Amla Juice With Honey And Warm Water In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। लेकिन सादे और ठंडे पानी की तुलना में गर्म या गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। साथ ही अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में कुछ चीजें मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसी ही 2 चीजें हैं आंवला और शहद। गुनगुने पानी में आंवला का रस और शहद मिलाकर पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है। वहीं शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, पंजाब) गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद का मिश्रण, एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के साथ ही एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर भी है। अगर आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह न सिर्फ कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करेगा, बल्कि उनसे लड़ने में भी मददगार है। इस लेख में हम आपको गरम पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे (garam pani me amla juice aur shahad milakar peene ke fayde) बता रहे हैं।
गरम पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने के फायदे- Amla Juice With Honey And Warm Water Benefits
- इम्यूनिटी बनाए मजबूत: शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है। यह सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल संक्रमण और मौसमी एलर्जी आदि से आपको सुरक्षित रखने और उनसे लड़ने में भी मदद करती है।
- पेट को रखे स्वस्थ: गुनगुने पानी में आंवला और शहद का कॉम्बिनेशन पाचन को दुरुस्त करता है। भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, गैस, ब्लोटिंग आदि को दूर करने में मदद करता है।
- वजन घटाने में करे मदद: यह एक बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक के रूप में काम करता है। बेहतर पाचन के साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करने और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है। यह तेजी कैलोरी और अतिरिक्त वजन या चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है: गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। जो हृदय संबंधी रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखने में मददगार है।
- बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है: सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यह शरीर का आलस दूर कर शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। यह थकान और सुबह सोकर उठने के बाद होने वाले सिरदर्द से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढें: देसी घी Vs सरसों का तेल, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
इसे भी पढें: अजवाइन, सौंफ, मेथी और शहद का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
गर्म पानी में आंवला और शहद का सेवन कैसे करें- How To Take Amla Juice And Honey With Warm Water
इसके लिए बस आपको एक बर्तन में 150ml पानी गर्म या गुनगुना कर लेना है। उसके बाद इसमें 100ml तक आंवला का जूस मिलाएं और 2-3 चम्मच शहद डालें। अच्छी तरह मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। आप चाहें तो आंवला जूस की बजाए 1-2 चम्मच आंवला पाउडर या 1-2 आंवला फल पानी में उबालकर इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे अद्भुत फायदे मिलेंगे।
All Image Source: Freepik