Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 4 फल, सेहत को भी मिलेंगे फायदे

गर्मी के दिनों में बाॅडी को ठंडा रखना जरूरी होता है वरना मतली, उल्टी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आप कुछ फलों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

भीषण गर्मी पड़ने लगी है। इन दिनों हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को ही शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर ठंडा रहे। असल में, गर्मी के दिनों में गर्म चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती है और उल्टी, मतली जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह की परेशानियां आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत द्वारा यहां बताए गए फलों को डाइट में शामिल करें। यह आपकी सेहत में भी सुधार करेंगे।

शरीर को ठंडा रखने वाले फल

खाएं तरबूज

गर्मियों के दिनों में तरबूज खाने का अपना ही मजा होता है। इसके साथ-साथ यह शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद भी है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है, जो कि शरीर को हाइड्रेट रखता है, शरीर की गर्मी को कम करता है और सूरज से भी आपकी सुरक्षा करता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आप इसका सेवन रोजाना, लेकिन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप और गर्मी में इन 5 तरीकों से करें सत्तू का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक 

खीरा खाएं

body cooling fruits to eat daily in summer 01 (15)

खीरे को फल और सब्जी दोनों के रूप में खाया जाता है। कुछ प्रांतों में इसका सेवन सब्जी की तरह किया जाता है और कुछ जगहों पर इसे सलाद के रूप में खाया जाता है। खीरे में भी लगभग 96 फीसदी पानी और सिलिका होता है। ये दोनों तत्व इसे गर्मी के दिनों के लिए बेस्ट विकल्प बनाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर तुरंत ठंडा हो जाता है और बाॅडी लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है।

पपीता खाएं

Is raw papaya good for immunity 01 (7)

गर्मियों में पपीता खाना भी बहुत अच्छा होता है। इसमें लगभग 88 फीसदी  पानी होता है। इसका सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। इसमें पेपैन नाम का पाचन एंजाइम होता है, विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो गर्मियों में डील करने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि गर्मियों के दिनों में इसे अपने रेगुलर सलाद का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

बेरीज खाएं

गर्मियों में आप तरह-तरह की बेरीज को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें स्ट्राॅबेरी, ब्लैकबेरी आदि शामिल हैं। ये सभी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से रिफ्रेश महसूस होता है। विशेषज्ञों की मानें, इसमें 85-90 फीसदी तक पानी होता है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है। बेरीज स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: तेज गर्मी में लोगों को ज्यादा होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें इनसे बचाव के आसान तरीके

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहिए, ताकि खुद को हीटवेव से बचाया जा सके। यही कारण है कि ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए, जिसमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इस तरह की चीजों का सेवन करने से बाॅडी ठंडी रहती है और इसका असर ओवरआॅल हेल्थ पर पड़ता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में फल खाने का सबसे सही समय क्या है?

    गर्मियों के दिनों में सुबह नाश्ते में या दोपहर के लंच से पहले फल खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय फल खाने से ये आसानी से पच जाते हैं।
  • क्या रात में तरबूज या खीरा खाना चाहिए?

    नहीं, रात में तरबूज या खीरा खाना ही नहीं, बल्कि अधिक पानी वाला कोई फल नहीं खाना चाहिए। रात के समय पानी वाले फल खाने से पाचन में दिक्कत और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
  • क्या फलों का जूस साबुत फलों जितना ही फायदेमंद है?

    साबुत फल खाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इनमे फाइबर होता है, जो जूस निकालने की प्रक्रिया में खत्म हो जाता है।

Read Next

क्‍या कैनोला ऑयल वाकई सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 18:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 27, 2026 18:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content