Doctor Verified

क्या फैटी लिवर में खजूर खा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

फैटी लिवर में खजूर: फैटी लिवर की समस्या आजकल आम होती जा रही है। ऐसे में खजूर खाना लिवर से फैट कम करने (Is date good for fatty liver) में कैसे मददगार हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर में खजूर खा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


फैटी लिवर में खजूर: फैटी लिवर, लिवर की एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है और फिर यह लिवर के काम काज को प्रभावित करता है। दरअसल, लिवर सेल्स में फैट जमा होने की वजह से यह डाइजेशन और एंजाइम प्रोडक्शन में मदद नहीं कर पाता है और शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं और बढ़ने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव करें जिससे लिवर फैट को कम करने में मदद मिले। ऐसे में क्या खजूर खाना फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। क्या खजूर का फाइबर लिवर के फैट को खींच सकता है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में Dr Purva Balkrishna Amin, BAMS, MD (Scholar) से। साथ ही जानेंगे फैटी लिवर की समस्या में खजूर कब खाएं और कैसे खाएं।

क्या फैटी लिवर में खजूर खा सकते हैं-Is date good for fatty liver in hindi

अगर खजूर का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह फैटी लिवर की बीमारी में फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर में जमा अनहेल्दी फैट को निकालने और उनके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी यह कई प्रकार से फैटी लिवर की समस्या में मददगार है। जैसे कि

लिपिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है

फैटी लिवर में खजूर का सेवन, लिवर के लिपिड मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खजूर लिपिड मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और लिवर कोशिकाओं में फैट के संचय को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अखरोट और खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें

पित्त संतुलित करने में मददगार

आयुर्वेद में खजूर को मधुरा (मीठा), स्निग्धा (चिकना), गुरु (भारी) और शीतवीर्य (ठंडा) के रूप में वर्णित किया गया है। वे ओजस को पोषण देते हैं, प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं और वात और पित्त को संतुलित करते हैं। फिर भी, अत्यधिक सेवन से कफ और मेदो धातु बढ़ सकती है, जिससे फैटी लिवर खराब हो सकता है। सुरक्षित सलाह है कि रोजाना 1-3 खजूर खाएं, अधिमानतः त्रिफला, गुडुची या अदरक जैसी पाचन जड़ी-बूटियों के साथ, ताकि लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जा सके और फैट के जमाव को रोका जा सके।

fatty liver disease

लिवर सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं

ऑक्सीडेटिव तनाव से लिवर सेल्स को नुकसान होता है और फैटी लिवर और सिरोसिस से जुड़े लिवर डैमेज में इसकी एक गहरी भूमिका है। ऐसे में खजूर के फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट लिवर सेल्स में सूजन को कम करते हैं और इनके काम काज को बेहतर बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, खजूर में मौजूद प्राकृतिक फाइबर पाचन में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है और लिवर की समस्याओं से बचाता है।

फैटी लिवर में कब और कैसे करें खजूर का सेवन-When and How to have dates for fatty liver

फैटी लिवर में आप खजूर को गर्म पानी के साथ खाएं। इसके अलावा आप खजूर को गर्म पानी में उबालकर इसे खा सकते हैं। आप इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं या फिर शाम को ले सकते हैं। ध्यान रखें कि रोज दो से ज्यादा खजूर न खाएं। आप इसे रेगुलर खाएंगे तो आपको इसे असर नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को छुहारा खिलाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कब और कैसे खिलाएं

हालांकि, इन संभावित लाभों के बावजूद, खजूर में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। सिरोसिस के रोगियों के लिए, विशेष रूप से इंसुलिन प्रतिरोध या डायबिटीज वाले लोगों के लिए, अत्यधिक शुगर का सेवन चयापचय असंतुलन और लिवर के स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सक से व्यक्तिगत सलाह जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें लिवर की गंभीर समस्या या चयापचय संबंधी विकार हैं।

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और उचित पाचन फैटी लिवर की समस्या में कमी ला सकता है। इसके अलावा सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स और मोटे अनाजों को शामिल करें जो कि फैटी लिवर की समस्या को तेजी से कम कर सकता है। यह फाइबर से भरपूर होते हैं जो कि फैट को अपने साथ चिपकाकर शरीर से बाहर निकाल सकते हैं।

FAQ

  • हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं?

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए सब्जियां, फल और फाइबर से भरपूर मोटे अनाजों का सेवन करें। यह लिवर के काम काज को तेज करने के साथ इन्हें हेल्दी रखने में मददगार है। 
  • लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी या नींबू पुदीने का पानी पी सकते हैं जो कि लिवर के काम काज को तेज करने के साथ इन्हें हेल्दी रखने में मददगार है।
  • क्या गर्म पानी फैटी लिवर के लिए अच्छा है?

    गर्म पानी फैटी लिवर की समस्या में मददगार हो सकता है। यह लिवर में जमा फैट को कम करने के साथ इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। 

 

 

 

Read Next

क्या बेल फल आईबीएस के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer