Doctor Verified

आयरन सप्लीमेंट लेते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा

Things To Do While Taking Iron Supplements: आयरन की दवाइयां लेते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयरन सप्लीमेंट लेते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा


Things To Do While Taking Iron Supplements: बहुत से लोगों को डॉक्टर शरीर के लक्षण देखकर सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। आज के समय में अक्सर लोग शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आयरन के सप्लीमेंट लेते हैं। ये सप्लीमेंट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करते हैं और थकान से राहत मिलती है। कई बार नियमित और हेल्दी आहार के सेवन से भी शरीर में आयरन की पूर्ति नहीं होती है। ऐसे में डॉक्टर आयरन सप्लीमेंट खाने की सलाह देते हैं। शरीर में आयरन कम होने पर हीमोग्लोबिन का लेवल कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है, जिससे शरीर में हमेशा थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव, शरीर में दर्द और सांस फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए डाइट में डॉक्टरी सलाह पर आयरन सप्लीमेंट को शामिल किया जा सकता हैं। लेकिन इन सप्लीमेंट को लेते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जनरल फिजिशियन डॉक्टर कोमल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह बताती है आयरन सप्लीमेंट लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. खाने के पहले आयरन सप्लीमेंट का सेवन करे

आयरन सप्लीमेंट का अगर आप सेवन कर रहे है, तो इसे खाने से पहले लें। ऐसा करने से इसका अब्जॉर्वशन बढ़ेगा और शरीर को फायदा होगा। खाने से 30 मिनट पहले आयरन सप्लीमेंट लेने से ये आसानी से पच जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

2. कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट एक साथ लेने से बचें

बहुत से लोगों के शरीर में कैल्शियम और आयरन दोनों की कमी होती है। ऐसे में अगर आप भी दोनों चीजों का सेवन करते है, तो ऐसा करने से बचें। डॉक्टर बताते हैं कि इन दोनों को लेने में 2 घंटे का गैप जरूर रखें। ऐसा करने से दोनों का फायदा मिलेगा।

vitamin c foods

3. विटामिन सी के साथ सेवन करें

आयरन सप्लीमेंट को लेते समय इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि इसका सेवन विटामिन सी भरपूर चीजों के साथ करने से अतिरिक्त फायदा मिलता है। विटामिन सी आयरन के अब्जॉवशन को बढ़ाता है। ऐसे में इसे नींबू पानी के साथ लेना फायदेमंद रहता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Komal Kulkarni (@dockomalkulkarni)

 

4. चाय के साथ सेवन करने से बचें

आयरन सप्लीमेंट को चाय, कॉफी और दूध के साथ लेने से बचना चाहिए। ऐसा करने से इनको पचने में परेशानी होने के साथ शरीर को नुकसान हो सकता है। ये चीजे को साथ में लेने से शरीर में अवशोषित करने में बाधा बनती है।

इसे भी पढ़ें- ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या से छुटकारे के लिए इन 3 बीजों को मिलाकर बनाएं ड्रिंक, मिलेगा आराम

5. कब्ज और एसिडिटी होने पर डॉक्टर को बताए

आयरन सप्लीमेंट लेते समय अगर आपको बहुत ज्यादा कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो रही है,तो इस बारे में डॉक्टर को अवश्य बताए। कई बार लंबे समय तक इन लक्षणों को अवॉयड करने से समस्या बढ़ सकती है।

आयरन सप्लीमेंट लेते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, आयरन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से बात अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्‍लड प्रेशर को कंंट्रोल करने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें फल, एक्‍सपर्ट से जानें इसकी सही मात्रा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version