Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

वैक्सीन लगने के बाद कौन से लक्षण सामान्य हैं और कौन से खतरनाक? डॉक्टर से समझें

वैक्सीनेशन लगाने के बाद आमतौर पर लोगों को दर्द, सूजन या हल्का बुखार आ सकता है। कुछ मामलों में गंभीर दिक्कतें भी हो सकती है। इसलिए वैक्सीनेशन के बाद के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है और अगर वैक्सीनेशने के बाद असहजता दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

आमतौर पर वैक्सीनेशन चाहे शिशुओं का हो या वयस्कों को, ये कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव करता है। वैक्सीन लगाने से शरीर का इम्यून सिस्टम वायरस के प्रति इम्यूनिटी बना लेता है। हालांकि, कुछ लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द या थकान जैसी शिकायतें हो सकती हैं। वैक्सीनेशन के बाद कौन से लक्षण कुछ दिनों में अपने-आप ठीक हो जाते हैं और किन लक्षणों के प्रति सचेत रहना चाहिए? इसकी जानकारी लेने के लिए हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के बाद होने वाले ज्यादातर साइड इफेक्ट हल्के और अस्थायी होते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ स्थितियों में गंभीर एलर्जी या अन्य जटिलताएं भी हो सकती हैं, जिन्हें पहचानना और समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है।

वैक्सीन के बाद हल्के साइड इफेक्ट क्यों होते हैं?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “जब शरीर में वैक्सीन दी जाती है, तो इम्यून सिस्टम उसे पहचानकर भविष्य में बीमारी से लड़ने की तैयारी शुरू कर देता है। इसी प्रोसेस में कुछ लोगों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि यह संकेत हो सकता है कि शरीर प्रतिरक्षा विकसित कर रहा है। अगर किसी को ये लक्षण न भी दिखाई दें, तो भी वैक्सीनेशन शरीर के इम्यून सिस्टम को उस वायरस के प्रति मजबूत करता है।”

वैक्सीन लगने के बाद कौन से लक्षण हल्के होते हैं?

National Centre For Immunization Research and Surveillance के अनुसार, वैक्सीनेशन के बाद कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं। इंजेक्शन लगने वाली जगह पर सूजन, खुजली या छोटी सी गांठ बन जाना। इसके अलावा, हल्का या तेज बुखार होना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, दस्त, बहत ज्यादा थकान या सुस्ती महसूस होना, मांसपेशियों या बदन में दर्द होना शामिल है। ये लक्षण आमतौर पर 24 से 48 घंटे के अंदर कम होने लगते हैं और किसी खास इलाज की जरूरत नहीं पड़ती। वैक्सीनेशन के बाद लोगों को पर्याप्त आराम और पानी पीना चाहिए।

vaccine side effects normal and worst

यह भी पढ़ें- बच्चे के कौन से वैक्सीन तय उम्र के बाद नहीं लग सकते? डॉक्टर से समझें पूरी बात

वैक्सीन लगने के बाद गंभीर लक्षण कौन से हैं?

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा, “हर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम बहुत अलग होता है, इसलिए वैक्सीन की प्रतिक्रिया भी अलग हो सकती है। कई बार लोगों को वैक्सीन लगने के बाद लक्षण सामान्य समय से ज्यादा बने रहें या लगातार बढ़ते रहें, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।”

  1. बुखार बहुत तेज हो या दो से तीन दिन बाद भी ठीक न हो।
  2. इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन लगातार बढ़ती जाए।
  3. हाथ में असहनीय दर्द या पस बनने जैसे लक्षण दिखाई दें।
  4. कमजोरी या थकान लगातार बनी रहे।
  5. कोई नया और असामान्य लक्षण विकसित हो जाए।

किन लक्षणों को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है कि कुछ लोगों में वैक्सीन के बाद गंभीर एलर्जिक रिएक्शन यानी एनाफाइलेक्सिस हो सकता है। यह कंडीशन जानलेवा हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत होती है। अगर वैक्सीन लगने के कुछ मिनटों या घंटों बाद इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत अस्पताल जाएं।”

  1. सांस लेने में तकलीफ होना
  2. गले या चेहरे पर अचानक सूजन आना
  3. पूरे शरीर पर तेजी से फैलती खुजली या पित्ती होना
  4. आवाज बैठना या बोलने में परेशानी होना
  5. तेज चक्कर आना
  6. बेहोशी होना
  7. ब्लड प्रेशर अचानक कम होना
  8. तेज धड़कन और घबराहट

क्या वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स जानलेवा हो सकते हैं?

CDC के अनुसार, किसी भी वैक्सीनेशन से गंभीर चोट या मृत्यु की संभावना बहुत ही मामूली होती है। आमतौर पर मामूली साइड इफेक्ट्स अपने-आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन जानलेवा साइड इफेक्ट्स बहुत ही कम दिखाई देते हैं, क्योंकि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जाती है, ताकि रिस्क का समय पर पता लगाया जा सके। इसलिए समय पर वैक्सीनेशन लगवाना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि संक्रमणों से बचाव हो सके।

यह भी पढ़ें- बच्चे के कौन से वैक्सीन तय उम्र के बाद नहीं लग सकते? डॉक्टर से समझें पूरी बात

निष्कर्ष

Dr. Vineeta Singh Tandon लोगों को सलाह देती हैं कि किसी भी भ्रम या मिथक की वजह से वैक्सीनेशन न छोड़े, बल्कि समय पर डॉक्टर की सलाह पर टीकाकरण जरूर कराएं। वैक्सीन लगने के बाद हल्का बुखार, दर्द या थकान महसूस होना सामान्य बात है और यह अक्सर इस बात का संकेत होता है कि शरीर बीमारी से लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसलिए ऐसे लक्षणों से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर सांस लेने में परेशानी, चेहरे पर सूजन, तेज एलर्जी या बेहोशी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मेडिकल मदद लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या वैक्सीन के बाद बुखार न आना इस बात का संकेत है कि वैक्सीन ने काम नहीं किया?

    हर व्यक्ति और बच्चे का शरीर इम्यून सिस्टम पर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। बुखार या दर्द न होने पर भी वैक्सीन उतनी ही प्रभावी और असरदार होती है।
  • अगर बच्चा टीका लगने के बाद दूध पीना छोड़ दे या बहुत सुस्त हो जाए तो क्या करें?

    हल्के बुखार या बदन दर्द के कारण बच्चा 12 से 24 घंटे तक थोड़ा चिड़चिड़ा या कम दूध पी सकता है, लेकिन अगर बच्चा पूरी तरह सुस्त हो जाए, आंखें न खोले या लगातार 6 से 8 घंटे तक पेशाब न करे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Read Next

क्या हाई बीपी जानलेवा है? डॉक्टर से जानें कब हो जाता है ये खतरनाक, क्‍या हैं चेतावनी संकेत?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 27, 2026 19:45 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content