Expert

Fruits for Weight Loss: फल खाने से वजन कम कैसे होता है? एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस के लिए 5 फल

फल खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। आगे जानते हैं फल किस तरह से आपके वजन को कम करने में सहायक होते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Fruits for Weight Loss: फल खाने से वजन कम कैसे होता है? एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस के लिए 5 फल

काम के बढ़ते घंटों के कारण लोगों की आदतों में बदलाव आया है। आज के समय व्यक्ति काम की टेंशन में खाने पर ध्यान ही नहीं देते हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। दरअसल, डेस्क जॉब में घंटों लैपटॉप व कंप्यूटर के आगे बैठने और जंक फूड खाने से शरीर में मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। वैसे तो मोटापा बढ़ने के पीछे अनुवांशिक, हार्मोनल, डाइट से जुड़ी गलत आदतें और अनियमित जीवनशैली जिम्मेदार हो सकती  हैं। इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर और डाइटिशियन कई तरह के सुझाव देते हैं। दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार, यदि डाइट में फलों का सेवन अधिक किया जाए तो इससे मोटापे के साथ ही उससे जुड़ी कई अन्य बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

फल खाने से वजन कम कैसे होता है? - How Does Fruit Reduce Body Weight In Hindi  

फलों में फैट की कम मात्रा होती है। साथ ही, इसमें पानी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे कैलोरी कम हो जाती है।फलों का सेवन करने के बाद आपकी भूख शांत होती है। दरअसल, फलों में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आपको बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में मोटापे की समस्या से बचाव होता है। फलों से आपको सूक्ष्म पोषक तत्व और विटामिन प्राप्त होते हैं। इससे मोटापा कम होता है। फलों में फाइटोकेमिकल्स जैसे प्रोएन्थोसाइनिडिन, रेस्वेराट्रोल, कैफिक एसिड और कैटेचिन पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट होते है, जो वसा कोशिकाओं के बनने और स्टोर होने को रोकते हैं। फलों में पाए जाने वाले फाइबर गट माइक्रोबायोटा (आंतों में पाए जाने वाले स्वस्थ सूक्ष्मजीव) के लिए लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इससे पतले लोगों में पाए जाने वाले बैक्टेरॉइड्स और एक्टिनोबैक्टिरिया की संख्या में बढ़ोतरी होती है। जबकि, मोटे लोगों में पाए जाने वाले फर्मिक्यूट्स और प्रोटीनोबैक्टीरिया में कमी आती है।

fruit for weight loss in hindi

वजन कम करने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए? - Fruits For Weight Loss In Hindi 

नाशपाती

नाशपाती में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। नाशपति के सेवन के बाद आपको बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। 

पपीता 

पपीता में विटामिन ए और सी पाए जाता है। इसके अलावा, पपीते में कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। यदि, आप खाली पेट पपीते का सेवन करते हैं तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी पपीता फायदेमंद होता है। 

केला 

खाली पेट केला खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसमें मौजूद फाइबर से आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसके साथ ही केले के सेवन से आपकी थकान कम होती है। इसके अलावा, मोटापा तेजी से दूर होता है। 

अंगूर

अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन क्रिया बेहतर करता है। इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन तेजी से कम होता है। अंगूर हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। 

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। इसके सेवन से कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप स्ट्रॉबेरी की स्मूदी और सलाद की तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

फलों के सेवन से आपको कई तरह के फायदे मिलती हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपकी रोज की आवश्यकता को पूरा करते हैं। साथ ही, मोटापे के लिए जिम्मेदरा कारक को कम में मदद करते हैं। रोजाना डाइट में फलों का सेवन करने से मोटापे से संबंधित रोग होने का खतरा कम होता है। 

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए कार्ब्स ले रहे हैं रणवीर सिंह, जानें हेल्दी कार्ब्स के 5 सोर्स

Disclaimer