गर्मियों में जब लोग दोपहर को बाहर निकलते हैं, तो न सिर्फ सनबर्न होने का रिस्क बढ़ जाता है, बल्कि आंखों में भी सूखापन महसूस होता है। ड्राई आई (Dry Eye) में लोगों की आंखें लाल होना, जलन और चुभन महसूस होने लगती है। गर्मियों में ही खासतौर पर आंखों में सूखापन क्यों बढ़ता है, यह जानने के लिए हमने Dr. Purendra Bhasin, Founder & Director, Ratan Jyoti NetralayaOphthalmić Centre, Gwalior, Madhya Pradesh से बात की। उन्होंने बताया कि गर्मी में तेज धूप और गर्म लू की वजह से आंखों में नमी कम हो जाती है। इस वजह से लोगों को सूखापन महसूस होने लगता है।
गर्मियों में आंखों में सूखापन होने के कारण
Dr. Purendra Bhasin के मुताबिक, “गर्मियों का असर आंखों पर भी पड़ता है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। गर्मियों में आंखों में सूखापन होने के कई कारण हो सकते हैं।”
- गर्मियों में लू के साथ-साथ लोगों को डिहाइड्रेशन की कमी होने लगती है, जिस वजह से आंखों में आंसू कम बनते हैं। इस वजह से आंखें ड्राई हो सकती है।
- जो लोग लगातार एसी में बैठे रहते हैं, उनकी आंखों की नमी कम हो जाती है और आंखों में जलन महसूस होने लगती है।
- गर्मियों में धूल और प्रदूषण ज्यादा होने के कारण आंखों में चुभन हो सकती है।
- लोग एसी या कूलर में बैठकर मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और पलके कम झपकाते हैं। इससे आंखों की नमी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में वॉक के दौरान आंखों को रखना है सुरक्षित? इन टिप्स को करें फॉलो
गर्मियों में आंखों में सूखापन होने के लक्षण
Dr. Purendra Bhasin ने बताया कि लोगों को गर्मियों में अगर ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए, क्योंकि आंखों की बीमारी को नजरअंदाज करना गंभीर बीमारी दे सकता है।
- आंखों में जलन या चुभन
- आंखे लाल होना
- आंखों से धुंधला दिखना
- आंखों में भारीपन या थकान
- बार-बार आंखें मलना
गर्मियों में आंखों को कैसे बचाएं?
Dr. Purendra Bhasin ने कहा कि लोगों को गर्मियों में अपनी आंखों का खास ध्यान रखना चाहिए।
रेगुलर आंखों का चेकअप कराना चाहिए।
- कुछ मामलों में डॉक्टर IPL (Intense Pulsed Light) लेजर थेरेपी की सलाह दे सकते हैं। ये ड्राई आई सिंड्रोम में काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- गर्मियों में प्रचुर मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
- बहुत देर तक एसी में नहीं बैठना चाहिए।
- सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
गर्मियों में आंखों में सूखापन आना बहुत ही सामान्य समस्या है, लेकिन इसका समय रहते इलाज करना बहुत जरूरी है, ताकि कोई गंभीर समस्या न हो। अगर लोगों को आंखों में सूखापन या इरिटेशन हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और गर्मियों में पानी रेगुलर इंटरवल पर पीते रहना चाहिए।
FAQ
आंखों के सूखेपन से बचने के लिए दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
गर्मियों में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर और आंखें दोनों हाइड्रेटेड रहें।क्या गर्मियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से ड्राई आई की समस्या बढ़ सकती है?
सूखी हवा और गर्म मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों की नमी जल्दी खत्म हो जाती है, जिससे सूखापन और जलन बढ़ सकती है। धूप में लेंस के बजाय यूवी-प्रोटेक्टेड चश्मा पहनना ज्यादा सुरक्षित है।क्या स्विमिंग पूल का पानी गर्मियों में आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है?
स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन आंखों में जलन और लालिमा का कारण बन सकता है। स्विमिंग करते समय हमेशा स्विमिंग गॉगल्स का इस्तेमाल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 07, 2026 17:13 IST
Modified By : Aneesh Rawat May 07, 2026 17:13 IST
Modified By : Aneesh RawatMay 07, 2026 17:13 IST
Modified By : Aneesh RawatMay 07, 2026 17:13 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Purendra Bhasin