐसे खाने का बहुत बुरा असर होता है और लिवर और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारिया हो जाती हैं। इनएक्टिव लाइफस्टाइल के साथ इस तरह का भोजन आपके शरीर को अंदर से बीमार बना देता है, जिसका पता लोगों को तब चलता है जब कोई गंभीर लक्षण शरीर पर दिखने लगे। कई बार तो लोगों को जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हालांकि, आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनकी पहचान करके आप समझ सकते हैं कि आप हेल्दी हैं या नहीं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बता रहे हैं कि आयुर्वेद के अनुसार कैसे पहचानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं?

आयुर्वेद के अनुसार कैसे पहचानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? - How To Know If You Are Healthy Or Not According To Ayurveda In Hindi

इसे भी पढ़ें: शरीर में वात, पित्त और कफ असंतुलित होने पर त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि सबसे पहले तो व्यक्ति को अपनी दिनचर्या सही करनी चाहिए। इसके साथ ही ऋतुचर्या के अनुसार ही आहार का सेवन करना चाहिए यानी मौसम के अनुसार आप अपने आहार को बदलें और सीजन में मिलने वाली चीजों का ही सेवन करें। डॉक्टर ने बताया कि हेल्दी रहने के लिए व्यक्ति को खानपान में सुधार करने के साथ-साथ भोजन करने के समय का भी खास ध्यान रखना चाहिए और रात का भोजन 7 से 8 बजे तक कर लेना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि योग और आयुर्वेद बीमारियों के लक्षणों को कम करने और कई बार बीमारियों को भी पूरी तरह से ठीक करने में सफल होते हैं, इसका कारण यह है कि यह आपके समग्र स्वास्थ्य पर काम करता है।

healthy family

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी करें आंवला और हल्दी का सेवन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

1. डॉक्टर ने बताया कि अगर आपके शरीर में सम दोष: यानी आपके शरीर की तीनों दोष, वात, पित्त और कफ बैलेंस हैं तो आप हेल्दी हैं। आप अपने शरीर की तीनों दोषों के बारे में सही पता लगाने के लिए आयुर्वेदाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

2. सम अग्निष्ठ यानी आपके शरीर में डाइजेस्टिव फायर (पाचक अग्नि) बैलेंस है तो आप हेल्दी हैं। शरीर में अगर पाचक अग्नि बैलेंस नहीं होती है तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से व्यक्ति परेशान रहता है।

3. सम धातु: यानी आपके शरीर के 7 टिश्यू (शरीर के सभी ऊतक) मांसपेशियां, वसा, हड्डी, अस्थि मज्जा, रक्त, प्लाज्मा और वीर्य आपके द्वारा ग्रहण किए गए भोजन से पोषित होने चाहिए।

4. मल क्रिया यानी पेशाब, मल त्याग और महिलाओं में मासिक धर्म सभी समय से और नियमित होते हैं तो इसका मतलब है कि व्यक्ति स्वस्थ है।

5. प्रसन्न: आत्मेन्द्रिय: मन: इसका अर्थ है प्रसन्न और संतुष्ट आत्मा, मन और इंद्रियां। ये सभी मिलकर व्यक्ति को हेल्दी बनाते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer