Doctor Verified

Constipation Causes: कब्ज का कारण बन सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Causes of Constipation: अगर आपको भी अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो यह आपके लाइफस्टाइल से जुड़ा हो सकता है। जानें बार-बार कब्ज की समस्या क्यों होती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Constipation Causes: कब्ज का कारण बन सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

How To Relieve In Constipation: स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र भी स्वस्थ होना जरूरी है। पाचन से जुड़ी में समस्या में दिनभर परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके कारण कुछ भी खा पाना या पचा पाना मुश्किल हो जाता है। पाचन की समस्याओं में सबसे सामान्य है कब्ज की समस्या। इसमें मलत्याग करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खाना पेट में ठीक से पच नहीं पाता। जिस कारण एसिडिटी और कब्ज होने लगता है। कुछ लोगों को कुछ दिनों में बार-बार कब्ज होता रहता है। लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से समझें इस बारे में। 

constipation

बार-बार कब्ज की समस्या क्यों होने लगती है? What Are the main cause of constant constipation

डाइट में सभी पोषक तत्व न होगा- Insufficient Nutrients

अगर आप डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं लेते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। डाइट में साबुत अनाज, फाइबर, फ्रूट्स, सब्जियों की मात्रा कम होने से आपका पाचन खराब हो सकता है। इसलिए बैलेंस डाइट की आदत बनाएं।  

लाइफस्टाइल में बार-बार बदलाव करना- Change In Lifestyle 

अगर आपका लाइफस्टाइल बार-बार बदलता रहता है, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जैसे कि अगर आप अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हो, तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। इसलिए अपना शेड्यूल बार-बार चेंज न करें। इससे पाचन तंत्र के साथ पूरे शरीर पर भी असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- लंबे समय में कब्ज के कारण आपको हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

जरूरत लगने पर भी वॉशरूम न जाना- Avoid using Washroom When Needed

कुछ लोग जरूरत होने पर भी मलत्याग के लिए जाना अवॉइड कर देते हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर को इसकी आदत हो जाती है, जो कब्ज का कारण बन सकता है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले मलत्याग के लिए जाने की कोशिश करें। 

दवाओं के साइड इफेक्ट्स- Side Effects of Medicine

अगर आप ज्यादा दवाएं लेते हैं, तो यह भी आपको साइड इफेक्ट्स कर सकता है। खासकर अगर आप आयरन के सप्लिमेंट्स लेते हैं, तो यह पाचन खराब करने का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- Constipation Causes: बार-बार कब्ज बनने के हो सकते हैं ये 5 कारण

पर्याप्त तरल पदार्थ न लेना- Not Taking Enough Fluids

अगर आप दिनभर में पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं, तो यह पाचन खराब कर सकता है। इसके कारण आपको कब्ज, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

कब्ज की समस्या से जल्द राहत कैसे पाएं- How To Get Relief From Constipation

एक्सरसाइज की आदत बनाएं

अगर आपको अक्सर ही कब्ज रहता है, तो आपको एक्सरसाइज की आदत जरूर बनानी चाहिए। इससे आपका खाना आसानी से पचेगा और आपको अपच या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

अपनी डाइट में सब्जियां ज्यादा लें

डाइट में फाइबर कम होना कब्ज का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां एड करें। आप दिन में जितने भी मील लें, तो उसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियां एड करें।   

दही में अलसी मिलाकर लें

दही में अलसी मिलाकर खाना बहुत पुराना और आजमाया हुआ तरीका है। अलसी की तासीर गर्म होती है।  साथ ही, दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह कॉम्बिनेशन कब्ज को पिघलने में मदद करता है। 

अगर आपको बार-बार कब्ज होता रहता है, तो आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

Anxiety: क्या पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट का कारण एंग्जाइटी हो सकती है? जानें दोनों के बीच संबंध

Disclaimer