हम जब भी एयर पॉल्यूशन का जिक्र करते हैं, तो अक्सर घर के बाहर की हवा की बात करते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे लगता है कि घर की अंदर की हवा भी दूषित हो सकती है। असल बात यह है कि घर के अंदर की हवा भी उतनी ही प्रदूषित है, जितनी कि बाहर की। और क्या आप जानते हैं कि घर के अंदर का एयर पॉल्यूशन आपकी स्किन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है? जी, हां! यह पूरी तरह सच है। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं कि खाना पकाने का धुआं, अगरबत्ती, रूम फ्रेशनर और पालतू जानवरों के बाल, जो कि घर की हवा को दूषित करते हैं, वे स्किन को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं?
त्वचा पर इनडोर पाॅल्यूशन का असर
-1780378276031.jpg)
स्किन रूखी और बेजान होना
घर के अंदर मौजूद बारीक हानिकारक पार्टिकल्स (PM 2.5) और केमिकल्स, हवा के जरिए हमारी त्वचा के संपर्क में आते हैं। ये कण स्किन पोर्स में घुस जाते हैं, जिससे स्किन की प्राकृतिक नमी छिन जाती है। नतीजतन, स्किन अक्सर बेजान, रूखी नजर आने लगती है। यहां तक कि प्रदूषण त्वचा के कोलेजन को नष्ट कर देता है, इसलिए समय से पहले झुर्रियां और झाइयां भी आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या एंटी-पॉल्यूशन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स वाकई असरदार हैं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से
कील-मुंहासों की समस्या
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि घर के अंदर की प्रदूषित हवा कील-मुंहासों का बड़ा कारण हैं। असल में, हवा में मौजूद टॉक्सिन्स स्किन पर जमा होने से स्किन पोर्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। ऐसे में अगर समय-समय पर त्वचा को क्लीन न किया जाए तो मुंहासे की समस्या बढ़ने लगती है।
इचिंग और एलर्जी
घर के अंदर की मौजूद प्रदूषित और केमिकल युक्त हवा के संपर्क में लंबे समय तक रहने की वजह से त्वचा में चकत्ते पड़ सकते हैं। वहीं, अगर किसी को पहले से ही एक्जिमा जैसी स्किन प्राॅब्लम है, तो उन्हें खुजली की समस्या हो सकती है और एलर्जी ट्रिगर भी हो सकती है। दरअसल, घर की प्रदूषित हवा स्किन की प्राकृतिक बैरियर या प्रोटेक्टिव लेयर को नष्ट कर देती है। ऐसे में स्किन में एलर्जी होने का जोखिम बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण में फॉलो करें ये 19 एंटी-पॉल्यूशन टिप्स, सेहत के साथ ही त्वचा और बाल भी रहेंगे सुरक्षित
त्वचा को इनडोर पाॅल्यूशन से कैसे बचाएं
अपनी त्वचा को इनडोर पाॅल्यूशन के बुरे प्रभाव से बचाना है, तो यहां बताए गए टिप्स अपनाएं-
- घर के अंदर की हवा को साफ रखें।
- घर में वेंटिलेशन को दुरुस्त रखें ताकि हवा का आवागमन बना रहे।
- खाना बनाते समय चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का यूज जरूर करें।
- घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं या हवा साफ करने वाले पौधे, जैसे स्नेक प्लांट, एलोवेरा लगाएं।
- रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरा अच्छी तरह वाॅश करें।
निष्कर्ष
घर के अंदर की प्रदूषित हवा को हल्के में न लें। इसका आपकी त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ता है। स्किन में झुर्रियां, पिंपल-एक्ने और कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए घर की हवा को साफ बनाए रखने की कोशिश करें और स्किन की अच्छी तरह देखभाल करें। दिन में दो बार चेहरा वाॅश करें और माॅइस्चराइजर लगाना न भूलें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
घर के अंदर कौन सी चीजें हवा को सबसे ज्यादा प्रदूषित करती हैं?
रसोई का धुआं, सिगरेट या अगरबत्ती का धुआं, पेंट, रूम फ्रेशनर, क्लीनिंग मॉस्किटो लिक्विड जैसी चीजें हवा को प्रदूषित कर सकती हैं।क्या एयर प्यूरीफायर लगाने से त्वचा में सुधार हो सकता है?
हां, एयर प्यूरीफायर की मदद से हवा में मौजूद बारीक हानिकारक कणों और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को दूर किया जा सकता है। इससे कमरे की ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है।प्रदूषण से त्वचा को बचाने के लिए कौन सा स्किनकेयर रूटीन अपनाएं?
दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से फेस वाॅश करें, स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं और अच्छी क्वालिटी के सीरम का इस्तेमाल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 02, 2026 11:05 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 02, 2026 11:05 IST
Modified By : Meera TagoreJun 02, 2026 11:05 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra