Bael Benefits For IBS Problem In Hindi: कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इन्हीं में से एक है आईबीएस - इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) की समस्या से परेशान रहते हैं, जो पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है। इसके कारण लोगों को ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या होने, दस्त होने, पेट में दर्द होने और मल त्याग में परेशानी होने या अनियमित मिल की समस्या हो सकती है। लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलावों को करने से आईबीएस की समस्या से बचाव करने में मदद मिल सकती है। बता दें, इससे राहत के लिए गर्मियों में मिलने वाले बेल फल (Wood Apple) को डाइट में शामिल किया जा सकता है। बता दें, औषधीय गुणों से भरपूर बेल फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, थायमिन, विटामिन-ए, बी6 और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और लैक्सेटिव के गुण पाए जाते हैं और इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को ठंडक देने, शरीर को एनर्जी देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या यह आईबीएस की समस्या में फायदेमंद है? आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या बेल फल आईबीएस के लिए अच्छा है?
बेल इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में कैसे मदद करता है? - How Does Bael Help With Irritable Bowel Syndrome (IBS)?
मल त्याग को बढ़ावा दे
IBS की समस्या में अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या और मल त्याग करने में परेशानी होती है। ऐसे में बेल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। बेल में लैक्सेटिव के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मल त्याग में आसानी करने में मदद मिलती है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने के लिए पिएं ये 4 हर्बल चाय, मिलेगा आराम
-1750438699225.jpg)
पाचन तंत्र को रिलैक्स करे
आईबीएस की समस्या होने पर लोगों को आंतों में जलन होने और सेंसिटिव होने की समस्या होती है। ऐसे में बेल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। बेल में कूलिंग इफेक्ट होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
IBS के क्या लक्षण हैं?
आईबीएस की समस्या होने पर लोगों को गैस होने, ब्लोटिंग होने, नींद से जुड़ी समस्याएं होने, मांसपेशियों में दर्द होने, स्ट्रेस होने, थकान होने और मतली होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।IBS में क्या खाना चाहिए?
आईबीएस की समस्या में बादाम के दूध, संतरा, अंगूर, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अनानास, आलू, टमाटर, ककड़ी, क्विनोआ, ओट्स, मांस और अंडे को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।बेल का फल खाने से क्या फायदा होता है?
बेल फल को खाने से शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, गर्मी से राहत देने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 20, 2025 22:28 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 20, 2025 22:28 IST
Published By : Priyanka Sharma