माइक्रोवेव आजकल किचन की सबसे जरूरी चीजों में से एक माना जाता है। माइक्रोवेव के इस्तेमाल के कुछ खास फायदे है। माइक्रोवेव में खाना पकाना का आसान तरीके की वजह से लोगों को काफी पसंद आता है। माइक्रोवेव एक ऐसा किचन एप्लायंसेज है जो आपका समय बचाने के साथ ही खाना बनाने में हमारी मदद करता है।
आप वैसे तो माइक्रोवेव में वैसे तो कुछ भी आसानी से बना सकते हैं या फिर आसानी से गर्म कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों माइक्रोवेव का काम सिर्फ खाना गर्म करना ही समझते हैं। उनको इस बात का पता होना चाहिए कि माइक्रोवेव खाने को गर्म करने के साथ ही खाना बनाने में भी आपका मददगार होता है। आप इसमें आसानी से खाना बना भी सकते हैं और गर्म भी कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि आप माइक्रोवेव में क्या-क्या कर सकते हैं साथ ही आप इसका इस्तेमाल किन चीजों के लिए कर सकते हैं।
नट्स भून सकते हैं
किसी भी नट्स को माइक्रोवेव में भून सकते हैं। इसके लिए आपको नट्स को पहले तेल या घी में मिक्स कर दें और इसको आप माइक्रोवेव में 1 से 2 मिनट तक गर्म करें, इससे नट्स भूने जाएंगे। अगर आप माइक्रोवेव की जगह गैस पर नट्स को भूनेंगे तो ये काफी समय ले सकते हैं। ऐसे में आपका समय भी ज्यादा बर्बाद होता है। इसलिए आपके पास अगर माइक्रोवेव है तो आप माइक्रोवेव में नट्स को भून सकते हैं।
Buy Online: IFB 30 L Convection Microwave Oven (30BRC2, Black)& MRP.15,590.00/- only
ऑमलेट बना सकते हैं
अगर आप ऑमलेट बनाना चाहते हैं तो आपके लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। माइक्रोवेव में कुछ ही मिनट में आपको आसानी से ऑमलेट तैयार मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आप अंडे की भुर्जी भी बना सकते हैं।
सब्जियों को भांप लगा सकते हैं
कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना बनाने से पहले हरी सब्जियों को अच्छे से धो कर उन्हें उबालना पसंद करते हैं या फिर उन्हें हल्की भांप लगाते हैं जिससे कि कोई भी बैक्टीरिया अगर हो तो वो मर जाए। इसके लिए आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोवेव 1 या 2 मिनट में ही सब्जियों को भांप देता है। इसके बाद आप आसानी से खाना बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ज़हर बन जाती हैं माइक्रोवेव में रखी ये 5 चीजें, भूलकर भी न करें सेवन!
सूप बनाने में माइक्रोवेव बेहतर
अगर आप सूप का सेवन करने के शौकीन है तो अब आपको गैस के आगे काफी देर तक खड़े होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी जगह आसानी से माइक्रोवेव में सूप को उबाल सकते हैं। इसके साथ ही आपको ज्यादा देर तक सूप पीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको कुछ ही मिनट में सूप तैयार होकर मिल जाएगा।
कुछ भी आसानी से गर्म कर सकते हैं
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग खाना गर्म खाना पसंद करते हैं। ऐसे में बार-बार गैस पर खाना गर्म होने से आपका समय भी बर्बाद होता है साथ ही आपकी गैस का खर्चा भी बढ़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ ही मिनट में एक साथ खाना गर्म कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चावल, उबले हुए अंडे जैसे 5 फूड को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करना है खतरनाक, हो सकती हैं ये परेशानियां
ऑटोमैटिक स्विच ऑफ
माइक्रोवेव में अगर आपका खाना है तो इसके लिए आपको माइक्रोवेव के सामने खड़े रहने की जरूरत नहीं होती क्योंकि जब इसका टाइम पूरा हो जाता है तो ये अपने आप ही बंद हो जाता है। माइक्रोवेव का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें खाना बनाने या गर्म करने से पहले टाइमर सेट करना पड़ता है, जो टाइम खत्म होने पर अपने आप बंद हो जाता है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi