Expert

ओवन की सफाई नहीं करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें कैसे

अगर हम रोजाना ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ओवन को साफ नहीं करने से उसमें जर्म्स और बैक्टीरिया लग सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवन की सफाई नहीं करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें कैसे

How Bad Is It Really to Never Clean Your Oven in Hindi: हममें से बहुत से लोग खाना गर्म करने के लिए ओवन का इस्तेमाल करते हैं। ओवन खाने को गर्म करने के लिए एक अच्छी और सुविधाजनक चीज हो सकती है। लेकिन, कुछ लोग ओवन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। ओवन की सफाई नहीं करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। अगर आप माइक्रोवेव या ओवन को साफ नहीं करते हैं तो इसका नतीजा आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

इससे न केवल आपके ओवन में बदबू आ सकती है बल्कि, कीटाणु और बैक्टीरिया भी घर कर सकते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने ओवन या माइक्रोवेव को साफ करते रहना जरूरी होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो ओवन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Oven ki Saafai Nahi Karne ke Nuksan) 

ओवन की सफाई नहीं करने के नुकसान (Side Effects of Not Cleaning Oven in Hindi)

1. खाने में आ सकते हैं बैक्टीरिया

प्राची के मुताबिक अगर हम रोजाना ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ओवन को साफ नहीं करने से उसमें जर्म्स और बैक्टीरिया लग सकते हैं। जब हम खाने को प्लेट में रखकर ओवन में गर्म करते हैं इस दौरान जर्म्स और बैक्टीरिया हमारे खाने पर भी लग सकते हैं, जो हमारे द्वारा खाए गए खाने के जरिए पेट में प्रवेश करके हमें फूड प्वॉइजनिंग और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Fact Check: क्या माइक्रोवेव में गर्म हुआ खाना खाने से कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

2. रेस्पिरेटरी सिस्टम को हो सकता है नुकसान

अगर आप ओवन की साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं तो इससे कहीं न कहीं आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम यानि श्वसन प्रणाली को भी नुकसान (How to Keep Respiratory System Healthy) पहुंच सकता है। दरअसल, ओवन साफ नहीं होने पर उसमें से बदबू आ सकती है और कई बार खाना भी दूषित हो जाता है, जिसका असर आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम पर पड़ सकता है और इससे आपकी श्वसन प्रणाली पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 

3. खाने से आ सकती है बदबू

अगर आप ओवन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे न केवल ओवन बल्कि, बदबू आपके खाने में भी आ सकती है। जिससे आपका मन खराब हो सकता है और आपको उल्टी-मतली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। खाने में बदबू आने पर आपके मुंह के स्वाद के साथ ही साथ खाने का भी स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए ओवन को समय-समय पर साफ करते रहें। 

4. पाचन संबंधी समस्याएं

अगर आप गंदे ओवन में खाना गर्म करते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे ओवन में खाना खाने से आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है, जिससे पेट में दर्द, डायरिया और गैस बनने जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में आपका पाचन तंत्र भी धीमा पड़ सकता है और खाना पचाने में समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - माइक्रोवेव ओवन में कुछ ही मिनटों में बन सकता है आपका खाना, नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार 

ओवन को साफ करने के तरीके

  1. ओवन को कई तरीकों से साफ किया जा सकता है।
  2. इसे साफ करने के लिए आप बेगिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है और ओवन पर डालना है।
  4. अब आपको इस पेस्ट के ऊपर थोड़ा सा पानी डालकर कपड़े की मदद से साफ करना है।
  5. ध्यान रहे आपको ओवन में पानी डालकर इसे बिलकुल साफ नहीं करना है। कई बार इससे ओवन में करेंट उतर सकता है।
  6. इसके लिए आपको ओवन में इस पेस्ट को कुछ घंटों के लिए डालकर छोड़ देना चाहिए।

FAQ

  • ओवन साफ ​​नहीं करने से क्या होता है?

    ओवन को साफ नहीं करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप ओवन को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • ओवन की सफाई कैसे होती है?

    ओवन की सफाई करने के लिए आपको किसी बर्तन में बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और नमक को मिलाना है। अब आपको एक पेस्ट बनाकर कुछ घंटों के लिए ओवन में छोड़ देना है और इसे साफ करना है। 
  • ओवन के खतरे क्या हैं?

    ओवन इस्तेमाल करने के कुछ खतरे भी हो सकते हैं। कई बार गलत तरीके से खाना गर्म करने से आपके ओवन में आग भी लग सकती है और ओवन चिपचिपा हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

भारतीय सेना में बतौर ऑफिसर भर्ती होने के लिए क्या हैं मेडिकल गाइडलाइन्स? जानें यहां

Disclaimer