How Late Dinner Impact Health: हर साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। तभी से दुनिभा में लोगों को सेहत के लिए जागरूक करने के लिए यह दिन बनाया जाता है। हमारा खानपान हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही खाना और समय पर खाना दोनों जरूरी है। पहले समय में लोग सूरज ढ़लने से पहले ही दिन का आखिरी मील ले लेते हैं। इसलिए उन्हें बीमारियों का खतरा भी कम होता था। लेकिन आज के समय में हर किसी की लाइफ बिजी हो गई है। लोग काम से देरी से घर लौटते हैं और इसलिए डिनर भी देरी से करते है। वहीं, लेट डिनर करना कुछ लोगों की आदत भी बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं रात में देरी से खाना खाने की आदत सेहत पर क्या असर डालती है? वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर ओनलीमायहेल्थ के इस लेख में आज हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में देरी से खाना खाने से हमारे पाचन तंत्र और वजन दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
इस बारे में जानने के लिए हमने फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल की गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ विशाल खुराना से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
वजन बढ़ सकता है- Weight Gain
रात में देरी से खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, रात के दौरान हमारा चलना-फिरना नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना ठीक से पच नहीं पाता है और हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है। मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण कैलोरी ठीक से बर्न नहीं हो पाती हैं और बॉडी में फैट बनकर स्टोर होने लगती है।
पाचन तंत्र खराब हो सकता है- Disturbed Digestion
रात में देरी से खाना खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इस कारण पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और खाना ठीक से पच नहीं पाता है। देरी से खाना खाने से ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप रात में कुछ भारी खा लेते हैं, तो इससे डाइजेस्टिव एसिड बढ़ सकता है, जिससे डाइजेशन को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये एक दिन का डाइट प्लान, बनी रहेगी एनर्जी
नींद खराब हो सकती है- Bad Sleep
खाना खाते ही हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम उसे पचाने में लग जाता है। इस वजह से बॉडी एक्टिव हो जाती है जिससे स्लीप शेड्यूल पर भी बुरा असर पड़ता है। रात के दौरान बॉडी रेस्ट मोड पर होती है। लेकिन देरी से खाना खाने से बॉडी काफी देर तक एक्टिव रहती है। इस वजह से रात में नींद न आना या देरी से नींद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एनर्जी लेवल डाउन हो सकता है- Low Energy Level
देरी से डिनर करने से खाना पेट में ठीक से नहीं पच पाता है। इस कारण एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में देरी से सोने के कारण बॉडी को रेस्ट भी नहीं मिल पाता है। इस वजह से अगले दिन सिर दर्द और थकावट रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या डिनर में ओट्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
निष्कर्ष
रात में 9 बजे के बाद डिनर करने से सेहत को बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण डाइजेशन स्लो हो सकता है। यह वेट गेन या एनर्जी लेवल डाउन होने की वजह भी बन सकता है। इसलिए सोने से करीब 3-4 घंटे पहले तक डिनर कर लेना चाहिए। अगर आप डिनर के बाद थोड़ी देर वॉक करते हैं, तो इससे डाइजेशन में मदद मिलती है।