Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

क्या एयर फ्राइड सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

वजन कम करने या जल्दी और आसानी से खाना पकाने के लिए लोगों में एयर फ्राइड सब्जियां खाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या एयर फ्राइड सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? 

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खास ध्यान रखते हैं। इसी कारण एयर फ्रायर का इस्तेमाल लोगों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। एयर फ्राइड सब्जियां न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि तली हुई सब्जियों या फूड की तुलना में ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं। कई लोग वेट लॉस के दौरान अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करते हैं। ऐसे में एयर फ्राइड सब्जियां बहुत कम तेल में तैयार होती है। ऐसे में लोग एयर फ्राइड सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। लेकिन, क्या एयर फ्राइड सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है (air fry sabji khana chahiye ya nahi) या नहीं? आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।

क्या एयर फ्रायर में सब्जियां बनाना अच्छा है? - Are air-fried veggies healthy in hindi?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, सब्जियों को एयर फ्रायर में पकाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तरीका सब्जियों को उबालने या तेल में तलने से कहीं ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि ब्रोकली और गोभी जैसी सब्जियों के नेचुरल गुण और पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट खत्म होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। रिसर्च बताती है कि एयर फ्राइंग सब्जियों को खाने से बीमारियों से लड़ने की ताकत (air fryer sabji khane ke fayde) बढ़ती है और शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलता है। साथ ही, इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है, जो दिल की बीमारियों और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसलिए, एयर फ्राइंग सब्जियों को स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों माना जाता है, जो आपकी सेहत के लिए सुरक्षित होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?

एयर फ्रायर सब्जियों को खाने के फायदे - benefits of air frying vegetables in hindi

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, एयर फ्रायर सब्जियों (air fryer sabji ke fayde) का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जैसे-

1. कम तेल का इस्तेमाल

एयर फ्रायर में सब्जियां बनाने के लिए बहुत कम तेल की जरूरत होती है। कम तेल खाने से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है, जो हमारे दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है।

air-fryer-sabji-khane-ke-fayde-inside

2. वजन कम करने में फायदेमंद

एयर फ्रायर में बनी सब्जियां कम कैलोरी वाली होती हैं। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।

3. पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं

सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स एयर फ्रायर में पकाने से ज्यादा खत्म नहीं होते हैं, बल्कि ज्यादा तेल में तलने की तुलना में यह तरीका पोषण को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखता है,, जिससे आपके शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

एयर फ्रायर में बनी सब्जियां खाने में हल्की होती है और आसानी से पच जाता हैं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा कच्चा सलाद खाने से पेट दर्द या ऐंठन हो सकती है? डाइटिशियन से जानें

5. दिल की सेहत के लिए लाभकारी

कम फैट और कम कैलोरी होने के कारण एयर फ्रायर में तैयार सब्जियों का सेवन दिल की सेहत को बेहतर रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में लाभकारी होता है।

निष्कर्ष

एयर फ्रायर में बनी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। एयर फ्रायर में सब्जियां कम तेल में पकाई जाती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है और आसानी से पच जाती हैं।
Image Credit: Freepik

क्या एयर फ्रायर हानिकारक है?
एयर फ्रायर में खाना पकाने के नुकसान में हाई टेंपरेचर से पोषक तत्वों का कम होना, स्टार्च युक्त भोजन जैसे आलू और कॉर्न पकाने पर कैंसर-कारक एक्रिलामाइड का बनना और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से दिल से जुड़ी बीमारियों या डायबिटीज का जोखिम बढ़ना शामिल है।

एयर फ्रायर से खाना बनाने से क्या फायदा है?
एयर फ्रायर से खाना बनाने के कई फायदे हो सकते हैं, जिसमें सबसे पहले कम तेल का इस्तेमाल शामिल है, जिससे कैलोरी और फैट कम होता है। कम कैलोरी और फैट के कारण वजन कम करने और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

क्या रोज एयर फ्राइड खाना खाना अच्छा है?
एयर फ्राई करना डीप फ्राई करने से ज्यादा हेल्दी माना जाता है, लेकिन यह अपने आप में कोई हेल्दी फूड नहीं है, बल्कि रोजाना एयर फ्राई किया हुआ खाना खाने से फ्रोजन नगेट्स या फ्राइज जैसे प्रोसेस्ड फूड का सेवन बढ़ जाता है। 

Read Next

क्या रेड मीट बढ़ाता है हार्ट अटैक का खतरा? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2026 14:54 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 06, 2026 14:54 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content