गर्मियोंं में लगभग पूरे दिन AC चलता है। चाहे घर हो या ऑफिस सब जगह AC की ठंडी हवा मिलती है। लंबे समय तक AC की हवा के संपर्क में रहने से त्वचा की नमी काफी कम हो सकती है जिससे स्किन ड्राईनेस, जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। AC की हवा से स्किन ड्राईनेस इसलिए होती है क्योंंकि AC का कूलिंंग सिस्टम कमरे की नमी को कम कर देता है। इस वजह से त्वचा की नेचुरल सुरक्षा परत में पानी की कमी हो सकती है। अगर आपके भी AC ने त्वचा की नमी को छीन लिया है, तो डॉक्टर से जानें कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से AC की हवा से होने वाली स्किन ड्राईनेस से बच सकते हैं। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Kamalesh, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
AC की हवा से नमी कम हो सकती है

AC की हवा से ह्रयूमिडिटी कम हो सकती है और त्वचा की समस्याएंं बढ़ सकती हैं। जब AC चलता है, तो वह कमरे की गर्म हवा को खींचकर ठंडा करता है। इससे कमरे की हवा में नमी कम हो जाती है और वातावरण अधिक ड्राई महसूस हो सकता है। इसके कारण-
- त्वचा में ड्राईनेस बढ़ सकती है।
- होंठ फट सकते हैं।
- आंखों में सूखापन या जलन हो सकती है।
- कुछ लोगों को गले और नाक में भी ड्राईनेस महसूस हो सकता है।
साल 2018 में Environment International नामक जर्नल में प्रकाशिक एक स्टडी के मुताबिक, कम इनडोर ह्यूमिडिटी से आंखें, नाक और त्वचा में ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरे के ड्राई पैचेज दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी कोमल त्वचा
AC में ड्राई स्किन से बचने के लिए ये टिप्स फॉलो करें
AC की हवा से अगर त्वचा की नमी कम हो रही है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- हल्के क्लींजर से त्वचा की सफाई करें।
- इसके बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाएं।
- ऐसे मॉइश्चराइजर को चुनें जिसमें हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स हों।
- चेहरा धोने या नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाने से नमी बनी रहती है।
- साथ ही AC वाली जगहों पर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि खोई नमी लौट आए।
- अंदरूनी हाइड्रेशन के लिए पानी की कमी से बचना जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और हेल्दी ड्रिंक्स जैसे हर्बल टी, नारियल पानी, छाछ वगैरह का सेवन करें।
निष्कर्ष:
AC में ज्यादा देर रहने से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। इससे मॉइश्चराइजर लगाएं, ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अंंदरूनी हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंं।
FAQ
ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?
स्किन ड्राई होने पर खिंची-खिंची और टाइट महसूस होती है, त्वचा में खुजली, जलन और रेडनेस भी महसूस होती है।ड्राई स्किन में क्या नहीं लगाना चाहिए?
ड्राई स्किन में अल्कोहल, गर्म पानी, स्क्रब, हार्श स्किन केयर प्रोडक्ट्स वगैरह का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 05, 2026 12:45 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 05, 2026 12:45 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 05, 2026 12:45 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Kamalesh A