Thu Oct 22, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

घर की इन 7 चीजों की सफाई में न करें लापरवाही, डॉक्टर से जानें सफाई का सही तरीका

घर की साफ-सफाई में अक्सर वे चीजें भूल जाते हैं, जिनकी सफाई करना बहुत जरूरी है। घर में रखा टीवी रिमोट, मोबाइल फोन और स्विच ऐसी कुछ चीजें हैं, जिनकी रेगुलर सफाई बहुत जरूरी है। इस लेख में डॉक्टर ने घर की ऐसी 7 चीजों की साफ-सफाई का सही तरीका बताया है।
घर की इन 7 चीजों की सफाई में न करें लापरवाही, डॉक्टर से जानें सफाई का सही तरीकाघर की इन 7 चीजों की सफाई में न करें लापरवाही, डॉक्टर से जानें सफाई का सही तरीका

इंफेक्शन से बचने के लिए घर की साफ-सफाई रोजाना की जाती है। इसमें फर्श की सफाई हो, किचन हो या फिर बाथरूम की सफाई हो, लेकिन घर में रखी गई कई चीजों को रोजाना साफ नहीं किया जाता , जिन्हें घर के लोग दिनभर छूते हैं। International Infection Prevention Week के मौके पर हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि जब घर की कुछ चीजों जैसे दरवाजे का हैंडल, मोबाइल फोन, टीवी का रिमोट और लाइट का स्विच को कई बार छूते हैं और इसके बाद हाथों को साफ नहीं किया जाता है, तो बैक्टीरिया हाथों को जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए घर में रखी 7 चीजों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है।

7 चीजों की साफ-सफाई क्यों जरूरी और कैसे करें?

Centres for Disease Control And Prevention (CDC) के मुताबिक, घर पर जिन चीजों को सबसे ज्यादा छुआ जाता है, जैसे लाइट स्विच, दरवाजों के हैंडल और रसोई का काउंटरटॉप, उनकी सफाई रेगुलर करते रहना चाहिए। जब घर में मेहमान या बाहरी लोग आते हैं, तो घर की रोजाना छुई जाने वाली चीजों को खासतौर पर साफ करें। अगर घर में बच्चे हैं या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग हैं, तो सफाई का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं कि लोगों को अपने घरों में इन 7 चीजों की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए।

1. दरवाजों के हैंडल

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा, “घर का मेन दरवाजा हो, बेडरूम का हैंडल या बाथरूम का दरवाजा, इन्हें दिन में कई बार छुआ जाता है। बाहर से आने वाले लोग भी सबसे पहले मेन गेट के दरवाजे के हैंडल ही पकड़ते हैं। ऐसे में इन पर कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसलिए दरवाजों के हैंडल की सफाई साफ कपड़े से करनी चाहिए। इसके लिए पहले क्लीनर लगाएं और फिर उसे साफ कपड़े से पोंछें।”

2. टीवी और एसी का रिमोट

Dr. Vineeta Singh Tandon ने बताया कि रिमोट को घर का हर सदस्य छूता है। खाना खाते समय टीवी रिमोट से चैनल बदलना हो या कमरे का तापमान बदलना हो, इसके लिए लगातार रिमोट की जरूरत पड़ती ही रहती है, लेकिन इन्हें साफ नहीं किया जाता। रिमोट को साफ करने से पहले उसकी बैटरी निकाल दें। इसके बाद उसे मुलायम कपड़े से साफ करें। उस पर सीधे पानी या क्लीनर न छिड़कें, क्योंकि नमी अंदर जाने से इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। हालांकि, रिमोट की सफाई रोजाना करें।

3. मोबाइल फोन

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है, “मोबाइल फोन दिनभर लोगों के हाथ में रहता है। कुछ लोग तो टॉयलेट में भी इसे साथ ही ले जाते हैं। खाते समय मोबाइल देखने से बैक्टीरिया सीधे मुंह के रास्ते पेट में चले जाते हैं। इससे लोगों को पेट खराब होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए फोन की सफाई रोजाना करनी चाहिए। फोन साफ करने से पहले कंपनी के दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें। उसके हिसाब से उपयुक्त मुलायम कपड़े या क्लीनिंग प्रोडक्ट से इसे साफ करें। फोन पर सीधे कोई लिक्विड न डालें।”

4. फ्रिज के हैंडल और अंदर की सफाई 

Dr. Vineeta Singh Tandon ने बताया कि खाना बनाते समय कई बार फ्रिज खोला जाता है। फ्रिज खोलते समय हैंडल का इस्तेमाल होता है। फ्रिज से कभी कच्ची सब्जियां निकालते हैं, तो कभी खाना रखा जाता है। इस दौरान हाथों से फ्रिज के हैंडल पर गंदगी पहुंच सकती है। उसी गंदे हैंडल को हाथ लगाने के बाद खाना छूने लगते हैं। इससे कीटाणु किचन, खाने और फ्रिज में रखी चीजों पर फैल सकते हैं। इसके अलावा, फ्रिज के अंदर खाना गिरने या किसी चीज के रिसने पर भी बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं।

फ्रिज के हैंडल की सफाई रोजाना होनी चाहिए। साफ कपड़े से हैंडल की सफाई करें और फ्रिज के अंदर अगर कुछ गिर जाए, तो उसे तुरंत साफ कर दें। वैसे फ्रिज की सफाई हफ्ते या 10 दिन मं करते रहे।

how to clean household thingshow to clean household things

यह भी पढ़ें- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी क्यों हो सकता है संक्रमण? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

5. लाइट के स्विच

Dr. Vineeta Singh Tandon के मुताबिक, लाइट और पंखा चलाने के लिए दिन में कई बार हाथ स्विच बोर्ड पर जाता है। कई लोग तो महीनों तक स्विच साफ ही नहीं करते। इससे कीटाणु हाथों के जरिए घर के कई कोनों तक पहुंच सकते हैं। स्विच की सफाई के लिए पहले हाथ सूखे रखें। उस पर सीधे पानी या क्लीनर न डालें। सफाई के दौरान बिजली से जुड़े हिस्सों में नमी नहीं जानी चाहिए। इसे रोजाना कपड़े से साफ करते हैं, तो गंदगी जमा नहीं होती।

6. किचन स्पंज और कपड़े

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा, “आमतौर पर बर्तन साफ करने वाला स्पंज और किचन के कपड़े कई हफ्तों तक साफ नहीं होते। कई बार तो किचन के कपड़े को लंबे समय तक गीला छोड़ दिया जाता है या बर्तन धोने के स्पंज से गैस स्टोव और काउंटरटॉप को भी साफ कर दिया जाता है। ऐसी कंडीशन में किचन में इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए बर्तन धोने के स्पंज और कपड़ों को दिन में गर्म पानी से साफ करके धूप में सुखाएं। किचन के कपड़ों को रोजाना धोएं और उन्हें सुखाकर ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, इसे समय-समय पर बदलते रहें।”

7. नल, फ्लश और बाथरूम के हैंडल

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “जब भी हाथ धोने होते हैं, तो सबसे पहले नल को खोला जाता है और जब शौचालय का इस्तेमाल करते हैं, तो फ्लश दबाते हैं। ऐसे में इन जगहों पर हाथों से गंदगी पहुंच सकती है। बाथरूम में नल, फ्लश का बटन और दरवाजे का हैंडल ऐसी जगहें हैं, जिनकी रेगुलर सफाई करना बहुत जरूरी है। नल, फ्लश के बटन और हैंडल को क्लीनर से साफ करें और इसमें इस्तेमाल होने वाले कपड़े से घर की दूसरी चीजें न साफ करें।”

घर की सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Dr. Vineeta Singh Tandon ने सलाह दी है कि लोगों को घर की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • सतह पर धूल, खाने के कण या दूसरी गंदगी हो, तो पहले उसे साफ करें। जरूरत होने पर इसके बाद सही डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें।
  • हर जगह एक ही तरह का क्लीनर इस्तेमाल नहीं होता। इसलिए क्लीनर के लेबल को पढ़कर इस्तेमाल करें।
  • दो क्लीनर को एक साथ न मिलाएं। इससे निकलने वाली गैस या ब्लीच प्रोडक्ट्स को खराब कर सकती है।
  • किचन, बाथरूम और दूसरी जगहों के लिए अलग कपड़े रखने चाहिए। सफाई करने के बाद इन्हें अच्छी तरह साफ और सूखा लेना चाहिए।
  • अगर घर में कोई बीमार है, तो सफाई के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बच्चे के लंच बॉक्स से भी फैल सकता है इंफेक्शन? खाना पैक करते समय न करें ये 5 गलतियां

निष्कर्ष
घर में रखी छोटी-छोटी चीजों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इन्हें साबुन या घरेलू क्लीनर से भी साफ किया जा सकता है। इसके अलावा, घर की सफाई के बाद हाथ धोना भी बहुत जरूरी है। गंदे हाथों से बीमारियों का रिस्क बहुत ज्यादा रहता है, इसलिए साफ-सफाई के बाद हाथ जरूर धोएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • किचन कटिंग बोर्ड से क्रॉस-कंटामिनेशन कैसे रोकें?

    सब्जियों और कच्चे मांस के लिए अलग-अलग बोर्ड का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल के बाद बोर्ड पर बेकिंग सोडा और नींबू रगड़कर 10 मिनट छोड़ें, फिर गर्म पानी से धोएं। लकड़ी के बोर्ड को धोने के बाद पूरी तरह सुखाना जरूरी है ताकि फंगस न पनपे।
  •  वाशिंग मशीन का डिटर्जेंट दराज और ड्रम बीमारियों का कारण कैसे बन सकता है?

    लगातार नमी रहने से वाशिंग मशीन के ड्रम और रबर सील में स्यूडोमोनास और फंगस पनपने लगते हैं, जिससे कपड़ों से बदबू आने लगती है और त्वचा का इंफेक्शन हो सकता है। महीने में एक बार मशीन में सिरका या बेकिंग सोडा डालकर टब-क्लीन साइकिल चलाएं और इस्तेमाल के बाद ढक्कन कुछ देर खुला रखें।

Read Next

→ वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है इंफेक्शन? डॉक्टर से समझें टीके कैसे करते हैं बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 16:48 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon