Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

स्वस्थ रहने के लिए किचन का साफ-सुथरा रहना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

किचन का हाल हमारी सेहत से जुड़ा होता है। घर की रसोई में जितनी साफ-सफाई रहती है, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं किचन का हाइजीन सेहत के लिए क्यों जरूरी है? 

घर की साफ-सफाई हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। खासकर किचन को सबसे ज्यादा साफ रखना ज्यादा आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति की सेहत का अंदाजा आप उसके घर की किचन से लगा सकते हैं। किचन में बनने वाले खाने को हम सबसे ज्यादा खाते हैं और हमारी सेहत का राज भी वहीं छिपा होता है। ऐसे में कई लोगों के किचन में पानी जमने या गंदगी के कारण कॉकरोच, चीटियां और मच्छर पनपने के कारण हमारा खाना भी दूषित हो जाता है, जो खाने को खराब कर देता है और बीमारियों के फैलने का जोखिम को बढ़ा देता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा (Rakshita Mehra, Clinical Dietitian and Nutritionist, Delhi) से जानते हैं कि किचन का हाइजीन रहना क्यों जरूरी है?

किचन को साफ रखना क्यों जरूरी है? - Why is Kitchen Hygiene Important in Hindi?

किचन की साफ-सफाई का प्रभाव सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है, जिस कारण इस स्थान का हाइजीन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये-

1. बीमारियों से बचाव

किचन में मौजूद गंदगी और नमी सीधे हमारी सेहत से जुड़ा है, जिस कारण इन जगहों पर बैक्टीरिया, फंगस और वायरस फैलना का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। इस तरह के बैक्टीरिया जब हमारे खाने-पीने की चीजों में मिल जाते हैं तो शरीर में इंफेक्शन फैलने का कारण बन सकते हैं, जिससे दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर रसोई साफ रखी जाए तो खाने के द्वारा फैलने वाले इन्फेक्शन से बचने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: नहीं चाहते जवानी में ही इनफर्टिलिटी के शिकार होना, तो आज ही अपने किचन से निकाल दें ये 3 चीजें

2. खाने की क्वालिटी में सुधार

साफ-सुथरा किचन खाने को ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है। किचन में साफ-सफाई रहने से खाने में किसी भी तरह की धूल और गंध नहीं जाते हैं, जिससे वो खाना और ज्यादा सुरक्षित हो जाते हैं।

3. कीड़ों से फैलने वाली बीमारी से बचाव

गंदे किचन में अक्सर कॉकरो, चूहे, मच्छी और न जाने कौन-कौन से कीड़े-मकोड़े घूमते हैं, जो न सिर्फ खाने को दूषित कर सकते हैं, बल्कि ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है। कई गंभीर मामलों में किचन की गंदगी और कीड़ों के कारण फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

hygiene-importance-in-a-kitchen-inside

4. स्वच्छ आदतों को बढ़ावा

घर की रसोई साफ-सुथरी होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी अपने आस-पास सफाई रखने की कोशिश करते हैं, जो भोजन से पहले हाथ धोने, गंदे हाथों से खाना न छूने आदि जैसी आदतों को अपनाते हैं और खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रसोई में लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली थकान दूर करने के लिए करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

5. कच्चे फूड्स की देखभाल

गंदे किचन में कई बार आटा, चावल, मसाले और अन्य चीजों में भी गंदगी, फंगस और कीड़े लगने की समस्या बढ़ जाती है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए, किचन की साफ-सफाई रसोई में रखे कच्चे फूड्स की स्वच्छता का भी ध्यान रखता है, जो समान को खराब होने से रोकने और बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

रसोई की साफ सफाई कैसे करनी चाहिए?

रसोई की साफ-सफाई आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने का एक बेहतर तरीका है। इसलिए, आप किचन को इस तरह साफ रखें-

  • रसोई के फर्श, स्लैब, गैस और दीवारों को नियमित रूप से साफ करें।
  • गंदे बर्तनों को ज्यादा देर किचन में बिना धोएं न छोड़ें, क्योंकि इससे किचन में बदबू और बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
  • खाने को खुले में रखने से बचें, क्योंकि उन पर मक्खियां और धूल-मिट्टी जाने की संभावना बढ़ जाती है।
  • किचन के डस्टबिन को नियमित रूप से खाली करें।
  • फ्रीज में रखें सामान की देखरेख करें और समय पर इनकी जांच करें।
  • खाना पकाने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

रसोई में सफाई न सिर्फ एक अच्छी आदत को बढ़ावा देती है, बल्कि ये आपके सेहत को बेहतर रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। इसलिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनी किचन की हाइजीन का ध्यान रखें।

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या स्पाइनल कॉर्ड में लगी चोट नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2025 17:05 IST

    Modified By : कात्यायनी तिवारी
  • Sep 18, 2025 17:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 18, 2025 17:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content