How To Increase Immunity In Winter: सर्दियां शुरू होते ही हमारी डाइट में बदल जाती है। जहां गर्मियों में हम ठंड़ी तासीर वाली चीजें ज्यादा खाते हैं, सर्दियां आते ही गर्म तासीर वाली चीजें ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। सर्दियों के दौरान बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां भी ज्यादा आती हैं। इनके सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इस दौरान अमरूद और संतरे जैसे फल भी आते हैं, तो पाचन तंत्र स्वस्थ रखने और बॉडी हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में बनने वाली कई डिश इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हें अधिकतर हर घर में जरूर बनाना जाता है। न्यूट्रिशन एंड वेलनेस कंसल्टेंट नेहा सहाया ने ऐसी ही कई डिश के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बनाएं ये हेल्दी डिश- Dishes To Boost Immunity In Winter
उंधियू- Undhiyu
उंधियू एक पारंपरिक गुजराती डिश है। सर्दियों के दौरान इसका सेवन किया जाता है। इसे आप मिक्स वेजिटेबल पुलाव भी कह सकते हैं, क्योंकि इसमें चावल के साथ कई सब्जियां इस्तेमाल की जाती है। कुछ लोग इसे सब्जी की तरह बनाकर रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सीजनल सभी सब्जियों को इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस डिश में सभी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
रसम- Rasam
रसम भारत के दक्षिणी भाग में बनती है। इमली के कारण इसका स्वाद खट्टा होता है। इसमें काली मिर्च इस्तेमाल होती है, जो सर्दियों में पाचन तंत्र स्वस्थ रखती है। इसमें कई सब्जियां इस्तेमाल होती हैं जिनसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे सूप की तरह भी पिया जाता है और इससे पेट भी भरता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं काली मिर्च से बनी ये चटनी, जानें फायदे और रेसिपी
बाजरा की रोटी- Bajre ki Roti
सर्दियों में बाजरे का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। राजस्थान में बाजरे का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे सर्दियों में पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या भी कम होती है। इसे सिर्फ बाजरे के आटे से तैयार किया जाता है, जो सर्दियों के लिए परफेक्ट फूड ऑप्शन है।
गोंद के लड्डू- Gond ke Ladoo
गोंद की तासीर गर्म होती है। इसलिए कई लोग सर्दियों में गोंद के लड्डू बनाकर रखते हैं। गर्म तासीर होने के कारण यह शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से स्टेमिना बूस्ट होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। यह बार-बार बीमार होने का खतरा कम करता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें बादाम का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव
सरसों का साग- Sarson ka Saag
सरसों का साग पंजाब की ट्रेडिशनल डिश है। ऐसी शायद कोई जगह होगी जगह सरसों का साग नहीं बनता होगा। सर्दियों में सरसों, पालक, मेथी और बथुए जैसी सब्जियां आती हैं। इनके मिश्रण से सरसों का साग तैयार किया जाता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
सर्दियों के दौरान इन डिश को डाइट में शामिल करने से आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलेगी। लेकिन खाने के दौरान मात्रा का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि अधिक मात्रा में भी डाइट में शामिल करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
View this post on Instagram