Expert

रसोई में लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली थकान दूर करने के लिए करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

महिलाएं जो घर के कामकाज के साथ-साथ रसोई में घंटों खड़ी रहकर खाना बनाती हैं, उनका डेली रूटीन शारीरिक रूप से बहुत थकाने वाला होता है। यहां जानिए, थकान दूर करने के लिए 5 एक्सरसाइज।
  • SHARE
  • FOLLOW
रसोई में लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली थकान दूर करने के लिए करें ये 5 आसान एक्सरसाइज


आजकल ज्यादातर महिलाएं ऑफिस जाती हैं और अपने घर को भी संभालती हैं। घर के कामकाज के साथ-साथ रसोई में लंबे समय तक खड़े रहने और लगातार काम करने से कई महिलाओं के पैरों, घुटनों और पीठ पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे उन्हें दर्द, थकावट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद, महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देतीं हैं। ऐसे में, यह बहुत जरूरी हो जाता है कि महिलाएं अपने शरीर का ख्याल रखें और फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल करें। एक्सरसाइज न केवल शरीर को थकावट और दर्द से राहत देती हैं, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करती हैं। इस लेख में आईएसएसए (अंतर्राष्ट्रीय खेल विज्ञान संघ) से प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर संदीप कुमार महिलाओं के लिए 5 आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनके अभ्यास से आपको आराम मिल सकता है।

महिलाओं के लिए आसान एक्सरसाइज

1. काफ रेज - Calf Raises

किचन में खड़े रहते हुए या काम करते समय काफ रेज करना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे आपके कॉफ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पैरों में खून का फ्लो बढ़ता है, जिससे थकावट कम होती है। इसे करने के लिए, सीधे खड़े होकर पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें। फिर अपने पंजों पर उठने की कोशिश करें और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति को बनाए रखें। इसे 10-12 बार रोज करें। यह अभ्यास आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: गर्दन की नस दबने पर करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और अकड़न से मिलेगी राहत

2. नी पुशबैक - Knee Pushback

यह एक्सरसाइज आपके घुटनों और जांघों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए एक पैर को थोड़ा पीछे की ओर खींचें और धीरे-धीरे घुटने को फैलाएं। इस प्रक्रिया को हर पैर के लिए 10-12 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाले घुटने के दर्द को कम करने में मदद करती है।

3. हिप रोटेशन - Hip Rotation

हिप रोटेशन एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पीठ और कूल्हे के दर्द को कम करने में मदद करती है। यह एक्सरसाइज करने के लिए, खड़े होकर अपने दोनों पैरों को थोड़ा खोलें। फिर धीरे-धीरे अपने कूल्हों को गोल घुमाते हुए सर्कल बनाएं। इसे 10 बार एक दिशा में और फिर 10 बार दूसरी दिशा में करें। यह अभ्यास पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या घुटने पर सूजन होने पर वॉक करना सही है? डॉक्टर से जानें

4. स्ट्रेचिंग

खड़े रहने से शरीर की मांसपेशियां थक सकती हैं, खासकर जब आप लगातार किचन में काम करती हैं। ऐसे में, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। स्ट्रेचिंग करने के लिए, एक पैर को आगे बढ़ाकर और दूसरे पैर को पीछे करके दोनों हाथों से शरीर को आगे की ओर झुका लें। इसे 10-12 सेकंड तक होल्ड करें और फिर आराम करें।

Easy Exercises

5. कंधे की रोटेशन - Shoulder Rotations

किचन में काम करते वक्त कंधे पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द हो सकता है। कंधे की रोटेशन एक आसान एक्सरसाइज है जो कंधे के जोड़ों को आराम देती है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई पर रखें और फिर कंधों को गोल-गोल घुमाएं। इसे 10-12 बार हर दिशा में करें। इससे कंधे के दर्द में राहत मिलेगी।

निष्कर्ष

किचन में लंबे समय तक खड़ा रहना आपके शरीर पर दबाव डाल सकता है, लेकिन इन सरल एक्सरसाइज को अपनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं। ये एक्सरसाइज न केवल मांसपेशियों को मजबूत करती हैं, बल्कि खड़े रहने से होने वाली थकावट और दर्द को भी कम करती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में इस तरह करें मेड‍िटेशन, बढ़ेगी एनर्जी और नहीं महसूस होगी थकान

Disclaimer