Is Walking Good For Swollen Knee: घूमना भला किसे पसंद नहीं होगा। बाहर धूमने से आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं और आपका कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। यही वजह से है कि डॉक्टर भी खाना खाने के बाद कुछ मिनट हल्के कदमों से वॉक करने की सलाह देते हैं। लेकिन, कई बार किन्हीं कारणों के चलते घुटनों में सूजन (Swollen Knee) आ जाती हैं। ऐसे में आपको चलना या घूमना बिल्कुल बंद हो जाता है। इस पर कुछ डॉक्टर चलने की सलाह देते हैं। जबकि, कुछ डॉक्टर घूमने व ज्यादा चलने के मना कर देते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिर घुटनों की सूजन में चलना सही है या नहीं? इस लेख में नारायणा अस्पताल जयपुर के आर्थोस्कोपीक सीनियर कंसल्टेंट और सर्जन डॉ. विजय कुमार शर्मा से जानते हैं कि क्या सूजन में वॉक करनी चाहिए या नहीं?
क्या घुटने पर सूजन होने पर वॉक करना सही है? - Is Walking Good For Swollen Knee In Hindi
घुटने का जोड़ में हड्डियां, मांसपेशियां और टेंडन एक साथ काम करते हैं। जब घुटने में सूजन होती है, तो यह अक्सर चोट, अति प्रयोग या गठिया जैसी कारणों से हो सकती है। ऐसे में यदि चोट, किसी तरह की दुर्घटना या अन्य कारण से घुटनों में सूजन आ रही है, तो डॉक्टर आपको कंप्लीट रेस्ट की सलाह दे सकते हैं। दरअसल, चोट लगने, टेंडन के फटने या नसों पर हुए दबाव (Injury in knee) आदि की वजह से चलने में रिकवरी टाइम बढ़ सकता है। जबकि, गठिया आदि में यदि सक्रियता न बनाई जाए तो इससे रोगी को रोजाना के आवश्यक काम करने में भी परेशानी हो सकती है। इस तरह डॉक्टर घुटने की सूजन के कारण के आधार पर आपको चलने या कम वॉक करने की सलाह दे सकते हैं। वैसे, इस विषय पर सभी विशेषज्ञों और डॉक्टरों के अलग-अलग मत हो सकते हैं।
घुटनों की सूजन में वॉक करने फायदे - Benefits Of Walking During Swelling in Knee In Hindi
घुटनों की चोट के ठीक हो जाने के बाद मांसपेशियों में अकड़न को दूर करने के लिए वॉक करना अच्छा माना जाता है। इससे पैरों का मूवमेंट बना रहता है।
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करें
वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर होता है। इससे घुटने के जोड़ तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाते हैं। बढ़ा हुआ ब्लड सर्कुलेशन सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे उपचार को बढ़ावा मिलता है।
मांसपेशियां मजबूत होती हैं
नियंत्रित रूप से चलने से घुटने के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिनमें क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और पिंडली की मांसपेशियां शामिल हैं। इन मांसपेशियों को मजबूत करने से घुटने को सपोर्ट मिलता है, इससे घुटने का तनाव और अकड़न कम होती है।
जोड़ों के मूवमेंट में सुधार
हल्की वॉक से साइनोवियल फ्लूयड (घुटनों में पाये जाने वाला द्रव) और ल्यूब्रिकेंट जोड़ों के मूवमेंट (improve joint movement) को बनाए रखने में मदद करता है। इससे कठोरता व अकड़न कम होती है और लचीलापन बढ़ता है। घुटनों की समस्या के लिए यह बेहतर हो सकता है।
घुटनों के सूजन में वॉक करते समय क्या सावधानी बरतें - Precaution Tips For Walking During Swelling in Knee In Hindi
- धीरे-धीरे चलना शुरू करें: जहां पर भूमि समतल हो वहां पर आप छोटे-छोटे कदमों से किसी की मदद लेकर चलना शुरू करें। सूजन धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
- उचित जूते पहने: पैरों के लिए मुलायम और आरामदायक जूता ही खरीदें। इस दौरान ज्यादा एड़ी वाला या लेदर का जूता न पहनें। इसकी जगह पर आप स्पोर्ट शूज पहन सकते हैं।
- सही पोश्चर में चलें: अपने कंधों को पीछे और पेट की मांसपेशियों को जोड़कर सीधे खड़े रहें। आगे की ओर देखें और एड़ी से पैर तक अपने पैर को घुमाते हुए प्रत्येक कदम धीरे से उठाएं।
इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
Is Walking Good For Swollen Knee: सूजन में वॉक करना सही है या गलत इस बारे में विशेषज्ञों की राय अलग-अलग हो सकती है। लेकिन, घुटनों में लगी चोट और सूजन के कारण के आधार पर डॉक्टर रोगी की स्थिति के अनुसार आपको सही सलाह दे सकते हैं। चोट की रिवकरी के लिए रेस्ट और मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने के लिए वॉक करना चाहिए। लेकिन, उसके लिए सही समय के अनुसार डॉक्टर आपको सही वॉक करने या रेस्ट की सलाह दे सकते हैं। इस वजह से घुटनों की सूजन पर वॉक करना सही है या गलत इस पर सटिक निर्णय नहीं लिया जा सकता है।