फिटनेस के लिए मॉर्निंग वॉक करना या दौड़ना बहुत अच्छा है। मगर अक्सर लोग सुबह-सुबह दौड़कर आने के बाद ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनसे दौड़ने के दौरान घटाई गई कैलोरी उन्हें फिर मिल जाती है। इसके अलावा अनहेल्दी फूड्स से हानिकारक तत्व शरीर में जाते हैं, जिससे दौड़ने के बावजूद स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अगर आप भी रोज सुबह रनिंग करते हैं और फिर सोचते हैं कि क्या हेल्दी खाया जाए, तो आइए हम आपको बताते हैं एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाई गई ऐसी 5 चीजें, जिन्हें सुबह वर्कआउट या रनिंग के बाद खाना आपके लिए हेल्दी होगा।
केला खाएं
केले में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए केला उनके लिए कंप्लीट फूड है, जो लोग रेगुलर दौड़ते हैं। केले की खास बात ये है कि इससे आपके शरीर में तुरंत एनर्जी आती है इसलिए लंबी दौड़ से पहले और बाद में केले का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोज-रोज केला खाकर बोर हो गए हैं, तो बनाना शेक या स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। ध्यान दें कि अगर आप वजन कम करने के लिए दौड़ रहे हैं, तो बनाना शेक में टोंड दूध या स्किम्ड दूध का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें:- रोज 1 आलू खाना होता है जरूरी, जानें ऐसा क्यों कहते हैं डॉक्टर
प्रोटीनयुक्त आहार
दौड़ने या वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में मौजूद प्रोटीन खर्च हो जाता है और मांसपेशियों को दोबारा रिपेयर होने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। वर्कआउट के आधे घंटे के बाद कुछ न कुछ जरूर खायें। इसके लिए प्रोटीनयुक्त आहार जैसे - टोफू, पनीर आदि ले सकते हैं। प्रोटीनयुक्त आहार लेने का मतलब यह नहीं है कि आप बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करें। अगर आपने एक घंटे एक्सरसाइज किया है तो 10 से 20 ग्राम प्रोटीन खायें। अंडे के सैंडविच, 100 ग्राम पनीर में इतना प्रोटीन होता है। जिम में अगर आप अधिक अंडे का सेवन करते हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए अगर आप रोज एक घंटे व्यायाम करते हैं तो 3 अंडे ही खायें और प्रोटीन के लिए दूसरे स्रोत का भी सेवन करें।
फ्रूट सैलेड है फायदेमंद
ताजे फल दौड़ने के बाद शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप रोजाना दौड़ते हैं, तो आपके लिए फ्रूट सैलेड खाना भी बहुत अच्छा विकल्प है। फ्रूट सैलेड विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। दौड़ने के बाद फ्रूट सैलेड खाने से आपके शरीर को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। सैलेड बनाने के लिये संतरे, सरभरी, सेब और अंगूर का प्रयोग करें। संतरा और सेब मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फल हैं। संतरे में विटामिन बी और सेब में पेक्टिन पाया जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- ये 10 भारतीय सब्जियां हैं प्रोटीन्स विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस
ड्राई फ्रूट्स खाएं
ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन ओर विटामिन की ज्यादा मात्रा होती है इसलिए वर्कआउट के बाद आप इन्हें खाना अच्छा होता है। ड्राई फूड्स जैसे - बादाम, छुआरा, मुनक्का, चिलगौंजा आदि में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके अलावा ये शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं। रोजाना दौड़ने या जिम जाने वाले लोगों को बादाम, काजू और अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए।
ओट्स भी है फायदेमंद
ओट्स में भरपूर ऊर्जा होती है। ओटमील खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और कार्ब मिलेंगे, जिसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होगा। वर्कआउट के बाद इसे खाने से शरीर की क्षमता और ताकत बढ़ती है। इसे दूध के साथ खा सकते हैं। ओट्स न होने पर आप घरेलू दलिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मोटा होता है लेकिन ताकत में मामले में ओट्स से कहीं बेहतर है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version