Thu Oct 22, 2026 | 04:31 PM IST

Medically Reviewed by Prof Dr S M Fayaz

वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है इंफेक्शन? डॉक्टर से समझें टीके कैसे करते हैं बचाव

वैक्सीन लगवाने के बाद भी कुछ लोगों को इंफेक्शन हो सकता है, लेकिन टीके बीमारी के गंभीर खतरे को कम कर सकते हैं। International Infection Prevention Week में डॉक्टर से जानिए, वैक्सीन कैसे काम करती है और टीका लगने के बाद भी बीमार क्यों पड़ते हैं।
वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है इंफेक्शन? डॉक्टर से समझें टीके कैसे करते हैं बचाववैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है इंफेक्शन? डॉक्टर से समझें टीके कैसे करते हैं बचाव

वैक्सीन लगवाने के बाद भी क्या आपको संक्रमण हो सकता है? अक्सर लोगों को लगता है कि एक बार टीका लगवाने के बाद शरीर उस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है लेकिन हकीकत यह है कि कुछ मामलों में वैक्सीन लगवाने के बाद भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। KIMS हॉस्पिटल्स, महादेवपुरा बेंगलुरु के लीड और सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज के अनुसार, वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को किसी खास वायरस या बैक्टीरिया को पहचानने और उससे लड़ने के लिए तैयार करती है। हालांकि, टीका यानी वैक्सीन लगने के बाद शरीर में सुरक्षा विकसित होने में समय लग सकता है। साथ ही, हर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम एक जैसा काम नहीं करता।

वैक्सीन लगवाने के बाद भी इंफेक्शन हो सकता है?

International Infection Prevention Week के मौके पर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज बताते हैं कि वैक्सीन शरीर के इम्यून सिस्टम को किसी खास वायरस या बैक्टीरिया को पहचानने और उसके खिलाफ रिएक्शन देने के लिए तैयार करती है। जब किसी व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाती है, तो उसके शरीर का इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी विकसित कर सकता है। इससे भविष्य में उस रोगाणु के संपर्क में आने पर शरीर को उससे लड़ने में मदद मिलती है।

अलग-अलग वैक्सीन शरीर में अलग तरीके से काम करती हैं। वैक्सीन का उद्देश्य बीमारी पैदा किए बिना शरीर को इंफेक्शन के खिलाफ तैयार करना होता है। हालांकि, हर वैक्सीन सभी लोगों में एक जैसी इम्यूनिटी विकसित नहीं करती।

  • वैक्सीन लगवाने के बाद भी इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह है कि कोई भी वैक्सीन हर व्यक्ति को 100 प्रतिशत सुरक्षा देने की गारंटी नहीं देती।
  • वैक्सीन लगवाने के बावजूद संबंधित रोगाणु शरीर में प्रवेश कर सकता है और इंफेक्शन पैदा कर सकता है।
  • दूसरा कारण वैक्सीन लगने के तुरंत बाद इंफेक्शन के संपर्क में आना हो सकता है। वैक्सीन लगने के बाद शरीर को इम्यूनिटी विकसित करने में कुछ समय लगता है।
  • अगर इस दौरान व्यक्ति संबंधित वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो उसके बीमार होने की आशंका बनी रह सकती है।
  • इसके अलावा, कुछ लोगों में उम्र, पहले से मौजूद बीमारियों या कमजोर कमजोर इम्यूनिटी के कारण वैक्सीन के प्रति रिएक्शन कम हो सकता है।
  • कुछ वैक्सीनों की सुरक्षा समय के साथ कम भी हो सकती है। इसलिए जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज लगवाना जरूरी होता है।

साल 2019 में Oxford Journals के Epidemiologic Reviews में प्रकाशित स्टडी से यह साबित होता है कि कई मौजूदा वैक्सीन इंफेक्शन के संपर्क में आने के बाद भी बीमारी को रोकने या उसके असर को कम करने में असरदार हैं। हेपेटाइटिस, खसरा और रेबीज जैसी बीमारियों में एक्सपोजर के बाद टीका लगवाने से इंफेक्शन और गंभीर खतरों से काफी हद तक बचाव हो सकता है।

infection after vaccinationinfection after vaccination

इसे भी पढ़ें: फ्लू वैक्सीन कब और किसे लगवानी चाहिए? डॉक्टर से जानें सही समय और जरूरी बातें

टीकाकरण के बाद भी किन सावधानियों की है जरूरत?

वैक्सीन इंफेक्शन से बचाव का एक जरूरी तरीका है, लेकिन इसके साथ रोजमर्रा की सफाई और सावधानियां अपनाना भी जरूरी है। इंफेक्शन से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

  • हाथों की सफाई बहुत जरूरी है, खाना खाने, खाना बनाने, शौचालय का इस्तेमाल करने और बाहर से आने के बाद साबुन-पानी से हाथ धोएं।
  • उम्र और हेल्थ के अनुसार जरूरी टीके समय पर लगवाएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार बूस्टर डोज भी लें।
  • खांसते-छींकते समय सावधानी रखें, मुंह और नाक को टिश्यू या हाथ से ढकें।
  • बुखार, खांसी या इंफेक्शन के लक्षण होने पर दूसरों के संपर्क से बचें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
  • भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं, साफ पानी पिएं और खाने को ढककर रखें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों या रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के ज्यादा फैलने के दौरान मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह

प्रोफेसर डॉ. एस.एम. फयाज सलाह देते हैं कि बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए वैक्सीन की सही जानकारी रखना जरूरी है। इन लोगों में कुछ इंफेक्शन गंभीर रूप ले सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन की जरूरत और समय अलग हो सकता है। अगर आपको किसी वैक्सीन की पिछली खुराक छूट गई है, वैक्सीन से एलर्जी होती है या कोई गंभीर बीमारी है, तो वैक्सीनेशन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: शिंगल्स वैक्सीन किसे और कब लगवानी चाहिए? जानें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें

निष्कर्ष

International Infection Prevention Week हमें याद दिलाता है कि इंफेक्शन से बचाव के लिए केवल एक उपाय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और कई बीमारियों के गंभीर असर का खतरा कम करने में मदद करती है, लेकिन यह हर इंफेक्शन को पूरी तरह रोकने की गारंटी नहीं देती। इसलिए समय पर वैक्सीनेशन, हाथों की सफाई और जरूरत के अनुसार अन्य सावधानियां अपनाना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आना नॉर्मल है?

    कुछ वैक्सीन के बाद हल्का बुखार, दर्द या थकान जैसे लक्षण कुछ समय के लिए हो सकते हैं। ये आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाते हैं। तेज या लंबे समय तक रहने वाले बुखार में डॉक्टर से सलाह लें।
  • क्या एक साथ कई वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है?

    कई वैक्सीन एक ही विजिट में लगाए जा सकते हैं, लेकिन यह वैक्सीन के प्रकार, उम्र और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है।

Read Next

→ क्या महीने में एक बार शराब पीने वालों को भी कैंसर हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 14:34 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 22, 2026 14:34 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Prof Dr S M Fayaz