Best Utensils for Milk Boiling According to Ayurveda : भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में रसोई को बहुत खास स्थान दिया गया है। भारतीय घरों में रसोई सिर्फ एक कमरा नहीं है, जहां पर खाने के लिए भोजन को पकाया जाता है। बल्कि ये शरीर, मन और आत्मा को पोषण देने वाला "औषध" केंद्र माना गया है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से रसोई में सिर्फ पकाया गया खाना ही नहीं, बल्कि इसके लिए किस प्रकार की धातु के बर्तन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये भी महत्वपूर्ण है। आज के दौर में जब हम लोग स्टील, एल्यूमीनियम और नॉन-स्टिक जैसे बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब हमारा ये जानना जरूरी है कि दूध उबालने के लिए किस बर्तन का इस्तेमाल करना सही होता है।
दूध उबालने के लिए कौन सा बर्तन होता है अच्छा - Best Utensils for Milk Boiling According to Ayurveda
दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi) की मानें, तो अलग-अलग धातुओं से बनने वाले बर्तनों के अपने दोष और गुण होते हैं। आयुर्वेद में दूध को सात्विक, बलवर्धक, धातु पोषक और ओजवर्धक कहा गया है। दूध को सही धातु के बर्तन में न उबाला जाए, तो ये स्वास्थ्य को लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब
1. कांसा- benefits of boiling milk in brass
कांसा धातु से बनें हुए बर्तनों में शुद्धिकरण के गुण होते हैं। कांसे के बर्तनों में उबाला गया दूध पाचन क्रिया के लिए हल्का होता है। ये वात और पित्त को संतुलित करता है। जिससे पाचन क्रिया संबंधित परेशानी दूर होती है। कांसे में दूध को उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। अगर आप कांसे के बर्तन में दूध को उबालते हैं, तो उसकी सफाई का खास ख्याल रखें।
इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे
2. पीतल- benefits of boiling milk in Peetal
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, पीतल की धातु में भोजन पकाने और खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे संक्रामक और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। पीतल के बर्तनों में दूध उबालने से उसके पोषक तत्वों को बरकरार रखने में मदद मिलती है। पीतल के बर्तन में उबला हुआ दूध पीने से लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। पीतल के बर्तन में उबला हुआ दूध हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
3. स्टेनलेस स्टील - Benefits of Boiling Milk in Stainless Steel
मॉर्डन किचन में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल काफी किया जाता है। पीतल और कांसा के मुकाबले स्टेनलेस स्टील को साफ व इस्तेमाल करना काफी आसान है। डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि आयुर्वेद में स्टेनलेस स्टील को निष्क्रिय धातु कहा जाता है। पारंपरिक बर्तनों के मुकाबले स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में औषधीय गुण तो नहीं होते हैं, लेकिन सुरक्षित है। इसलिए स्टेनलेस स्टील के बर्तन में दूध उबालना सुरक्षित विकल्प है।
4. मिट्टी के बर्तन - Benefits of Boiling Milk in Earthen Pots
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी दूध की पौष्टिकता को बनाए रखने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तन में उबालने से दूध की पौष्टिकता बढ़ जाती है। मिट्टी के बर्तन में दूध उबालने से गैस और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब
किस धातु के बर्तनों में दूध नहीं उबालना चाहिए- In which metal utensils milk should not be boiled
डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि कुछ विशेष प्रकार धातुओं में दूध को उबालने से बचना चाहिए। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...
- एल्यूमीनियम : आयुर्वेद के अनुसार, एल्यूमीनियम के बर्तन में दूध उबाला जाए तो ये उसके पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। जो न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का कारण बन सकता है।
- नॉन-स्टिक बर्तन : नॉन-स्टिक बर्तनों में दूध को उबालने से इसमें केमिकल्स का रिसाव हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंः स्तनपान के दौरान गुलकंद का सेवन सुरक्षित है या नहीं, जानें आयुर्वेदाचार्य से
निष्कर्ष
दूध अत्यधिक पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। लेकिन दूध के तमाम पोषक तत्वों का लाभ उठाने के लिए इसे सही बर्तन में उबालना जरूरी है। मॉर्डन किचन में अगर आपके पास कांसा, पीतल के बर्तन मौजूद नहीं है, तो आप स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
FAQ
क्या हम दूध को एल्युमीनियम के बर्तन में उबाल सकते हैं?
आयुर्वेद के लिहाज से एल्युमीनियम के बर्तन में दूध को उबालना सुरक्षित नहीं माना जाता है।एल्यूमीनियम दूध में मौजूद प्रोटीन, वसा और लैक्टिक एसिड जैसी चीजों से हानिकारक प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।पीतल के बर्तन में दूध उबालने के क्या फायदे हैं?
पीतल (ब्रास) तांबा और जस्ता का मिश्रण है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है। पीतल में उबला दूध वात और कफ को संतुलित करता है और ये शरीर में ताजगी लाता है। लेकिन पीतल के बर्तनों में दूध को उबालने से पहले उसे अच्छी तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है।तांबे के बर्तन में दूध उबालना सही है?
तांबे के बर्तन में दूध उबालना सही नहीं है, क्योंकि दूध में मौजूद अम्लीय तत्व तांबे से रासायनिक प्रतिक्रिया कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।