Doctor Verified

गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल, जानें एक्सपर्ट टिप्स

Tips To Protect Eyes In Summer: गर्मियों के मौसम में आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यहां जानिए, गर्मी में आंखों की देखभाल कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल, जानें एक्सपर्ट टिप्स

गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ आंखों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में आंखों पर धूप और प्रदूषण का बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में लोग आंखों में जलन, आंखें लाल होना और आंखों से पानी आने की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। इस लेख में नोएडा के ऑर्थो विजन क्लीनिक की डॉक्टर श्रीदेवी हलदर (Dr. Sridevi Haldar, Ophthalmologist/Eye Surgeon) कुछ ऐसी टिप्स दे रही हैं, जिन्हें अपनाने से आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। 

गर्मी में आंखों की देखभाल कैसे करें? - Tips To Protect Eyes In Summer

डॉक्टर ने बताया कि मानव शरीर में आंख सबसे सेंसिटिव पार्ट है, ऐसे में बदलते मौसम और खासकर गर्मी के मौसम में आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए डॉक्टर ने बताया कि लोगों को धूप में निकलते वक्त धूप वाला अच्छा चश्मा जरूर पहनना चाहिए। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि आंख से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए बल्कि इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए। डॉक्टर ने बताया आंख से जुड़ी छोटी समस्या भी आपकी आंखों के लिए बेहद गंभीर हो सकती है, ऐसे में आंख से जुड़ी समस्याओं में बिना लापरवाही के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यहां डॉक्टर कुछ जनरल टिप्स बता रही हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप गर्मियों के मौसम में होने वाली आंख से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की आंखें को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके, तेज होगी आंखों की रोशनी

1. खीरे का इस्तेमाल - Cucumber Use For Eyes

खीरा और ककड़ी न सिर्फ गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि इनका सेवन आंखों के लिए भी बेहतर हो सकता है। खीरे को छिलके के साथ खाने से बीटा कैरोटीन मिलता है, इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में विटामिन A भी होता है। खीरा खाने के अलावा आप इसके पतले टुकड़ों को आंखों के ऊपर भी रख सकते हैं। इससे आपको ठंडक का एहसास होगा और आंखों की थकान भी दूर होगी। गर्मियों के मौसम में आंखों पर खीरा रखने से आपको अच्छा एहसास होगा।

eye care

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही आंखों से पानी क्यों आता है? जानें इसके कारण

2. आलू का इस्तेमाल - Potato Use For Eyes

गर्मियों के मौसम में आंखों की जलन और सूजन से बचने के लिए आप आलू के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे आलू को पतले टुकड़ों में काटकर इन्हें अपनी बंद आंखों के ऊपर रखें। नियमित रूप से 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर आलू के टुकड़े रखने से आपको आंखों में ठंडक का एहसास होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

3. गुलाबजल - Rose Water For Eyes

गुलाबजल में मौजूद तत्व आंखों को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं और आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं। गुलाबजल में एक कॉटन के टुकड़े को भिगोकर आप आंखों के ऊपर 5 से 10 मिनट के लिए रख सकते हैं। इससे आंखों की थकान दूर हो सकती है और गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

4. ग्रीन टी बैग्स - Green Tea Bags For Eyes

गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ग्रीन टी को पीने से तो सेहत को लाभ मिलता ही है, इसके साथ ही अगर आप इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी बैग्स को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा अपनी बंद आंखों के ऊपर 10 से 15 मिनट के लिए रखेंगे को आपकी आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

ध्यान रखें कि इन उपायों को आजमाने से गर्मियों में होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अगर आप को आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या है तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है, तो डाइट में करें डॉक्टर के बताए ये 5 बदलाव

Disclaimer