Dhaniya pudina kadi patta haldi ka juice: हेल्दी रहने के लिए कुछ नेचुरल उपाय काफी मददगार हैं। दरअसल, हमारे आस-पास कई ऐसी नेचुरल चीजें हैं जिनका सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकते हैं जैसे कि धनिया, पुदीना और करी पत्ता। दरअसल, ये तीनों ही पत्तियां एक साथ कई गुणों की खान हैं। ये तीनों ही एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटी इंफ्लेमेटरी हैं जो कि शरीर की सूजन को कम करने के साथ ब्लोटिंग से निजात दिलाने में मददगार है। इसके अलावा ये तीनों ही पेट के लिए फायदेमंद हैं। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं इन तमाम फायदे के बारे में Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से।
धनिया पुदीना करी पत्ता हल्दी का जूस पीने के फायदे
Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि धनिया, पुदीना और करी पत्ता का सेवन आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ वजन कम करने में मदद करती है तो हल्दी गर्मी पैदा करती है और डाइजेशन तेज करती है। इन तीनों का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा भी सेहत के लिए इन तीनों के कई फायदे हैं, जैसे
1. मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार
डॉ. चंचल शर्मा बताते हैं कि इन 3 पत्तियों का सेवन आपके डाइजेशन तेज करने में मददगार है और जब आप हल्दी के साथ मिलाकर इसे लेते हैं तो शरीर की गर्मी बढ़ जाती है और आंतों की गति तेज होती है जिससे जो भी खाते हैं वो पूरी तरह से पच जाता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म धीमा है तो डाइट में शामिल करें ये 7 विंटर फूड्स, वेट लॉस में मिलेगी मदद
2. दिल के लिए फायदेमंद
इस जूस को पीना दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इस जूस को पीने से शरीर को पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, फ्लैवोनॉयड्स, विटामिन C और विटामिन K औ आयरन मिलते हैं। ये सभी आर्टरी को हेल्दी रखने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मददगार जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इसके अलावा पोटेशियम धमनियों की दीवारों को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और यह सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है जिससे हाई बीपी को मैनेज करने में मदद मिलती है।

3. गैस और ब्लोटिंग से बचाव में मददगार
धनिया, पुदीना, करी पत्ता और हल्दी से बने इस जूस का सेवन गैस और ब्लोटिंग से बचाव में मददगार है। इन चारों का सेवन शरीर में सूजन को कम करने के साथ ब्लोटिंग को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये जूस उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें गैस की दिक्कत रहती है। उनमें ये गैस और बदहजमी को कम करने में मददगार। इससे पेट भी ठंडा रहता है और पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन C का अवशोषण कम होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
कब और कैसे पिएं धनिया, पुदीना, करी पत्ता और हल्दी जूस
धनिया, पुदीना, करी पत्ता और हल्दी जूस आप हर हफ्ते में 2 बार पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो 15 दिन या एक महीने तक इसका रेगुलर ले सकते हैं। आप बीच-बीच में ब्रेक लेकर भी इसे पी सकते हैं। इस बनाने के लिए
- धनिया पत्ता, पुदीने की पत्तियों और करी पत्ते को धोकर एक साथ पीस लें।
- इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं औक नमक मिला लें।
- इसके बाद इस जूस को छानकर इसमें ऊपर से चुटकीभर हल्दी और नींबू का रस मिला लें।
- अब इसे पिएं।
अगर इसे पीने के बाद अगर आपको लगता है कि आपको ब्लोटिंग जैसी दिक्कत हो रही है तो हफ्ते में बस 1 बार इसका सेवन करें। अगर आपका उद्देश्य धनिया पानी से वजन कम करना या मेटाबॉलिज्म में सुधार लाना है तो आप लगातार एक महीने तक इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
बस ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है और आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। जैसे कुछ लोगों में ये लो बीपी और लो शुगर का कारण बन सकती है। साथ ही जिन्हें एलर्जी महसूस हो उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए इसलिए विशेषज्ञों का यह मानना है कि लगातार कई दिनों तक इस प्रकार के जूस को नहीं पीना चाहिए बल्कि बीच बीच में थोड़ा ब्रेक ले लेना चाहिए।
FAQ
रोजाना करी पत्ता खाने से क्या होता है?
रोजाना करी पत्ता खाने से आपकी सेहत को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं जैसे कि ये एंटीबैक्टीरियल है जिससे एक्ने कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है।क्या हम रोज पुदीना और धनिया का जूस पी सकते हैं?
आप पुदीना और धनिया का जूस पीस सकते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ वेट लॉस में मददगार है लेकिन इसे रोज पीने से पहले एक्सपर्ट से बात कर लें।क्या करी पत्ते से बीपी बढ़ता है?
करी पत्ता खाने से आपको बीपी मैनेज करने में मदद मिलती है क्योंकि ये धमनियों को हेल्दी रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2026 15:35 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 21, 2026 15:35 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma