उत्तरी भारत में भीषण गर्मी (Excessive Heat) के कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी, लू लगना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो रही हैं। इन सबसे बचने के लिए लोग मौसमी फल जैसे तरबूज, आम और खरबूजा खा रहे हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि मौसमी फल शरीर के लिए सेहतमंद होते हैं, लेकिन किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए सभी मौसमी फल सेहतमंद नहीं हो सकते। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital से बात की और उन्होंने बताया कि किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को ये 5 फल खाना खतरनाक हो साबित हो सकता है।
किडनी रोगी न खाएं ये 5 फल
डॉ. विनीत कहते हैं, “गर्मियों में मिलने वाले कुछ फलों में मौजूद पोटैशियम और पानी की ज्यादा मात्रा किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है।”
तरबूज
आमतौर पर गर्मियों में तरबूज खाना सबको पसंद है, क्योंकि इसमें करीब 92% पानी होता है, लेकिन किडनी रोगियों के लिए पानी ज्यादा होना खतरा बन सकता है। स्टेज 4 या 5 के किडनी रोगियों में पेशाब बनाने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में अगर रोगी तरबूज खा लें, तो उनमें पानी जमा हो सकता है। इससे हाथ-पैरों में सूजन और फेफड़ों में पानी भरने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन और पानी डायलिसिस पर चल रहे मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
आम
डॉ. विनीत ने कहा, “गर्मियां आते ही लोग घरों में आम लाना शुरू कर देते हैं, लेकिन किडनी के मरीजों के लिए आम खाना जोखिमभरा हो सकता है। दरअसल आम में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीज शरीर में मौजूद अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर नहीं निकाल पाते। अगर किडनी के मरीज आम खाते हैं, तो इससे उनके ब्लड में पोटैशियम का स्तर बढ़ जाता है, जो सीधे तौर पर हार्टहीट पर असर डालता है। इस वजह से कार्डियक अरेस्ट भी हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के कई मरीज किडनी की बीमारी से पीड़ित होते हैं।”

यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा डिटॉक्स ड्रिंक पीने से किडनी खराब हो सकती है? डॉक्टर से जानें
खरबूजा
डॉ. विनीत ने बताया कि तरबूज की तरह ही खरबूजे में भी ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, अगर वह खरबूजा ज्यादा खा लें, तो इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जा सकता है। इस वजह से यह किडनी की फिल्टरिंग यूनिट्स (नेफ्रॉन्स) को नुकसान पहुंचा सकता है।
केला
डॉ. विनीत के मुताबिक, “केला एक ऐसा फल है, जो पूरा साल मिलता है। लोग भीषण गर्मी (Excessive Heat) से बचने के लिए केले की स्मूदी या शेक बना लेते हैं। अगर किसी किडनी रोगी का क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा हुआ है, तो केला खाना बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। क्रोनिक किडनी की बीमारी में किडनी के लिए पोटैशियम फिल्टर कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीज को मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी महसूस होने लगती है। इस कंडीशन में केला खाना जानलेवा तक हो सकता है।”
लीची
गर्मियों में लीची खट्टी-मीठी लीची में कुछ ऐसे नेचुरल टॉक्सिन्स जैसे MCPG होते हैं, जो शरीर के ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म पर असर डालते हैं। जो लोग किडनी के मरीज हैं, उनके लिए लीची का पानी और शुगर दोनों ही मरीज में फ्लुइड और इंसुलिन का बैलेंस बिगाड़ सकते हैं।
किडनी के मरीजों के लिए खास उपाय
डॉ. विनीत कहते हैं, “मैं किडनी के मरीजों को सलाह दूंगा कि आप फल खा सकते हैं, लेकिन फल चुनते समय ध्यान रखें।”
- अमरूद, सेब, पपीता और नाशपाती ली जा सकती है।
- डॉक्टर की सलाह लेकर फलों का पॉर्शन कंट्रोल करें। हफ्ते में कभी एक बार आम और तरबूज का छोटा टुकड़ा स्वाद के लिए लिया जा सकता है।
- किडनी की बीमारी से जूझ रहे रोगियों को रेगुलर चेकअप कराते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- किडनी कमजोर है तो इन सब्जियों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है परेशानी
निष्कर्ष
गर्मियों में किडनी के मरीजों को अपनी डाइट पर खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। मौसमी फलों को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि इससे किडनी की बीमारियों से होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।
FAQ
क्या किडनी स्टोन वाले मरीज तरबूज खा सकते हैं?
किडनी स्टोन (पथरी) के मरीजों के लिए तरबूज अच्छा है क्योंकि यह हाइड्रेशन बढ़ाता है। लेकिन अगर किडनी पहले से डैमेज है (CKD), तो इससे बचना चाहिए।क्या फलों का जूस पीना फल खाने से बेहतर है?
नहीं, साबुत फल खाना हमेशा बेहतर है। जूस में फाइबर कम होता है और शुगर व पोटैशियम ज्यादा होता है, जो किडनी पर दबाव डालता है।क्या गर्मियों में नींबू पानी किडनी के लिए सुरक्षित है?
नींबू पानी में विटामिन-सी अच्छी मात्रा में होता है। नींबू पानी बनाते समय नमक या चीनी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 17:17 IST
Modified By : Aneesh Rawat Apr 27, 2026 17:17 IST
Modified By : Aneesh RawatApr 27, 2026 17:17 IST
Modified By : Aneesh RawatApr 27, 2026 17:17 IST
Modified By : Aneesh RawatApr 27, 2026 17:17 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineet Malhotra