Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

30 की उम्र के बाद कौन से वैक्सीन लगवाने चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

बीमारियों से बचाव के लिए 30 साल की उम्र के बाद भी वैक्सीनेशन लगाना जरूरी है, क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में इम्यूनिटी पर भी असर पड़ने लगता है। ऐसे में वैक्सीनेशन से बीमारियों के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है।

आमतौर पर लोग मानते हैं कि वैक्सीनेशन सिर्फ बच्चों का ही होता है, जबकि इसकी जरूरत हर उम्र में हो सकती है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी कम होने लगती है, ऐसे में कई बार इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इस वजह से कई बार डॉक्टर लोगों को वैक्सीनेशन की सलाह भी देते हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि 30 की उम्र पार करने के बाद कौन से वैक्सीनेशन लगवाए जा सकते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि 30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल, मेडिकल हिस्ट्री, पहले लग चुके टीकों और किसी पुरानी बीमारी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि उसे कौन-सी वैक्सीन की जरूरत है।

30 की उम्र के बाद वैक्सीन क्यों जरूरी है?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “बचपन में लगने वाली कई वैक्सीन लंबे समय तक सुरक्षा देती हैं, लेकिन कुछ टीकों का असर समय के साथ कम हो सकता है। इसलिए कुछ मामलों में बूस्टर डोज की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, आजकल की खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस, नींद की कमी, प्रदूषण और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या मोटापे के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे गंभीर बीमारियों का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे में सही समय पर वैक्सीन लगवाना गंभीर बीमारियों से बचाव का आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है।”

30 साल की उम्र के कौन से वैक्सीन लगवाने चाहिए?

Dr. Vineeta Singh Tandon ने 30 साल की उम्र के बाद लोगों को ये वैक्सीन लगाने की सलाह दी है।

1. फ्लू वैक्सीन

Indian Journal of Nephrology के अनुसार, मौसम में बदलाव के साथ खासतौर पर अक्टूबर से नवंबर के महीने में हर साल वैक्सीन लगवाना चाहिए, क्योंकि वायरस का रूप बदलता रहता है। जिन लोगों को हार्ट की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, डायबिटीज, किडनी, लिवर और प्रेग्नेंट महिलाओं को फ्लू वैक्सीन लगवाना चाहिए।

Dr. Vineeta Singh Tandon ने बताया कि हर साल फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं और इसमें गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में फ्लू गंभीर रूप ले सकता है। जो अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारी या कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को हर साल फ्लू वैक्सीन लगवाने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2. Tdap या टिटनेस बूस्टर

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है, “अक्सर लोग सोचते हैं कि टिटनेस का वैक्सीन सिर्फ तभी लगाया जाता है, जब जंग लगी कील या जगह से चोट लगती है, लेकिन किसी गहरे घाव या जख्म से भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बचपन में लगने वाले टीकों के बाद समय-समय पर टिटनेस बूस्टर की जरूरत पड़ सकती है। Tdap वैक्सीन टिटनेस के साथ-साथ डिप्थीरिया और काली खांसी से बचाती है। यह खासतौर पर प्रेग्नेंट महिला के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वैक्सीन से मां और नवजात दोनों की सुरक्षा होती है।”

vaccination after 30 years

यह भी पढ़ें- क्या एंटीबायोटिक लेते समय वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें कब कर सकते हैं वैक्सीनेशन

3. हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हेपेटाइटिस लिवर में वायरस या बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण होने वाली सूजन है। हेपेटाइटिस पांच तरह की बीमारी है, जिसमें हेपेटाइटिस B और C ज्यादा लंबे समय तक शरीर में बने रहकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकते हैं। अगर यह बीमारी लंबे समय तक रहे, तो लिवर सिरोसिस से लेकर लिवर कैंसर तक की समस्या कर सकती है। दनिया भर के 187 देशों के आंकड़ों के अनुसार, क्रोनिक हेपेटाइटिस B और C के कारण साल 2022 में 13 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी। इस बीमारी की गंभीरता इस बात से समझ आती है कि दुनिया भर में हर दिन करीब 6 हजार लोग नए वायरल हेपेटाइटिस से संक्रमित होते हैं।

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा, “इन आंकड़ों को देखते हुए हेपेटाइटिस के वायरल से बचाव का रास्ता वैक्सीनेशन है। जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं या फिर लिवर से जुड़ी बीमारी की हिस्ट्री है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर हेपेटाइटिस B वैक्सीन जरूर लेना चाहिए।

4. HPV वैक्सीन

National Cancer Institute के मुताबिक, HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है। वैसे तो HPV वैक्सीन 11 से 12 साल की उम्र में लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन 26 साल की उम्र तक कैच-अप वैक्सीन लगाया जा सकता है, जिन्हें बचपन में यह वैक्सीन नहीं लगा था या अधूरा रह गया था। हालांकि, FDA ने इस वैक्सीन को 45 साल तक की उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी दी है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर इस वैक्सीन को लिया जा सकता है।

Dr. Vineeta Singh Tandon भी इस बात से इत्तेफाक रखती है कि यह वैक्सीन कम उम्र में ज्यादा असरदार होता है, लेकिन 30 की उम्र के लोगों को डॉक्टर की सलाह पर इस वैक्सीन को लेना चाहिए, क्योंकि इससे सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम में मदद मिल सकती है।

5. अन्य वैक्सीन

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “हर व्यक्ति की उम्र, हेल्थ कंडीशन और ट्रेवल को देखते हुए ही वैक्सीन की सलाह दी जाती है। इसमें न्यूमोकोकल वैक्सीन, शिंगल्स वैक्सीन, हेपेटाइटिस-ए वैक्सीन, MMR (मीजल्स, मम्प्स, रूबेला) और चिकनपॉक्स वैक्सीन शामिल है। किसी भी वैक्सीन को लगवाने से पहले डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।”

बीमारियों से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए?

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है, “हर व्यक्ति के लिए वैक्सीनेशन प्लान अलग होता है। यह कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें उम्र, पहले लग चुके टीके, क्रोनिक बीमारियां, प्रेग्नेंसी, नौकरी किस सेक्टर में है, ट्रेवल कहां करते हैं और कमजोर इम्यूनिटी शामिल है। इसलिए मैं लोगों को यही सलाह दूंगी कि सिर्फ इंटरनेट पर देखकर वैक्सीन न लगवाएं, बल्कि डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर वैक्सीन या बूस्टर की सलाह दे सकते हैं।”

यह भी पढ़ें- जन्म के तुरंत बाद शिशु को कौन-कौन से वैक्सीन लगते हैं? डॉक्टर से जानें किन बीमारियों से होता है बचाव

निष्कर्ष
Dr. Vineeta Singh Tandon लोगों को सलाह देती हैं कि 30 की उम्र के बाद लोगों को डॉक्टर से मिलकर वैक्सीनेशन की सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके। इसके अलावा, लोग अक्सर वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल करते हैं, तो सभी वैक्सीन WHO और भारत की हेल्थ एजेंसियों से स्वीकृत होते हैं, इसलिए इन्हें लेना बिल्कुल सुरक्षित होता है। हालांकि, कई लोगों को वैक्सीनेशन के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द या सूजन हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि वैक्सीनेशन लेने से पहले डॉक्टर को अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताए ताकि सही समय पर सही वैक्सीनेशन हो सके।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या 30 की उम्र के बाद वैक्सीन लेने से कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स होते हैं?

    वयस्कों में वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, कुछ मामलों में वैक्सीन लगने की जगह पर हल्का दर्द, लाली या एक से दो दिन हल्का बुखार आना सामान्य है। इसका यह संकेत है कि आपका इम्यून सिस्टम एंटीबॉडीज बना रहा है।
  • यदि 30 की उम्र के बाद हेपेटाइटिस B का कोई डोज छूट जाए, तो क्या कोर्स दोबारा शुरू करना पड़ता है?

    अगर किसी की दूसरी या तीसरी डोज छूट जाए, तो पूरा डोज दोबारा शुरू करने की जरुरत नहीं होती। जहां से कोर्स छूटा था, वहीं से अगली डोज लगवा सकते हैं।

Read Next

सुबह उठते ही गर्दन में दर्द होता है? स्पाइन सर्जन से जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 24, 2026 20:16 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content