Mon Nov 9, 2026 | 07:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Tanuj Kumar Verma , Paediatric Interventional Pulmonologist and Intensivist - Cloudnine Hospital, Ghaziabad

दिवाली के बाद शिशु की आंखों और नाक की सफाई कैसे करें? डॉक्टर से जानें सुरक्षित तरीका

दिवाली के बाद शिशुओं को आंखों और नाक की साफ-सफाई करना जरूरी है, क्योंकि शिशु के दोनों अंग बहुत सेंसिटिव होते हैं। इस लेख में डॉक्टर ने शिशुओं की नाक और आंख को सुरक्षित तरीके से साफ करना समझाया है।
दिवाली के बाद शिशु की आंखों और नाक की सफाई कैसे करें? डॉक्टर से जानें सुरक्षित तरीकादिवाली के बाद शिशु की आंखों और नाक की सफाई कैसे करें? डॉक्टर से जानें सुरक्षित तरीका

दिवाली के बाद बढ़ते प्रदूषण ने शिशुओं से लेकर वयस्कों को परेशान कर रखा है। हालांकि, ऐसे में खासतौर पर शिशुओं को आंख और नाक में जलन महसूस हो सकती है। दरअसल, शिशुओं की आंखों, नाक और सांस लेने के सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता, ऐसे में प्रदूषण के प्रति वे ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स का सवाल होता है कि प्रदूषण के इस मौसम में बच्चे की आंखों और नाक की सफाई कैसे करें? इस बारे में Dr. Tanuj Kumar Verma, Senior Paediatrician and Incentivist, Cloudnine Group of Hospitals, Indirapuram से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि शिशुओं के अंग बहुत ही कोमल होते हैं, ऐसे में उनकी साफ-सफाई में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए और आंख या नाक साफ करते हुए किसी घरेलू चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

प्रदूषण में शिशु की आंखों की सफाई कैसे करें?

Dr. Tanuj Kumar Verma कहते हैं कि प्रदूषण के कारण शिशु की आंखों में धूल के बारीक कण जमा हो सकते हैं। ऐसे में आंखों की सफाई करते समय साफ और मुलायम कपड़े या स्टेराइल गॉज का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • मुलायम और साफ कपड़े को उबले हुए ठंडे पानी में भिगोकर हल्के हाथों से बच्चे की आंखें साफ की जा सकती हैं।
  • आंखों को साफ करते समय अंदरूनी कोने से बाहरी कोने की ओर कपड़ा धीरे-धीरे ले जाएं।
  • ध्यान रखें कि दोनों आंखों के लिए कपड़े का अलग-अलग साफ हिस्सा इस्तेमाल किया जाए। इससे एक आंख से दूसरी आंख में इंफेक्शन फैलने का खतरा कम हो सकता है।
  • सफाई करते समय आंखों को रगड़ें नहीं और न ही उन पर दबाव डालें। शिशु की आंखें बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए हल्के हाथों से सफाई करना जरूरी है।
  • बच्चे की आंखों की सफाई के लिए गुलाब जल, काजल, शहद, तेल, घी या किसी घरेलू मिश्रण का इस्तेमाल न करें। इससे शिशु को जलन, एलर्जी या संक्रमण हो सकता है।

प्रदूषण में शिशु की नाक की सफाई कैसे करें?

Cleveland Clinic के अनुसार, शिशुओं की नाक साफ करने के लिए नेजल एस्पिरेटर की मदद ली जा सकती है। यह डिवाइस बलगम को शिशु के गले में जाने से रोकता है, लेकिन अगर एक बार बलगम गले में पहुंच जाए, तो शिशु को खांसना ही पड़ता है।

Dr. Tanuj Kumar Verma ने बताया कि नाक की सफाई करते समय लोग अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह लिए नेजल स्प्रे डाल देते हैं। ऐसा करना शिशु को परेशान कर सकता है, इसलिए किसी भी तरह के नेजल ड्रॉप को डालने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

How to safely clean your  baby eyes and noseHow to safely clean your baby eyes and nose

यह भी पढ़ें- शिशु को आप भी देते हैं फॉर्मूला मिल्क तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, बच्चे की सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

आंख और नाक की सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Tanuj Kumar Verma ने सलाह दी है कि पेरेंट्स को शिशुओं के आंख और नाक की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान देने की जरूरत है।

  • सबसे जरूरी यह है कि अगर बाहर प्रदूषण बहुत ज्यादा है, तो शिशु को बाहर लेकर जाने से बचें।
  • घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • आंखों को साफ करते समय सिर्फ साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें।
  • कपड़े को पहले उबले पानी से निकाल लें, ताकि किसी भी तरह के कीटाणु न रहें।
  • नाक की बलगम बाहर आए, तो उसे साफ करने के लिए नया टिश्यू या रुमाल लें। किसी भी कपड़े से शिशु की नाक साफ न करें।
  • आंख और नाक साफ करते हुए हल्के हाथ से प्रेशर लगाएं।

शिशु में किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

Dr. Tanuj Kumar Verma ने पेरेंट्स को सलाह दी है कि प्रदूषण के इस मौसम में शिशुओं की आंख में लालिमा हो या उन्हें सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा, इन लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

  • लगातार छींक आना
  • आंखें लाल होना
  • आंखों में सूजन होना
  • आंखों से पीला या हरा डिस्चार्ज निकलना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • दूध न पीना

यह भी पढ़ें- क्‍या शिशुओं का कराहना या घुरघुराना सामान्य है? जानें इसके कारण और घरेलू उपचार

निष्कर्ष
शिशुओं की स्किन, आंखें और नाक अभी विकसित हो रहे होते हैं, ऐसे में दिवाली के बाद बढ़ते प्रदूषण से उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए दिवाली के बाद शिशुओं की सफाई करते समय बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और न ही बार-बार उनकी आंखों पर हाथ लगाएं। सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसे मौसम में शिशुओं को बाहर लेकर जाने से बचें और अगर किसी भी तरह की परेशानी लग रही हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • शिशु की नाक साफ करते समय ईयरबड्स या पिन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

    शिशु की नाक की अंदरूनी परत और ब्लड वेसल्स बहुत नाजुक होती हैं। ईयरबड या उंगली डालने से अंदर खरोंच लग सकती है, तेज ब्लीडिंग हो सकती है या बलगम और अंदर धकेल दिया जा सकता है जिससे सांस नली में रुकावट पैदा हो सकती है। 
  • धुएं और प्रदूषण के दौरान शिशु के कमरे में स्टीम (भाप) देने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

    शिशु के चेहरे पर सीधे स्टीमर या खौलते पानी का बर्तन कभी न लाएं। इससे नाजुक स्किन जलने का गंभीर रिस्क होता है। बाथरूम में गर्म पानी का नल चलाकर भाप भर लें और शिशु को गोद में लेकर वहां 10-15 मिनट बैठें। 

Read Next

→ खराब AQI में बच्चों को बाहर खेलने देना कितना सेफ है? पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 18:49 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr. Tanuj Kumar Verma