Health Benefits Of Eating in A Silver Plate in Hindi: आज के समय में भले ही मॉडर्न होने के चक्कर में लोग कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों में खाना खाते हैं। लेकिन, इनमें खाना खाने से आपके सेहत को कोई खास फायदा नहीं मिलता है। हालांकि भारत में प्राचीन काल से खाना खाने के लिए पीतल, चांदी. तांबे से बने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। भारत में चांदी के बर्तनों का भी बहुत महत्व है। शिशुओं को पहली बार खाना खिलाने के लिए भी चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। आयुर्वेद में चांदी का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद माना जाता है। जबकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वे चांदी के बर्तन में खाना खाए या नहीं (Is silverware safe for food) या क्या चांदी के बर्तन में खाना सेहत के लिए अच्छा है? रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार चांदी के बर्तन में खाना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे? (Why eating in silverware is a healthy practice)
चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे - Benefits Of Eating In A Silver Plate in Hindi
आयुर्वेद के अनुसार चांदी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसमें खाना खाने से दिमाग शांत रहता है और शरीर की गर्मी यानी पित्त को कम (Is it healthy to eat in a silver plate?) करने में मदद मिलती है। आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "चांदी में बलवर्धक, शीतल, रसायन और मनोबल बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो शरीर को शुद्ध और संतुलित करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में चांदी को रसायन कहा गया है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर के सभी धातुओं को पोषण देकर उम्र को बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव करता है।"
टॉप स्टोरीज़
1. मन को शांत करता है
चांदी के बर्तन में खाना खाने से दिमाग और मन दोनों शांत होता है। यह तनाव, चिड़चिड़ापन और बेचैनी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आज के समय में मानसिक शांत किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में चांदी के बर्तन में खाना खाने या पानी पीने से आपके दिमाग को आराम मिल सकता है, जो आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है, और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में किस धातु की बोतल में पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करे है
चांदी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। जब आप चांदी के बर्तन में खाना खाते हैं या गिलास में पानी पीते हैं तो बहुत कम मात्रा में चांदी आपके शरीर में जाती है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।
3. पाचन तंत्र को सुधारती है
चांदी के बर्तन में खाना खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इस बर्तन में खाना खाने से शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन एंजाइम बेहतर तरीके से काम करते हैं। चांदी के बर्तन में खाना रखने से भोजन में शीतलता और संतुलन आता है, जो गर्मियों के मौसम में आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
4. शरीर को मजबूत बनाए
चांदी के बर्तन में खाना खाने से शरीर में ओज, तेज और कांति आती है, यानी आपका शरीर मजबूत बनता है, और चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं, यह स्किन को निखारने में भी फायदेमंद होती है। चांदी का सेवन आयुर्वेदिक रूप से शरीर के सप्त धातुओं यानी रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र को भी पोषण देता है, जिससे व्यक्ति बलशाली और सुंदर शरीर वाला बनता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में इन 2 धातुओं के बर्तनों में खाना होता है बेहद फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके बारे में
5. बीमारियों से बचाव
आयुर्वेद में चांदी की भस्म का कई बीमारियों के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, मिर्गी, कमजोरी आदि। ऐसे में चांदी के बर्तन में भी खाना खाने से आपके शरीर को इन समस्याओं से राहत मिल सकती है और इन बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
चांदी के बर्तन में खाना खाने से न सिर्फ आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि ये शरीर और मन को संतुलित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अन्य धातुओं की तुलना में चांदी के बर्तन में खाना खाने के कोई खास साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
चांदी की थाली में खाना खाने से क्या होता है?
चांदी की थाली में खाना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें पाचन में सुधार, इम्यूनिटी मजबूत होना, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालना और मानसिक शांति शामिल है।खाना खाने के लिए सबसे अच्छा बर्तन कौन सा है?
तांबा, पीतल और चांदी के बर्तनों में से चांदी के बर्तन में भोजन करना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है और कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।सब्जी किस बर्तन में बनानी चाहिए?
सब्जी बनाने के लिए लोहे या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को सबसे अच्छे माने जाते हैं। लोहे के बर्तन में खाना पकाने से आयरन की मात्रा बढ़ती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है।