Male Fertility:पुरुषो की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, स्पर्म क्वालिटी होगी बेहतर

Male Fertility Foods In Hindi: पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Male Fertility:पुरुषो की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, स्पर्म क्वालिटी होगी बेहतर


Male Fertility Foods In Hindi: खानपान में कमी, खराब लाइफस्टाइल और हेल्दी फूड्स आदि का सेवन नहीं करने की वजह से कई बार पुरुषों की फर्टिलिटी सीधी प्रभावित होती हैं। हर पुरुष की दिन पिता बनने की चाहत रखता है। लेकिन कई बार पिता बनने में पुरुष को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। आपको बता दें पुरुष, जो भी खाते हैं उसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। हेल्दी फूड्स के सेवन से फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। कई बार पुरुषों में स्पर्म क्‍वालिटी ग‍िरने से इंफर्ट‍िल‍िटी की समस्‍या हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को फिट और फर्टिलिटी को बढाने के लिए डाइट में इन फूड्स का सेवन करें। ये फूड्स  फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन हेल्दी फूड्स के बारे में। 

पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? 

अंडा

अंडा शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, जिंक, विटामिन डी और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। अंडा खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती हैं। साथ ही वह हेल्दी भी रहते है। अंडा हड्डियों को मजबूत करके बॉडी बनाने में भी मदद करता हैं। अंडा खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है। 

अनार का जूस

अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। अनार का जूस अगर पुरुष नियमित पीते हैं, तो स्पर्म की क्‍वालिटी अच्छी होने के साथ फर्टिलिटी भी बढ़ती है। अनार के जूस में फाइबर, जिंक, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी आदि भी पाए जाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। इनको खाने से शरीर मजबूत होने के साथ पुरुषों में फर्टिलिटी भी बढ़ती है। पुरुषों को ड्राईफ्रूट्स में ज्यादा अखरोट, बादाम और किशमिश का सेवन करना चाहिए। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-1 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो स्पर्म की क्‍वालिटी को सुधारते हैं।

इसे भी पढ़ें- ड्राई बेजान बालों को बनाना है स्मूद, तो लगाएं अखरोट के 3 हेयर मास्क

dry fruits

लहसुन

लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से स्पर्म की क्‍वालिटी में सुधार होने के साथ फर्टिलिटी भी बढ़ती हैं। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में सेलेनियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 आदि पाए जाते हैं। लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। इनको खाने से स्टैमिना बढ़ने के साथ फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। कद्दू के बीज में में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। कद्दू के बीज खाने से एनर्जी लेवल बढ़ने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी नहीं पड़ेंगे बीमार

ये सभी फूड्स पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो इन फूड्स का सेवन डॉक्टर से पूछ कर ही करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत में दिखते हैं ये 8 सामान्य लक्षण, पुरुष बरतें सावधानी

Disclaimer