Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश का पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने, पाचन सुधारने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

गर्मियों के मौसम में अक्सर हमारे शरीर को ज्यादा पोषण और ठंडक की जरूरत होती है। ऐसे में गर्मियों में कई लोग ऐसे घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं जो गर्मी से राहत दिलाने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हीं में से एक किशमिश का पानी भी है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश की तासीर गर्म होती है, लेकिन अगर इसे रात भर पानी में भिगोकर रखें तो इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद किशमिश का पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जैसे-

1. शरीर को हाइड्रेटेड रखें

गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में किशमिश का पानी पीने से शरीर को नेचुरल ठंडक दिलाने में मदद मिलती है और पानी की कमी को पूरा करता है। किशमिश के पानी में नेचुरल शुगर और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ उसे तरोताजा रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: चिया सीड्स और काली किशमिश का पानी पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

2. पाचन के लिए लाभकारी

खाली पेट किशमिश का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। किशमिश में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यह पानी आंतों को साफ करने में भी मददगार होता है।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद

किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। किशमिश का पानी सीमित मात्रा में पीने से पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है और स्किन का निखार बढ़ता है।

benefits-of-drinking-raisin-water-inside

4. डायबिटीज में फायदेमंद

2019 में Nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम होता है, जो इसे डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए एक सेहतमंद विकल्प बनाता है। साथ ही, इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज के कम जोखिम से भी जुड़ा हो सकता है।

5. एनर्जी का अच्छा सोर्स

सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे नेचुरल शुगर होते हैं, जो दिनभर आपको एक्टिव रहने में मदद करते हैं, खासकर गर्मियों में जब आपको ज्यादा थकान महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: किशमिश वाले दूध का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

6. खून की कमी दूर करने में फायदेमंद

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

7. लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार

किशमिश का पानी लिवर को साफ करने में भी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर को हेल्दी रखने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

निष्कर्ष

गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना एक आसान और नेचुरल उपाय होता है, जो शरीर को ठंडक, एनर्जी और हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करता है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन सीमित मात्रा में करने से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या रात में सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 15:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 06, 2026 15:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 06, 2026 15:09 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content