Wed Oct 21, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rajeev Chowdry , General Physician & Internal Medicine Specialist, Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad | 23 Years of Clinical Experience

आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कब घर पर इलाज कर सकते हैं, कब नहीं

कई बार ड्राइव करते समय या बाहर वॉक के दौरान आंख में कीड़ा चला जाता है और तेज जलन होने लगती है। डॉक्‍टर से जानें आंख में कीड़ा जाने पर क्‍या करें और क्‍या नहीं?
आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कब घर पर इलाज कर सकते हैं, कब नहींआंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कब घर पर इलाज कर सकते हैं, कब नहीं

Aankh Mein Kida Jane Par Kya Kare: बार-बार पलकें झपकाएं। धीरे-धीरे पलकें झपकाने से आंसुओं के साथ छोटा कीड़ा बाहर निकल सकता है। आंख खुली रखकर साफ, सामान्य तापमान के बहते पानी से धीरे-धीरे धोएं। इससे छोटा कीड़ा या बाहरी कण बाहर निकल सकता है। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं और उसे आसानी से निकाल सकते हैं, तो हाथ साफ करके लेंस निकाल दें। आंख ठीक होने तक उसे दोबारा न पहनें। अगर आंख साफ करने पर भी कीड़ा बाहर न न‍िकले, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। डॉक्‍टर सलाइन की मदद से आंख को साफ करते हैं। आंख की सतह पर मौजूद कीड़े या अन्य छोटे कणों को हटाने के ल‍िए गीले कॉटन बड का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। जरूरत पड़ने पर व‍िशेष उपकरण की मदद से डॉक्‍टर कीड़े को बाहर न‍िकाल लेते हैं। इस प्रक्र‍िया के दौरान सुन्न करने वाली आई ड्रॉप्स का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

Mayo Clinic के मुताब‍िक,
अगर आपकी आंख में कोई बाहरी कण चला जाए, तो अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें। आंख से बाहरी कण निकालने का एक अन्य तरीका यह है कि आप शॉवर के नीचे खड़े होकर आंख की पलक खुली रखें और माथे पर हल्के गुनगुने पानी की धीमी धार डालें, ताकि पानी आंख तक पहुंच सके। ध्यान रखें कि कभी-कभी कोई बाहरी कण आंख की सतह पर खरोंच पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में कण निकल जाने के बाद भी ऐसा महसूस हो सकता है, जैसे वह अभी भी आंख में मौजूद है।

आंख में कीड़ा जाने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

how-to-get-rid-of-bug-in-eyehow-to-get-rid-of-bug-in-eye

  • आंख को जोर-जोर से न रगड़ें। इससे कॉर्निया यानी आंख की पारदर्शी बाहरी परत पर खरोंच आ सकती है।
  • आंख में चिमटी, सुई, रुई या उंगली डालकर कीड़ा निकालने की कोशिश न करें।
  • आंख में गुलाब जल, शहद, नींबू का रस या कोई घरेलू मिश्रण न डालें। इन तरीकों से जलन, इंफेक्‍शन या चोट का खतरा बढ़ सकता है।
  • अगर कीड़ा आंख में चिपका हुआ है या कोई चीज धंसी हुई दिखाई दे रही है, तो उसे खींचकर निकालने की कोशिश न करें।
  • एंटीबायोटिक या स्टेरॉइड आई ड्रॉप का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

यह भी पढ़ें- आंख से कीचड़ आना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, जानें कैसे करें आंखों की सफाई

घर पर इलाज कब सुरक्षित है और कब खतरनाक?

  • आंख में कीड़ा चले जाने पर इलाज तब कर सकते हैं जब कीड़ा पानी से आंख धोने पर बाहर न‍िकल जाए और आंख में जलन, रेडनेस या दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।
  • अगर आंख धोने पर भी कीड़ा बाहर न निकले, आंख में कुछ फंसा हुआ महसूस हो, दर्द या रेडनेस बनी रहे और नजर धुंधली होने लगे, तो तुरंत को दिखाएं। इसे नजरअंदाज करने से आंख में इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ सकता है।

किन लक्षणों को देखते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

  • आंख में तेज दर्द होना।
  • नजर धुंधली होना या अचानक कम दिखाई देना।
  • रोशनी देखने पर दर्द या परेशानी होना।
  • आंख में बहुत ज्यादा रेडनेस या सूजन होना।
  • आंख से लगातार पानी आना या कुछ फंसे होने का एहसास बने रहना।
  • आंख से असामान्य स्राव निकलना।

नजर में अचानक बदलाव, गंभीर दर्द या आंख में धंसी वस्तु होने पर सीधे इमरजेंसी में जाएं। सामान्य फिजिशियन शुरुआती जांच कर सकते हैं, लेकिन आंख की चोट या लगातार लक्षणों में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाना बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें- आंखों में ये 7 बदलाव हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत, डॉक्टर ने बताया कब रहें सावधान

आंख से कीड़ा निकलने के बाद जलन या दर्द होने पर क्या करें?

  • साफ पानी से आंख को धोएं। अगर आंख में कोई चीज फंसी होने जैसा महसूस हो रहा है, तो आंख को साफ करें।
  • आंख को न रगड़ें। कीड़ा निकल जाने के बाद भी रगड़ने से आंख की सतह पर चोट लग सकती है।
  • आंखों को आराम दें। कुछ समय के लिए स्क्रीन देखने से बचें, खासकर अगर इससे परेशानी बढ़ती हो।
  • खुद से आई ड्रॉप न डालें। बिना डॉक्‍टर सलाह के दवा या घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें।

न‍िष्‍कर्ष:

आंख में कीड़ा जाने पर आंख को धोएं, पलकें झपकाएं, आराम से कॉन्टैक्ट लेंस न‍िकाल सकते हैं, तो साफ हाथों से उसे न‍िकाल दें। अगर आंख साफ करने पर भी कीड़ा बाहर न न‍िकले, तो डॉक्‍टर सलाइन की मदद से आंख को साफ करते हैं, कॉटन बड या व‍िशेष उपकरण की मदद से डॉक्‍टर कीड़े को बाहर न‍िकाल लेते हैं। इस प्रक्र‍िया के दौरान सुन्न करने वाली आई ड्रॉप्स का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। अगर आंख धोने पर कीड़ा आंख से न‍िकल जाए, तो च‍िंता की बात नहीं है। साथ ही, दर्द, जलन, रेडनेस पूरी तरह ठीक हो जाए, तो राहत की सांस लें, लेक‍िन आंख धोने पर भी कीड़ा बाहर न निकले, दर्द लगातार बढ़ रहा हो, तो घर पर इलाज करने के बजाय डॉक्‍टर से संपर्क करें। आंख में तेज दर्द होना, नजर धुंधली होना, रोशनी द‍ेखने पर दर्द होना, आंख में रेडनेस, आंख से लगातार पानी आने की समस्‍या होने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें। आंख से कीड़ा निकलने के बाद जलन या दर्द हो, तो साफ पानी से आंख को धोएं, आंख को रगड़ने से बचें, आंख को आराम दें और स्‍क्रीन से दूर रखें और खुद से आई ड्रॉप डालने से बचें। आंख में कीड़ा जाने पर, आंख को जोर-जोर से रगड़ने से बचें, आंख में चिमटी, सुई, रुई या उंगली डालने से बचें, आंख में गुलाब जल, शहद, नींबू का रस या कोई घरेलू मिश्रण न डालें।

image credit: eyeconditionsexplained, reddit

FAQ

  • आंख में कांच का टुकड़ा चला जाए तो क्या करें?

    कांच का टुकड़ा आंख में जाने पर उसे खुद निकालने की कोशिश न करें। आंख पर दबाव न डालें और न ही उसे रगड़ें। आंख को बिना दबाव दिए सुरक्षित रखें और तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं।
  • आंख में कुछ जाने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

    आंख में बाहरी चीज जाने पर आंख में चुभन या कुछ फंसा होने का एहसास होता है। इसके अलावा, आंख से लगातार पानी आना, आंख लाल होना, जलन या दर्द होना, बार-बार पलक झपकाना, रोशनी से परेशानी होना या धुंधला नजर आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

Read Next

→ घर में किसी एक को बुखार है तो बाकी लोग कैसे बचें? डॉक्टर से जानें इंफेक्शन रोकने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2026 19:51 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry