Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Chopra , Pediatrician and Neonatologist

बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद बुखार क्यों आता है? जानें कब यह सामान्य और कब चिंता की बात

आमतौर पर जब बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद जब बुखार आता है, तो पेरेंट्स काफी परेशान हो जाते हैं। वैक्सीन लगने के बाद बच्चों को फीवर आने का कारण क्या हो सकता है और किन स्थितियों में पेरेंट्स को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, इस लेख में विस्तार से बताया गया है।

बच्चों को वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि वैक्सीन से ही बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है। हाल ही में UNICEF और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक प्रेस नोट के जरिए शेयर किया है कि साल 2025 में, दुनिया भर के 90% यानी 11.6 करोड़ शिशुओं को डिप्थीरिया, टिटनस और परट्युसिस (DTP) वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली। वहीं, 85% यानी 11 करोड़ शिशुओं ने तीन खुराकों का पूरा डोज लिया है। हालांकि, इस नोट में बताया गया है कि वैक्सीनेशन बीच में छोड़ने वाले बच्चों की संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है। साल 2025 के दौरान अनुमानित 1.35 करोड़ शिशुओं को पहले साल में एक भी वैक्सीन नहीं मिला है।

WHO और UNICEF के आंकड़ें बताते हैं कि शिशुओं के लिए वैक्सीनेशन कराना उनके बेहतर जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कई वैक्सीन में बच्चों को बुखार जैसी परेशानी भी आ जाती है। ऐसे में कई बार पेरेंट्स घबरा जाते हैं। इस बारे में हमने Dr. Abhishek Chopra, Consultant Pediatrician and Neonatologist, Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के बाद हल्का बुखार आना कोई चिंता की बात नहीं है।

वैक्सीन लगने के बाद बच्चों को बुखार क्यों आता है?

Dr. Abhishek Chopra कहते हैं, “जब भी वैक्सीन लगाई जाती है, तो वह शरीर को किसी भी बीमारी या वायरस के कमजोर या निष्क्रिय रूप के बारे में सचेत करती है। ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है और इंफेक्शन के खिलाफ लड़ने की तैयारी शुरू कर देता है। इस प्रोसेस में कुछ बच्चों को बुखार आ सकता है। हालांकि, यह बुखार 24 से 48 घंटे के अंदर अपने आप ठीक भी हो जाता है। इसके लिए किसी भी तरह के इलाज की जरूरत नहीं होती है।”

Vacunas में प्रकाशित जर्नल के अनुसार, कुछ टीकों के साइड इफैक्ट्स होते हैं और इनमें बुखार होना एक बहुत ही आम फिजिकल समस्या है। बुखार की यह समस्या खुद ही ठीक हो जाती है। इसलिए पेरेंट्स को बुखार जैसी समस्याओं को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। इस जर्नल में यह भी बताया गया है कि मेडिकल साइंस में 100% एब्सोल्यूट सेफ्टी जैसी कोई चीज नहीं होती है। इसलिए जो भी दवा या वैक्सीन लगाई जाती है, उसके हल्के या मीडियम प्रभाव हो सकते हैं।

बच्चों में वैक्सीनेशन के बाद कौन-कौन से लक्षण सामान्य होते हैं?

Dr. Abhishek Chopra के मुताबिक, “वैसे तो वैक्सीन लगने के बाद हर बच्चे में अलग-अलग रिएक्शन होता है, लेकिन अगर किसी शिशु को यह समस्याएं हो, तो पेरेंट्स को ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये लक्षण अपने आप एक या दो दिन में चले जाते हैं।”

  1. वैक्सीन वाली जगह पर हल्का दर्द या सूजन
  2. उस जगह पर लालिमा होना
  3. बच्चे का थोड़ा चिड़चिड़ा होना
  4. नॉर्मल से ज्यादा नींद आना
  5. कुछ समय के लिए भूख कम लगना
  6. हल्का बुखार

fever after vaccination

यह भी पढ़ें- रेबीज वैक्सीन के पहले 3 इंजेक्शन क्यों हैं सबसे जरूरी? डॉक्टर से समझें पूरी बात

MMR वैक्सीन के बाद बुखार का देर से आने का कारण

Dr. Abhishek Chopra ने कहा, “मेरे पास कुछ ऐसे पेरेंट्स भी आते हैं, जो यह बताते हैं कि MMR का वैक्सीन लगने के कुछ दिनों बाद शिशु को बुखार आने लगा है। दरअसल, कुछ वैक्सीन जैसे MMR (Measles, Mumps, Rubella) के वैक्सीन लगने के पांच से 12 दिन बाद भी हल्का बुखार या हल्के दाने निकल सकते हैं। अगर शिशु को ऐसा होता है, तो पेरेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है। वे शिशु की घर पर ही देखभाल कर सकते हैं।”

घर पर बच्चे की देखभाल कैसे करें?

Dr. Abhishek Chopra ने बताया कि अगर बच्चे को हल्का बुखार या हल्के लक्षण है और दूध पी रहा है, तो पेरेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

  1. बच्चे को समय-समय पर ब्रेस्टफीड कराएं।
  2. उसे आराम करने दें।
  3. बच्चे को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं।
  4. कमरे का तापमान नॉर्मल रखें।
  5. डॉक्टर की सलाह पर पैरासिटामोल दें।
  6. बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा न दें।

मेडिकल इमरजेंसी के लक्षण

Dr. Abhishek Chopra कहते हैं कि वैसे तो आमतौर पर वैक्सीन लगाने के बाद ज्यादा दिक्कत नहीं आती, लेकिन अगर बुखार बढ़ रहा हो और साथ में ये लक्षण दिखें, तो डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।

  1. बुखार 102.2°F या उससे ज्यादा हो गया।
  2. बुखार 48 घंटे से ज्यादा बना हुआ है।
  3. बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है।
  4. दूध, ब्रेस्टफीड या खाना नहीं खा रहा है।
  5. सांस लेने में परेशानी हो रही है।
  6. बच्चा बहुत ज्यादा सुस्त है और जगाने पर बिल्कुल भी एक्टिव नहीं है।
  7. पूरे शरीर पर दाने निकल जाए।
  8. बच्चा लगातार रो रहा है और किसी भी तरीके से शांत नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें- Cervical Health: क्या HPV वैक्सीन लगवाने के बाद क्यों है जरूरी पैप स्मीयर टेस्ट? जानें डॉक्टर सच्चाई

निष्कर्ष
Dr. Abhishek Chopra ने पेरेंट्स को सलाह दी है कि वैक्सीन के बाद हल्का बुखार आना बहुत ही सामान्य है। इसलिए पेरेंट्स को घबराना नहीं चाहिए। बच्चों को पूरी तरह से आराम करने दें और उनके खानपान का ध्यान रखें। अगर बुखार बहुत ज्यादा है या लंबे समय तक बना हुआ है और गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, लेकिन वैक्सीन जरूर लगवाए।

FAQ

  • तीन महीने से छोटे शिशुओं के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

    अगर शिशु की उम्र तीन महीने से कम है और उसके बुखार में कोई सुधार नहीं हो रहा, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस उम्र में शरीर की इम्युनिटी कमजोर होती है और पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुई होती, तो ऐसे में शिशु के बुखार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
  • क्या हर बच्चे को वैक्सीन के बाद बुखार आता है?

    नहीं, बहुत से बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद बिल्कुल भी बुखार नहीं आता। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वैक्सीन ने काम नहीं किया। हर बच्चे की इम्युनिटी अलग-अलग होती है। इसलिए बुखार आना या न आना, दोनों ही सामान्य हो सकता है।

Read Next

शिशुओं को चम्मच से सिरप देते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 16, 2026 19:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jul 16, 2026 19:07 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Abhishek Chopra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content