Health Benefits of Kalonji In Hindi: कलौंजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कलौंजी देखने में छोटे आकार के बीज होते हैं, जो काले रंग के होते हैं। कलौंजी किसी औषधी से कम नहीं होती है। कलौंजी एक तरह का मसाला होता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल खाने और अचार बनाने में भी किया जाता हैं। कलौंजी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और ओमेगा- 3 एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कलौंजी को नियमित डाइट में शामिल करने से मोटापे की समस्या दूर होने के साथ शुगर की समस्या में भी लाभ होगा। आइए जानते हैं कलौंजी के और फायदों के बारे में।
डायबिटीज में फायदेमंद
कलौंजी खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कलौंजी के सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा घटती है। डायबिटीज के रोगी कलौंजी का सेवन काली चाय बनाकर कर सकते है। कलौंजी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है।
टॉप स्टोरीज़
वजन को करें कम
कलौंजी खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। कलौंजी को गुनगुने पानी के साथ लेने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। कलौंजी के नियमित सेवन से शरीर स्लिम बनता है। कलौंजी वजन को बढ़ने से रोकती है। साथ ही शरीर को हेल्दी भी बनाती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
कलौंजी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं। कलौंजी नियमित खाने से आंखों में पानी आने की समस्या, आंखे लाल होना और आंखों में खुजली होने की समस्या दूर होती हैं। कलौंजी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। अगर आपको मोतियाबिंद की परेशानी हैं, तो इसमें कलौंजी का सेवन लाभदायक होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
कलौंजी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसको खाने से स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। कलौंजी के सेवन से त्वचा संबंधी कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। कलौंजी को स्किन पर लगाने के लिए इसके तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। ऐसा करने से स्किन मुलायम बनेगी।
इसे भी पढ़ें-Male Fertility:पुरुषो की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, स्पर्म क्वालिटी होगी बेहतर
मौसमी बीमारियों को करे दूर
कलौंजी मौसमी बीमारियों को दूर करने में मदद करती हैं। कई बार मौसम बदलने के कारण सर्दी, जुकाम और गले में खराश की समस्या होती हैं। ऐसे में कलौंजी को हल्का सा गर्म करके इसे कॉटन के कपड़े में बांध कर पोटली बना लें। उसके बाद इसको सूंघे। ऐसा करने से मौसमी संबंधी परेशानी दूर होगी।
कलौंजी का सेवन कैसे करें?
कलौंजी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए कलौंजी का सेवन करना चाहते हैं, तो कलौंजी के 5-6 बीज का पाउडर बना लें। अब एक हल्का गुनगुना पानी में ये पाउडर डालें। इस गिलास में नींबू के रस की कुछ बूंदे और एक चम्मच शहद को मिलाएं। अब इन तीनों को अच्छे से मिलाकर खाली पेट पी लें।
कलौंजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। लकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik