गर्मियों के मौसम में शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन ड्रिंक्स में ग्रीन टी भी शामिल है, जिसे लोग न सिर्फ फिटनेस के लिए बल्कि हेल्दी रहने के लिए भी पीना पसंद करते हैं। वजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण एक बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। कई लोग गर्मियों के मौसम में इसे ज्यादा मात्रा में पीना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि क्या सच में गर्मियों में ज्यादा ग्रीन टी पीना आपके शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है?
क्या ज्यादा ग्रीन टी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज बताती हैं कि ग्रीन टी एक हेल्दी ड्रिंक है और ज्यादातर लोगों में इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है, क्योंकि यह ज्यादातर पानी से बनी होती है। भले ही ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में कैफीन होता है, लेकिन इसे पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। हालांकि एक दिन में 5 से 6 कप ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए क्योंकि कैफीन की ज्यादा मात्रा आपके शरीर में जा सकती है, जो बार-बार पेशाब आने का कारण बनती है। इसके अलावा इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या चाय पीने से वाकई भूख मर जाती है? साइंस और एक्सपर्ट क्या कहते हैं
क्या कहती है स्टडी?
साल 2017 में Frontiers in Nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा कैफीन लेता है तो इससे पेशाब ज्यादा आने की समस्या हो सकती है, जो शरीर के तरल संतुलन पर असर डाल सकता है। ग्रीन टी में भी कैफीन होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर पर प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, सामान्य मात्रा में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं होता है।
ज्यादा ग्रीन टी पीने से कब बचना चाहिए?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज का कहना है कि ग्रीन टी पीने से इन स्थितियों में बचना चाहिए-
- गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आ रहा हो
- बाहर एक्सरसाइज कर रहे हों
- गर्म मौसम में काम कर रहे हों
- पर्याप्त मात्रा में नॉर्मल पानी पी रहे हों
- कैफीन पीने से समस्या होने वाले लोगों को
बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से क्या होता है?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-
- अचानक बेचैनी महसूस होना
- नींद न आने की समस्या होना
- दिल की धड़कन तेज होना
- पेट से जुड़ी समस्याएं होना
इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सुबह की शुरुआत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के मुताबिक, सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, एक हेल्दी व्यक्ति के लिए रोजाना 2 से 4 कप ग्रीन टी पीना सुरक्षित माना जाता है। ग्रीन टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा यानी 5 से 6 कप ग्रीन टी एक दिन में पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, 2 से 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।
गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए क्या करना चाहिए?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज का कहना है कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ चाय या दूसरे ड्रिंक्स पर निर्भर रहने के स्थान पर दिनभर में पर्याप्त मात्रा में नॉर्मल पानी पीना चाहिए। इसके अलावा रोजाना की डाइट में तरबूज, खीरा, संतरा, खरबूजा, टमाटर और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अगर आप धूप में ज्यादा समय बिताते हैं, रोजाना एक्सरसाइज करते हैं या आपको उलटी या दस्त की समस्या होती है तो पसीने या बीमारी की वजह से शरीर से निकले पानी की कमी पूरी करने के लिए ज्यादा लिक्विड लें।
डिहाइड्रेशन के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, डिहाइड्रेशन के लक्षणों को पहचानकर आप समय पर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय कर सकते हैं। इसलिए, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें-
- बहुत ज्यादा प्यास लगना
- बार-बार मुंह सूखना
- गहरे पीले रंग का पेशाब आना
- अचानक चक्कर आना या सिर घूमना
- सिर में दर्द होना
- थकान और कमजोरी होना
- मांसपेशियों में ऐंठन होना
- कम बार पेशाब आना
निष्कर्ष
ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन सीमित मात्रा से ज्यादा पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ डिहाइड्रेशन, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए, 2 से 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए और पानी की कमी पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
ग्रीन टी पीने से क्या लाभ होता है?
ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, वजन कम करते हैं और दिल की सेहत में सुधार करते हैं।ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए?
ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे खाली पेट, भोजन के तुरंत बाद, सोने से पहले और दवाइयों के साथ।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 02, 2026 10:36 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 02, 2026 10:36 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Edwina Raj