
Kalonji Powder Benefits with Warm Water in Hindi: भारतीय घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने और उसे पौष्टिक बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कलौंजी के बीज भी शामिल हैं। कलौंजी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। कलौंजी के बीज औषधीय गुणों से भरे होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग खाने के पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीजों का उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो कलौंजी पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं। आप भी कलौंजी पाउडर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर लेने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी के बीजों का पाउडर खाने के फायदे क्या हैं(Kalonji Powder Benefits in Hindi)-
रात को गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर खाने के फायदे- Benefits of Kalonji Powder with Warm Water at Night Hindi
1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर मिलाकर लेना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज रात को कलौंजी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ को काफी लाभ मिलता है। कलौंजी पाउडर, हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर लेने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में रहता है। इसलिए अपने हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप कलौंजी पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
2. सूजन कम करने में असरदार
कलौंजी पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप जोड़ों या शरीर के सूजन से परेशान हैं, तो रात को गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। गठिया रोगियों के लिए कलौंजी पाउडर लाभकारी हो सकता है। सूजन को कम करने के लिए आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी में खाएं जीरा पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त लाभ
3. वेट लॉस में सहायक
कलौंजी पाउडर वजन घटाने में भी सहायक होता है। कलौंजी पाउडर, मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर मिलाकर खाएंगे, तो इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। कलौंजी पाउडर लेने से फैट लॉस में भी सहायक होता है। अगर आप कुछ दिनों तक नियमित रूप से कलौंजी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।
4. त्वचा के लिए लाभकारी
कलौंजी पाउडर स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर का सेवन करेंगे, तो त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर लेने से त्वचा पर निखार आता है और शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी के साथ लें जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
5. कब्ज से छुटकारा दिलाए
अगर आप गैस या कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो रात को गुनगुने पानी के साथ कलौंजी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। कलौंजी पाउडर में मौजूद गुण पाचन-तंत्र को बढ़ाते हैं। इससे गैस और कब्ज से छुटकारा मिलता है। अगर आप रात को कलौंजी पाउडर का सेवन करेंगे, तो सुबह पेट आसानी से साफ होने में मदद मिलेगी।
हालांकि, सभी लोगों की स्वास्थ्य स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए कलौंजी पाउडर का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। साथ ही, लंबे समय तक लगातार कलौंजी पाउडर का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version