Fri Sep 11, 2026 | 11:40 PM IST

Expert

खजूर के साथ चने खाने से बढ़ेगा तेजी से वजन, इस तरह करें सेवन

Dates With Gram For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए खजूर और चने का साथ में सेवन बहुत फायदेमंद है, जानें वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें सेवन।

Dates With Gram For Weight Gain In Hindi: वजन बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, तरह-तरह के घरेलू नुस्खे और हेल्थ सप्लीमेंट्स तक लोग सबकुछ ट्राई करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो वजन बढ़ाने के लिए अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं, वे यह सोचकर तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड्स खाने लगते हैं, कि इससे जल्दी वजन बढ़ता है। लेकिन ऐसा करना सिर्फ शरीर में अस्वस्थ वजन और चर्बी ही बढ़ेगी, जो कई गंभीर रोगों को जन्म देता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आपको सही और संतुलित आहार लेने की आवश्यकता होती है, न कि अस्वास्थ्यकर पदार्थों का सेवन करने की। साथ ही अगर आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें तो इससे भी धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगेगा। ऐसा ही दो फूड्स हैं खजूर और चना।

डायटीशियन गरिमा के अनुसार खजूर और चना दो ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आपको जरूरी पोषण मिलता है बल्कि इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। हालांकि दोनों का ही सेवन वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। इन्हें खाने से वजन बढ़ेगा या घटेगा यह इनकी मात्रा और खाने के तरीके पर निर्भर करता है। बस आपको इसे सही तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि खजूर और चने से वजन कैसे बढ़ाएं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dates And Gram Benefits For Weight Gain

वजन बढ़ाने के लिए खजूर और चने के फायदे- Dates And Gram Benefits For Weight Gain

डायटीशियन गरिमा की मानें तो खजूर और चना दोनों में ही वजन बढ़ाने के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खजूर की बात करें तो इनमें  फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम  जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। वहीं चना की बात करें तो चना को प्रोटीन और कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत में से एक माना जाता है। इसके अलावा यह विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम आदि से भी भरपूर होते हैं।

इसे भी पढें: भीगे मुनक्के खाने से सेहत को मिलते हैं 6 जबरदस्त फायदे

जब वजन कम करने की बात आती है, तो इनका सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं वजन बढ़ाने के लिए आपको धीरे-धीरे इनकी मात्रा को बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन बहुत अधिक सेवन भी करने से बचें, खासकर एक ही समय में। आप अलग-अलग समय पर भी दोनों का सेवन कर सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर और चना कैसे खाएं- How To Eat Dates With Gram For Weight Gain

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आप कई तरह से खजूर और चना का साथ में सेवन कर सकते हैं। लेकिन दो बड़ी मील के बीच स्नैक्स के रूप में इनका सेवन करना सबसे आसान और अच्छा तरीका है। आप ब्रेकफास्ट से लंच के बीच या लंच से डिनर के बीज खजूर और चना का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इनके साथ गुड़ भी खा सकते हैं, इससे भी बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही पाचन भी बेहतर होगा। दिन में दो बार भी इनका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवला जूस और शहद, सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

आप शेक और स्मूदी में खजूर और चने का पाउडर ब्लेंड करके भी इनका सेवन कर सकते हैं। आप 50 ग्राम चना और 3-4 खजूर का सेवन एक बार में कर सकते हैं, लेकिन अगर इससे आपको पेट संबंधी कुछ परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर या डायटीशियन से इसकी सही मात्रा निर्धारित करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

दुबलापन दूर करने के लिए खाएं दही-आलू, डायटिशियन से जानें खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 03, 2022 17:10 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content