Best Workouts For Mens Over 50: उम्र बढ़ने के साथ लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सामान्य रूप से 50 की आयु के बाद अधिकतर लोगों को घुटनों में दर्द, थकान, मोटापा और कमजोरी महसूस होती है। बढ़ती उम्र में पोषण की कमी के कारण भी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, खराब डाइट और जीवनशैली के चलते अधिक लोगों को उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इस एक मात्र आदत से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। एक्सरसाइज से हृदय, मांसपेशियों और सेहत को फिट रखा जा सकता है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर अंकित पाठक से आगे जानते हैं कि 50 की आयु के बाद पुरुषों को क्या एक्सरसाइज करनी चाहिए।
50+ उम्र के पुरुषों को जरूर करने चाहिए ये वर्कआउट - Best Workouts For Mens Over 50 In Hindi
डेड लिफ्ट - Deadlift
बढ़ती उम्र में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डेड लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें आपको वजन अपनी कमर तक उठाना होता है। इस दौरान शरीर का ऊपरी हिस्सा सीधा रखा जाता है। अधिक उम्र के पुरुष हल्के वजन के साथ इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसके कुछ सेट से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस दौरान कुछ सावधानी भी बरतनी होती हैं। इसलिए इसे ट्रेनर की देखरेख में ही करें।
स्क्वाट करें - Squats
इसे करने के लिए आप पैरों को एक फुट खोल लें। इस समान दूरी पर हाथों को खोलते हुए सीधे रखें। अब, अपने घुटनों तक झुकें और दोबारा खड़े हो जाएं। इससे पैरों और घुटनों की समस्याओं में आराम मिलता है। यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इससे शरीर का संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
स्टेशनरी बाइक - Stationary Bike Workout
इसमें आपकी साइकिल रूपी मशीन घर के किसी कोने में रखी जा सकती है। इसको आप करीब 15 से 20 मिनट तक चलाएं। इससे बढ़ती उम्र में हार्ट और फेफड़ों की क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज से हृदय रोग, स्ट्रोक आदि की संभावना कम होती है। पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे उनका स्टैमिना भी बूस्ट होता है। साथ ही, कैलोरी तेजी स बर्न होती है।
वजन उठाकर चलना - Pull Heavy Weight
बढ़ती उम्र के पुरुषों के लिए यह एक बेहद ही आसान एक्सरसाइज होती है। इसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती है और पुरुषों का एनर्जी लेवल बेहतर होता है। पेट और शरीर के ऊपरी हिस्सों की मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है। इससे पीठ के दर्द का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढ़ें: फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज
Best Workouts For Mens Over 50 In Hindi: बढ़ती उम्र के पुरुष नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही, उनको हार्ट, लंग्स व अन्य अंगों से जुड़ी समस्या का जोखिम कम होता है। आप किसी पेशेवर ट्रेनर की देखरेख में एक्सरसाइज करें। इससे एक्सरसाइज के दौरान होने वाली इंजरी का खतरा कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version