Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

ग्रीन टी बैग्स या खीरे के टुकड़े: गर्मियों में आंखों की जलन से राहत के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें

गर्मियों में तेज धूप, पसीना आदि कारणों ेस आंखों में जलन, थकान और सूजन से राहत पाने के लिए कई घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ग्रीन टी बैग्स या खीरे का स्लाइस दोनों ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या ज्यादा बेहतर है आइए जानते हैं।

गर्मियों में मौसम में तेज धूप, गर्म हवाएं, धूल और लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण आंखों में जलन, थकान और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में कई लोग गर्मी के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को आजमाते हैं। आंखों को ठंडक और आराम देने के लिए ग्रीन टी बैग्स और खीरे के स्लाइस दोनों का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। ये दोनों ही चीजें आंखों को राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि गर्मियों में आंखों को तुरंत राहत देने के लिए ग्रीन टी बैग्स या खीरे के स्लाइस क्या ज्यादा बेहतर होता है?

आंखों के लिए ग्रीन टी बैग्स के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के आसपास की सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। ठंडे ग्रीन टी बैग्स को बंद आंखों पर 5 से 10 मिनट रखने से आंखों की थकान कम महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी में मौजूद नेचुरल कंपाउड्स आंखों के आसपास की स्किन को आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कहीं मोबाइल आपकी आंखों की रोशनी तो नहीं छीन रहा? जानें क्या कहते हैं आई स्पेशलिस्ट

आंखों के लिए खीरे के स्लाइस के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि खीरा पानी से भरपूर होता है और इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। ठंडे खीरे के स्लाइस आंखों पर रखने से आपको तुरंत ठंडक मिलती है। आंखों पर खीरे की ठंडी स्लाइस रखने से आंखों के आसपास होने वाली सूजन और पफीनेस को कम करने में मदद मिल सकती है। गर्मियों में धूप से प्रभावित आंखों को आराम देने के लिए यह एक आसान और नेचुरल उपाय माना जाता है।

1 - 2026-05-31T121920.511

खीरा या ग्रीन टी- आंखों को तुरंत राहत के लिए क्या है बेहतर?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आपको आंखों को तुरंत ठंडक और ताजगी देनी है तो ठंडे खीरे के स्लाइस ज्यादा तेज राहत दे सकते हैं। वहीं, अगर आंखों के आसपास सूजन या थकान के कारण पफीनेस ज्यादा है तो ग्रीन टी बैग्स अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ज्यादा फायदा दे सकता है। दोनों ही उपाय गर्मी के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाे में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इनके प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: थकी हुई आंखों के लिए क्यों है फायदेमंद नींद की छोटी सी झपकी? डेस्क जॉब वाले जरूर जानें

निष्कर्ष

गर्मियों में आंखों को राहत देने के लिए ग्रीन टी बैग्स और खीरे के स्लाइस दोनों ही फायदेमंद माना जाता है। खीरा तुरंत आपकी आंखों को ठंडक और ताजगी देने का काम करते हैं, जबकि ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल आंखों पर करने से सूजन और थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार दोनों में से किसी भी चीज का इस्तेमाल आंखों को राहत पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सी विटामिन की कमी से आंखें कमजोर होती है?

    आंखों का कमजोर होना आमतौर पर शरीर में विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है, जिसके कारण आपके आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
  • आंख कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

    आंखें कमजोर होने पर आप अपनी डाइट में विटामिन ए, सी, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

क्या गर्मी में अदरक और लहसुन खाना पेट के लिए भारी पड़ सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 12:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 31, 2026 12:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content