Doctor Verified

क्या दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हो सकती हैं? आइए जानें डॉक्टर से

Can Cardiovascular Disease be Cured : क्या दिल से जुड़ी समस्याओं से आप खुद को बचा सकते हैं। आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हो सकती हैं? आइए जानें डॉक्टर से


Can Cardiovascular Disease be Cured : आजकल खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट की वजह से दिल की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। यही कारण है कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और गंभीर मामलों में लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. निरंजन हिरेमठ, अपोलो इंद्रप्रस्थ में वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोवास्कुलर और महाधमनी सर्जन (Dr. Niranjan Hiremath, Senior Consultant Cardiovascular and Aortic Surgeon at Apollo Indraprastha) से जानेंगे कि क्या दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं:

क्या हार्ट डिजीज को ठीक किया जा सकता है- Can Heart Disease be Cured

heart health (2)

हार्ट डिजीज (सीवीडी) को अक्सर जीवन भर के बोझ के रूप में देखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी से एक बार उबर जाता है, तब भी यह परेशानी शरीर में मौजूद रह सकती है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि क्या सचमुच हृदय रोगी कभी पूरी तरह ठीक हो सकता है? बता दें कि सीवीडी दिल और ब्लड वेसल्स की एक श्रृंखला को संदर्भित करता है, जिसमें कोरोनरी धमनी रोग, हृदय विफलता, अतालता (Arrhythmia) और स्ट्रोक शामिल हैं। हालांकि, हृदय रोग को तुरंत ठीक करने वाली कोई एक दवा नहीं है। इससे बचाव के लिए चिकित्सा विज्ञान में प्रगति और लाइफस्टाइल चेंज बड़ी वजह हो सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे लोग किस तरह रखें हार्ट हेल्थ का ख्याल? जानें डॉक्टर से

सीवीडी को "ठीक" किया जा सकता है? Can CVD be Cured

पारंपरिक अर्थों में सीवीडी को ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इसे नियंत्रित किया जा सकता है, एक हद तक रिवर्स भी किया जा सकता है। आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे कम कर सकते हैं। इससे मरीज लंबा और संतुष्ट जीवन जी सकते हैं। अगर आप इस स्थिति से उभारना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

  • डाइट का ध्यान रखें

आपको हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। हेल्दी डाइट की मदद से आप हार्ट के साथ ओवरऑल हेल्थ का भी ख्याल रख सकते हैं। ऐसे में आपको बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए।

  • स्मोकिंग छोड़ना है फायदेमंद

अगर आप दिल की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो स्मोकिंग छोड़ना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि स्मोकिंग लंग्स के साथ हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

  • रोजाना एक्सरसाइज करें

अगर आप हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। बता दें कि फिजिकल मूवमेंट की कमी के कारण भी लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज से बचना चाहते हैं, तो वॉकिंग और हल्की एक्सरसाइज पर ध्यान दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल के स्वास्थ्य की जांच के लिए किए जाते हैं ये 6 टेस्ट

कुल मिलाकर, दिल से जुड़ी समस्याओं को आप पूरी तरह ठीक नहीं कर सकते हैं। हालांकि, आप कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर इस स्थिति को मैनेज करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में ऊपर बताई टिप्स को अपनाकर इसके साथ ही स्लीप शेड्यूल में सुधार करके आप खुद को दिल की गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं।  
  

Read Next

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer