Broccoli Vs Cabbage For Weight Loss In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने या अधिक वजन होने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को हरी सब्जियां और फल जैसी बैलेंस डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और स्ट्रेस कम करने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इन हरी सब्जियों में से एक है पत्तागोभी और ब्रोकली, दोनों ही हेल्दी सब्जियों में से एक हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में कई बार सवाल उठता है कि ब्रोकली या पत्तागोभी वजन कम करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ब्रोकली या पत्तागोभी वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
वजन कम करने के लिए ब्रोकली के फायदे - Benefits Of Broccoli For Weight Loss In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, वजन कम करने के लिए ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। ब्रोकली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ब्रोकली को सूप, सलाद, सब्जी और सॉटे करके खाने से पाचन प्रक्रिया को धीमा करने, पेट को भरा रखने, क्रेविंग्स को कम करने, ओवरईटिंग से बचाव करने, वजन कम करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- शकरकंद या आलू, वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
-1768896274596.jpg)
वजन कम करने के लिए पत्तागोभी के फायदे - Benefits Of Cabbage For Weight Loss In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि वजन कम करने के लिए ब्रोकली के साथ-साथ पत्तागोभी भी फायदेमंद होती है। पत्तागोभी में कैलोरीज कम होती है, साथ ही, इनमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में पत्तोगोभी को फर्मेंट करके, पकाकर, सब्जी के रूप में और सलाद के रूप में खाना फायदेमंद होता है। इससे पाचन को दुरुस्त करने, पेट को भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
ब्रोकली या पत्तागोभी वजन कम करने के लिए क्या खाएं? - Broccoli Or Cabbage What To Eat To Lose Weight?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ब्रोकली और पत्तागोभी दोनों क्रूसिफेरस (Cruciferous) सब्जियों में से एक हैं और ये दोनों ही वजन कम करने के लिए फायदेमंद हैं। इन दोनों में कैलोरीज की मात्रा कम होती है, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है और प्रोटीन, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
सवाधानियां
पत्तागोभी या ब्रोकली दोनों में से किसी से भी एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। इनका सेवन अच्छी साफ-सफाई के साथ ही करें। इसके अलावा, वजन के अधिक होने पर परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
ब्रोकली और पत्तागोभी दोनों ही वजन कम करने के लिए फायदेमंद हैं। इन दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, दोनों सब्जियों का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, वजन बढ़ने के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
तेजी से वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर हरी सब्जियां, दालें, फल, अंडे, मछली और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। इनसे पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है।वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त नींद लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, वॉक करें, स्ट्रेस कम करें और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा दे। इसके अलावा, अनहेल्दी फूड्स जंक फूड या पैकेज्ड फूड् को खाने से बचें।ब्रोकली खाने से क्या लाभ होता है?
ब्रोकली में अच्छी मात्रा में विटामिन- सी, के, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने, लिवर के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य में सुधार करने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 13:40 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 20, 2026 13:40 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 20, 2026 13:40 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain