Male Fertility: अक्सर माना जाता है कि प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतें सिर्फ महिलाओं को ही होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि आजकल लाइफस्टाइल के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं पुरुषों में भी देखने को मिलती हैं। पुरुषों में आमतौर पर स्पर्म की संख्या, क्वालिटी और गतिशीलता में कमी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। कई मामलों में पुरुषों की इनफर्टिलिटी की वजह से भी प्रेग्नेंसी में दिक्कत होती है। शुरुआत में महिलाओं का फर्टिलिटी चेकअप किया जाता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि प्रेग्नेंसी न होने का कारण पुरुष फर्टिलिटी से जुड़ा है। आयुर्वेद में कहा गया है कि अगर शरीर की जड़ मजबूत हो, तो स्पर्म की क्वालिटी अपने आप बेहतर होती है। स्पर्म काउंट और क्वालिटी सुधराने के लिए आयुर्वेद के कौन-से नेचुरल सुपरफूड है? यह जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) से बात की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार, ये परेशानियां शुक्र धातु की कमजोरी के तौर पर देखी जाती है। इसलिए इसे ठीक करने में नेचुरल सुपरफूड्स बहुत कारगर है, जो शरीर को अंदर से न्यूट्रिशन देकर फर्टिलिटी को सपोर्ट करते हैं।
फर्टिलिटी बेहतर करने वाले 3 सुपरफूड्स
डॉ. चेतन कहते हैं कि आयुर्वेद में शुक्र धातु को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे पुरुषों को फिजिकल एनर्जी, मेंटल स्टेबिलिटी और हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसलिए शरीर को मजबूत करने के लिए पुरुषों को ये सुपरफूड अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या पित्त दोष में अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें खाएं या नहीं
फर्टिलिटी में अश्वगंधा मददगार
डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में अश्वगंधा पर सबसे ज्यादा रिसर्च की गई है और इसे खासतौर पर पुरुषों की कमजोरी और स्ट्रेस से जुड़ी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा के पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े कई फायदे हैं।
अश्वगंधा लेने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार होता है।
- स्पर्म की मोटिलिटी बेहतर होती है।
- अश्वगंधा से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
- मेंटल स्ट्रेस और टेंशन कम होती है।
फर्टिलिटी में सफेद मूसली या श्वेत मूसली फायदेमंद
इस बारे में डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में सफेद मूसली को वीर्यवर्धक और बल्य औषधि माना जाता है। यह खासतौर पर उन पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है, जो लंबे समय से कमजोरी, थकान और कम कामेच्छा महसूस करते हैं। हालांकि सफेद मूसली न सिर्फ तुरंत ताकत देती है, बल्कि शरीर को अंदर से भी पॉवरफुल बनाती है। इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। पुरुषों से जुड़ी समस्याओं में सफेद मूसली के कई फायदे हैं।”
- सफेद मूसली शुक्र धातु को न्यूट्रिशन देता है।
- स्पर्म को मजबूती और जीवन शक्ति बढ़ाता है।
- फिजिकल दुर्बलता और थकान को कम करता है।
फर्टिलिटी में गोक्षुर के फायदे
डॉ. चेतन कहते हैं कि गोक्षुर एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल पेशाब और फर्टिलिटी सिस्टम दोनों के लिए किया जाता है। गोक्षुर को गोखरू भी कहते हैं। जिन पुरुषों के हार्मोन बैलेंस नहीं होते और स्पर्म क्वालिटी से जुड़ी समस्याएं होती है, उनके लिए गोक्षुर बहुत अच्छे रिजल्ट दे सकता है। गोक्षुर के पुरुषों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- स्पर्म की क्वालिटी सुधारने में मदद करता है।
- हार्मोन्स में बैलेंस बनाए रखता है।
- पेशाब और फर्टिलिटी से जुड़े सिस्टम को मजबूत करता है।
- शरीर को एनर्जी देता है।
यह भी पढ़ें- Gokshura/Gokhru: क्या हैं गोखरू (गोक्षुर) से होने वाले 6 फायदे? जानें इसके नुकसान भी
लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी जरूरी
डॉ. चेतन कहते हैं कि जिन पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं है, उन्हें अश्वगंधा, सफेद मूसली और गोक्षुर तो लेना ही चाहिए साथ ही लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने जरूरी होते हैं।
- पुरुषों को स्मोकिंग और शराब बिल्कुल दूर रहना चाहिए।
- रोजाना नींद पूरी करें।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए।
- रेगुलर योग और प्राणायाम करना जरूरी है।
- बैलेंस्ड डाइट और घर का भोजना खाना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
डॉ. चेतन कहते हैं, “अश्वगंधा, सफेद मूसली और गोक्षुर लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि हर इंसान की प्रकृति अलग होती है और उसकी समस्या भी अलग होती है। इसलिए गलत मात्रा में ली गई दवाइयां या सुपरफूड्स नुकसान दे सकते हैं। इसलिए अनुभवी आयुर्वेदाचार्य से ही अपनी बीमारी की दवाई लेनी चाहिए।”
निष्कर्ष
डॉ. चेतन कहते हैं कि आयुर्वेद में पुरुष फर्टिलिटी का इलाज सही औषधि और बैलेंस्ड डाइट से करना चाहिए। आयुर्वेदिक औषधि में सुपरफूड्स जैसे अश्वगंधा, सफेद मूसली और गोक्षुर लेने से स्पर्म क्वालिटी और काउंट में सुधार होता है। इसलिए आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर ही मात्रा डिसाइड करनी चाहिए।
FAQ
पुरुषों को अश्वगंधा कब लेना चाहिए?
पुरुषों को अश्वगंधा सुबह या रात में ले सकते हैं। अगर एनर्जी और स्ट्रेस कम करने के लिए सुबह लेना चाहिए और अच्छी नींद के लिए रात को लेना चाहिए। मर्दाना ताकत और स्टेमिना के लिए अश्वगंधा दूध के साथ रात में लेना फायदेमंद माना जाता है।गोखरू का दूसरा नाम क्या है?
गोखरू के कई दूसरे नाम हैं, जिनमें मुख्य रूप से संस्कृत में गोक्षुर कहा जाता है। इसके अलावा, गोखरू को छोटा गोखरू, गोखरू कांटा, गुड़खुल, भाखरी, स्वद्रंश और अंग्रेजी में पंचर वाइन कहा जाता है।सफेद मूसली अश्वगंधा कौंच के बीज गोखरू, शतावरी और शिलाजीत एक साथ लेने से क्या होता है?
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के मिश्रण का हर रोज लेने से भूख ज्यादा लगती है। इसके अलावा, डाइजेशन मजबूत करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 18:18 IST
Modified By : Aneesh Rawat Jan 20, 2026 18:18 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Chetan Sharma