Expert

बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है, तो डाइट में करें डॉक्टर के बताए ये 5 बदलाव

मौसम कोई भी हो, अक्सर लोग पानी पीने पर फोकस नहीं करते हैं। पानी न पीने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। पानी के साथ-साथ बदलते मौसम में खानपान में भी बदलाव जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है, तो डाइट में करें डॉक्टर के बताए ये 5 बदलाव

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इन क्षेत्रों में अचानक गर्म हवाओं और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी जैसी परेशानियां हो रही हैं। दरअसल, बदलते मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। खासकर घर के बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं पर बदलते मौसम का असर जल्दी देखने को मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बदलते मौसम में डाइट में छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं, तो यह हेल्दी रहने में मदद कर सकते हैं। बदलते मौसम में डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए, आज इस लेख के जरिए जानने की कोशिश करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Delhi के Holi Family Hospital की डाइटीशियन डॉ. सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

1. साबुत अनाज खाएं

बदलते मौसम में गेहूं और चावल को छोड़कर मोटा अनाज जैसे की ओट्स, ब्राउन राइस और रागी आद‍ि को शामिल करने से बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। सामान्य अनाज की तुलना में मोटे अनाज में फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसकी वजह से मोटा अनाज इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। साथ ही मोटे अनाज में हाई फाइबर होता है। बदलते मौसम में कमजोर पाचन तंत्र को ठीक करने में फाइबर मददगार साबित होता है।

sprouts-and-raw-mango-salad-ins

2. ताजे फल और सब्जियां खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बदलते मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं न हो इसके लिए ताजे फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप पालक और बथुआ जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। हरी सब्जियों में आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाता है। वहीं, ताजे फल जैसे की तरबूज, अंगूर और संतरे में विटामिन सी होता है। यह फल बदलते मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Celeb Hair Care: जया बच्चन ने खोला अपने लंबे बालों का राज, बताया- लगाती हैं घर पर बना ये स्पेशल तेल

3. कैफीन इनटेक घटाएं

बदलते मौसम में गट हेल्थ को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए कैफीन की मात्रा को घटाना बहुत जरूरी है। ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे- दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बदलते मौसम में कैफीन इनटेक को हटाकर ग्रीन टी, पुदीना टी और ब्‍लैक टी आदि का सेवन कर सकते हैं।

sprouts-and-raw-mango-salad-ins

4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

मौसम कोई भी हो, अक्सर लोग पानी पीने पर फोकस नहीं करते हैं। पानी न पीने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन का ड्राई होना, पिंपल्स, एक्ने और बालों के झड़ने की प्रॉब्लम होती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। जिन लोगों को सादा पानी पीने से प्रॉब्लम है, वह नींबू पानी और बिना बर्फ वाली शिकंजी जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।

5. छाछ और बर्फ वाला पानी

अचानक गर्मी महसूस होने की वजह से लोग छाछ और बर्फ वाला पानी पीने लगते हैं। लेकिन बदलते मौसम में ऐसा करना बिल्कुल गलत है। छाछ की तासीर ठंडी होती है, बदलते मौसम में जब आप इसका सेवन करते हैं, तो सर्दी-खांसी, बुखार जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए जहां तक संभव हो इसका सेवन करने से बचें।

Read Next

Constipation Causes: कब्ज का कारण बन सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer