
सुबह उठने के बाद खाया गया दिन का पहला आहार आपकी सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाने से पहले सेहत पर इसके असर के बारे में नहीं सोचते हैं। अनहेल्दी आहारों को तो छोड़ दीजिए, कई बार कुछ हेल्दी चीजें भी अगर आप सुबह खाली पेट खा लें, तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सुबह खाली पेट कौन सी चीजें आपको बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
खीरा
हममें से ज्यादातर लोगों को लगता है कि सुबह-सुबह फलों और सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। खीरा एक ऐसा फल है, जो बहुत फायदेमंद माना जाता है। मगर यदि आप सुबह खाली पेट खीरा खाते हैं, तो आपको हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
टमाटर
टमाटर विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्वों के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं मगर सुबह के समय इनका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल टमाटर में टैनिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण इसके सेवन से आपके पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार इसके कारण आपको गैस्ट्रिक वाले छाले भी हो सकते हैं। इसलिए टमाटर का सेवन या तो पकाकर खाने के साथ करें या कच्चा दोपहर और रात के खाने में सलाद के साथ खाएं। खालीपेट कच्चे टमाटर न खाएं।
इसे भी पढ़ें: सुबह की दौड़ के बाद ब्रेकफास्ट में ये 5 चीजें आपको रखेंगी दिन भर एनर्जेटिक
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे- अंगूर, संतरा, मौसमी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, आम आदि का सेवन अगर आप सुबह-सुबह करते हैं, तो आपके पेट पर इसका बुरा असर पड़ता है। खट्टे फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण खाली पेट में ये फल आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण आपको पेट में जलन, पेट दर्द, पेट में मरोड़ उठने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार मितली और उल्टी या सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
दही और योगर्ट
दूध के फर्मेंटेशन से बने प्रोडक्ट्स जैसे दही और योगर्ट आदि का सेवन भी खालीपेट करना खतरनाक हो सकता है। चूंकि ये प्रोडक्ट्स प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोत होते हैं, इसलिए लोगों को लगता है कि सुबह इनका सेवन फायदेमंद हो सकता है। मगर दही और योगर्ट को सुबह खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण ये हेल्दी बैक्टीरिया को भी मार देता है और शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं ये 7 आहार, ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें
नाशपाती
नाशपाती को सेब की तरह ही हेल्दी फल माना जाता है, इसलिए कुछ लोग सुबह उठकर नाशपाती खा लेते हैं। मगर आपको बात दें कि नाशपाती में क्रूड फाइबर होता है, जो सुबह खाली पेट खाने पर आपके म्यूकस मेंब्रेन्स को डैमेज कर सकता है। इसलिए सुबह का पहला आहार आपको कभी भी नाशपाती नहीं खाना चाहिए।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi