Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr V Rajasekhar , Senior Consultant – Interventional Cardiology & Electrophysiology | Certified TAVR Operator | Clinical Director

क्या हाई बीपी जानलेवा है? डॉक्टर से जानें कब हो जाता है ये खतरनाक, क्‍या हैं चेतावनी संकेत?

हाई बीपी की स्‍थि‍त‍ि में धमन‍ियों में फ्लो होने वाले ब्‍लड का दबाव नॉर्मल से ज्‍यादा हो जाता है ज‍िससे हार्ट हेल्‍थ प्रभाव‍ित होती है। जानें क्‍या यह स्‍थि‍त‍ि जानलेवा है?

हाई ब्लड प्रेशर दुनिया भर में समय से पहले होने वाली मौतों का एक मुख्य कारण है। गैर-संक्रामक बीमारियों के लिए वैश्विक लक्ष्यों में से एक लक्ष्‍य यह है कि 2010 और 2025 के बीच असंंतुल‍ित हाई बीपी को 25 प्रत‍िशत तक कम किया जाए। हाई बीपी के कारण स्‍ट्रोक या हार्ट अटैक की स्‍थि‍त‍ि आ सकती है ज‍िसके कारण यह माना जाता है क‍ि हाई बीपी जानलेवा स्‍थि‍त‍ि है। FDA (Food and Drug Administration) के मुताब‍िक, हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी कई समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। हाई बीपी की स्‍थ‍िति‍ क‍ितनी जानलेवा है और इसके चेतावनी संकेत समझने के ल‍िए हमने Dr. V. Rajasekhar, Cardiologist At Yashoda Hospitals, Hitec City, Hyderabad से बात की।

WHO के मुताबि‍क, 2024 में दुनिया भर में 30 से 79 वर्ष की आयु के 140 करोड़ वयस्कों को हाई बीपी था। हाइपरटेंशन से पीड़ित वयस्कों की संख्या 1990 में 65 करोड़ से बढ़कर 2024 में 140 करोड़ हो गई। ऐसे में यह जानना जरूरी है क‍ि हाई बीपी की स्‍थ‍ित‍ि कि‍तनी जानलेवा है और इसका खतरा कब बढ़ जाता है?

किन स्थितियों में हाई बीपी का खतरा बढ़ता है?

Mayo Clinic के मुताब‍िक, 180/120 mm Hg से ज्‍यादा ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंसिव इमरजेंसी या संकट माना जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर इतना या इसके आसपास हो, उन्‍हें तुरंंत डॉक्‍टर से मदद लेना चाह‍िए। अगर हाई ब्लड प्रेशर का इलाज न किया जाए, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 18 साल की उम्र से शुरू करके, हर दो साल में कम से कम एक बार अपना ब्लड प्रेशर चेक कराना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक का खतरा किन लोगों में सबसे ज्यादा होता है? समय रहते पहचानें चेतावनी के ये संकेत

हाई बीपी के चेतावनी संंकेत क्‍या हैं?

  • तेज सिरदर्द।
  • सीने में दर्द।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • नजर में बदलाव आना।
  • थकान और कमजोरी होना।

हाई ब्लड प्रेशर एक जानलेवा स्‍थ‍ित‍ि क्‍यों है?

is-high-BP-life-threatening

Dr. V. Rajasekhar ने बताया क‍ि हाई बीपी एक जानलेवा स्‍थि‍त‍ि है। अगर हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा साबि‍त हो सकता है। American Heart Association के मुताब‍िक, हाई बीपी से होने वाला नुकसान धीरे-धीरे होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न क‍िया जाए, तो हाई बीपी में ये समस्‍याएं हो सकती हैं-

  • हाई बीपी से धमन‍ियां ब्‍लॉक हो सकती हैं और हार्ट अटैक आ सकता है।
  • एंजाइना (सीने में दर्द) जैसी द‍िल की बीमार‍ियां।
  • द‍िमाग तक ब्‍लड और ऑक्‍सीजन पहुंचाने वाली नसें ब्‍लॉक हो जाती हैं ज‍िससे स्‍ट्रोक आ सकता है।
  • हाई बीपी की वजह से हार्ट को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है और हार्ट फेल‍ियर हो सकता है।
  • हाई बीपी में ब्‍लड ठीक से फ‍िल्‍टर न होने की स्‍थ‍ित‍ि में क‍िडनी के आस-पास की धमन‍ियों को नुकसान पहुंचता है और क‍िडनी की बीमारी या क‍िडनी फेल‍ियर हो सकता है।
  • हाई बीपी आंख की रेट‍िना की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस कंडीशन को हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी (Hypertensive Retinopathy) कहते हैं और धीरे-धीरे बि‍ना दर्द के नजर कमजोर हो जाती है।
  • एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में प्लाक जमना)।

यह भी पढ़ें- क्‍या केवल वजन घटाने से कम हो जाता है हार्ट की बीमारियों का खतरा? जानें डॉक्‍टर की राय

हाइपरटेंसिव क्राइसिस क्‍या है?

Dr. V. Rajasekhar ने बताया क‍ि हाइपरटेंसिव क्राइसिस (Hypertensive Crisis) एक गंभीर स्थिति है। जब बीपी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है। आमतौर पर जब बीपी 180/120 mmHg या उससे ज्यादा हो जाए, तो इसे हाइपरटेंसिव क्राइसिस माना जाता है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

क‍िन लोगों में हाई बीपी का खतरा बढ़ता है?

  • 40 साल से ज्‍यादा उम्र के लोग।
  • डायबिटीज के मरीज।
  • जिन लोगों के परिवार में यह बीमारी रही हो।
  • मोटे लोग भी इसके खतरे में होते हैं।

हाई बीपी को कैसे कंट्रोल करें?

  • संतुलित आहार लें।
  • नियमित व्यायाम करें।
  • वजन कंट्रोल करें।
  • अल्‍कोहल और धूम्रपान से दूरी बनाएं।
  • नियमित जांच करवाते रहना चाह‍िए।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

Dr. V. Rajasekhar ने कहा, ''अगर रीडिंग 180/120 mmHg से ज्‍यादा हो या आपको उलझन या बहुत तेज दर्द जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से जांच करते रहें क्योंकि समय पर इलाज से जान बच सकती है।''

न‍िष्‍कर्ष:

हाई बीपी एक जानलेवा स्‍थि‍त‍ि बन सकती है। इसे कंट्रोल न क‍िया जाए, तो हार्ट अटैक, हार्ट फेल‍ियर, क‍िडनी फेल‍ियर, एंजाइना, स्‍ट्रोक, आंखों की समस्‍या हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी, धमनियों में प्लाक जमे जैसी स्‍थ‍ित‍ि भी हो सकती है। अगर रीडिंग 180/120 mmHg से ज्‍यादा हो, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।

FAQ

  • क‍िन कारणों से हाई बीपी का खतरा बढ़ता है?

    बढ़ती उम्र, आनुवंशिकी, अधिक वजन या मोटापा, शारीरिक रूप से एक्‍ट‍िव न रहना, ज्‍यादा नमक वाला भोजन खाना और बहुत ज्‍यादा अल्‍कोहल का सेवन करना। 
  • सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्‍लड प्रेशर में अंतर क्‍या है?

    सिस्टोलिक नंबर उस दबाव को द‍िखाता है, जब हार्ट सिकुड़कर ब्‍लड को धमन‍ियोंं तक भेजता है। डायस्टोलिक नंबर उस दबाव को द‍िखाता है, जब दिल दो धड़कनों के बीच रेस्‍ट करता है।

Read Next

गर्दन का दर्द कब बन जाता है गंभीर? स्‍पाइन सर्जन से जानें लक्षण और सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 27, 2026 19:06 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jul 27, 2026 19:06 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr V Rajasekhar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content