सर्दियों में पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी नहीं पड़ेंगे बीमार

Winter Superfoods For Men For Stronger Immunity In Hindi: सर्दियों में पुरुषों को अपनी डाइट में इन फूड्स को अवश्य शामिल करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी नहीं पड़ेंगे बीमार

Winter Superfoods For Men For Stronger Immunity In Hindi: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में मौसमी बीमारियों का खतरा भी शुरू हो गया हैं। ये बीमारियां हमें आसानी से तभी लगती हैं जब हमारी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए सर्दियों में डाइट में बदलाव करना चाहिए। पुरुषों को मौसमी बीमारियों का खतरा लगने का डर ज्यादा रहता हैं। क्योंकि पुरुष अधिकतर समय घर से बाहर रहते हैं और लोगों से मिलना-जुलना भी काफी रहता हैं। ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए पुरुषों को ऐसी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए, जो उनकी इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ शरीर को ताकत भी दें। ये चीजें खाने से सर्दी आसानी से नहीं लगेगी और शरीर को गर्म भी बनाकर रखेंगी। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। जिन्हें पुरुषों को सर्दियों में जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

खजूर

खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी आदि पाए जाते हैं। नियमित खजूर को डाइट में शामिल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। साथ ही इसको खाने से पुरुषों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। खजूर शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं।

अंजीर

अंजीर शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसको खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। जिससे पुरुष बीमार नहीं पड़ते। अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया है, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसको नियमित खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। अंजीर में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर इम्यूनिटी को स्ट्रॉग करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।

नट्स

नट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर सर्दियों में इन्हें खाने से शरीर को गर्माहट मिलने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती हैं। नट्स में आप मूंगफली, बादाम, किशमिश, काजू और पिस्ता आदि का डाइट में शामिल कर सकते हैं। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल को भी हेल्दी रखता हैं।

til

तिल

तिल शरीर के लिए हेल्दी होता है। सर्दियों में अधिकतर लोग तिल का खाना पसंद करते हैं। तिल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन और आयरन आदि पाया जाता हैं। इनको खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल सही रहता है और इसको खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती हैं। जो पुरुष सर्दी में बॉडी बनाने की सोच रहे हैं। उन्हें डाइट में तिल का अवश्य शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं हरी मटर, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

गुड़

गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ शरीर को गर्म रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करता हैं। गुड़ शरीर में खून की कमी को दूर करता है। पुरुष अगर नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी दूर होने में मदद मिलती हैं। गुड में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन और फॉस्फोरस आदि पाया जाता हैं। ये पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

ये सभी चीजों पुरुषों को सर्दियों में अवश्य शामिल करनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

पुरुष शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए रोज खाएं ये 5 चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त

Disclaimer