Expert

तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

वर्तमान समय में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को तांबे के बर्तनों में खाना खाने की सलाह देते हैं। यहां जानिए, तांबे के बर्तनों में भोजन करने के क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें


पुराने जमाने में लोग तांबे के बर्तनो में खाना बनाते और खाते थे, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते थे और लोग बीमारियों से दूर रहते हैं। लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ एल्युमिनियम और नॉन स्टिक बर्तनों का चलन बढ़ गया है, जिसके बाद लोगों को हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि एल्युमिनियम और नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाने या खाने से लोगों में कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसके बाद से एक बार फिर लोगों ने खाना बनाने के लिए लोहे, तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कॉपर यानी तांबा हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है और जब व्यक्ति तांबे के बर्तनों में खाना खाते हैं तो शरीर को पोषण मिलता है। आयुर्वेद में तांबे के बर्तनों में भोजन करना और पानी पीना फायदेमंद बताया गया है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) तांबे के बर्तनों में भोजन करने के फायदे और सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।

तांबे के बर्तनों में भोजन करने के फायदे - What Are The Benefits Of Eating Food In Copper Utensils In Hindi

1. जिन लड़कियों और महिलाओं अक्सर माहवारी यानी पीरियड्स से संबंधित समस्याएं या विकार हों, उन्हें सुबह उठते ही बिना कुल्ला किये खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा 2 से 3 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में वात, पित्त और कफ असंतुलित होने पर त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

2. नियमित रूप से तांबे के बर्तन में खाना खाने से आपको प्राकृतिक रसायनों का लाभ मिलता है, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

3. तांबे के बर्तन से खाना खाने से भोजन का स्वाद बेहतर होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे खाने में एक अलग मधुर स्वाद और खुशबू आती है।

4. तांबे के बर्तनों में रखा खाना लंबे समय तक गर्म रहता है। इसके साथ ही ताबे के बर्तनों में भोजन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बेहतर होती है, जिससे शरीर कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बच सकता है।

copper

5. तांबे के बर्तन में खाना खाने से पाचन तंत्र को लाभ होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। जिन लोगों को अक्सर गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें तांबे के बर्तनों में भोजन करने से लाभ मिल सकता है।

6. तांबे के बर्तन में खाना खाने से कॉपर के साथ-साथ विटामिन C, जिंक और आयरन की आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

7. तांबे के बर्तनों में भोजन करने से शरीर को भोजन से जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी करें आंवला और हल्दी का सेवन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

तांबे के बर्तनों में भोजन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें 

1. अगर आप रोजाना तांबे के जग या लोटे में रखा पानी पीते हैं तो इसे समय-समय पर धोते जरूर रहें। जिससे कि आपको इसका भरपूर लाभ मिले।

2. तांबे के गिलास में पानी पीते समय या इसके बर्तनों में भोजन करते समय इसमें कभी भी नींबू न मिलाएं। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

3. तांबे के बर्तनों में खट्टी चीजों को न ही पकाएं और न ही खाएं। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

4. कुछ लोगों को तांबे के बर्तनों में भोजन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है, ऐसे में आप आयुर्वेदाचार्य से सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें। आयुर्वेदाचार्य आपके शरीर के दोषों के अनुसार सही सुझाव देंगे।

तांबे के बर्तनों में खाना बनाने और खाने के अनेक लाभ हैं। हालांकि, इसका प्रयोग कैसे करना है, इस बारे में पहले आपको आयुर्वेदाचार्य से सही जानकारी लेनी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

 

 

 

Read Next

अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version